शिमला। कौशल विकास भत्ते पर सरकार ने फिर नया पेंच फंसा दिया है। अब यह भत्ता केवल सूचीबद्ध केंद्रों मेें प्रशिक्षण लेने पर ही मिलेगा। उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली जिला कमेटियां ही ऐसे केंद्रों को निरीक्षण के बाद एंपैनल करेंगी। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उप सचिव श्रम एवं रोजगार पदम चौहान ने इसकी पुष्टि की है। अधिसूचना (संख्या श्रम(एफ)1-2/ 2013) के अनुसार इन कमेटियों के अध्यक्ष उपायुक्त, उपाध्यक्ष एडीसी या एडीएम, सचिव जिला रोजगार अधिकारी, तीन सदस्य जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक, जिला…
Read MoreCategory: Shimla
कुछ लोग व्यापारियों को कर रहे हैं गुमराह : गुप्ता
रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने कहा कि वह व्यापार मंडल के चुनाव के विरोध में नहीं है। इसके लिए पहले सभी व्यापारियों का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके बाद व्यापारियों का एक हाउस बुलाया जाएगा जिसके बाद चुनाव का फैसला लिया जाएगा। हरीश गुप्ता रामपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग व्यापारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें नियम अनुसार अध्यक्ष चुना गया है। वहीं उन्होंने कहा कि व्यापारी व्यापार मंडल को 20 रुपये सदस्यता शुल्क देने में…
Read More48 घंटे से कोटखाई में बिजली गुल
कोटखाई (शिमला)। तहसील मुख्यालय कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। बुधवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण क्षेत्र में लोगों के कोई भी काम नहीं हो पाए। वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी बिजली न होने से प्रभावित रही। बिजली न होने से लोगों को किसी भी प्रकार के कोई टेस्ट नहीं हो पाए। उल्लेखनीय है कि बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है जिससे नगर पंचायत कोटखाई,…
Read Moreग्रामीणों ने रोका राजपुरा प्रोजेक्ट का काम
रामपुर बुशहर। अपनी मांगों को लेकर गुस्साए लोगों ने बुधवार को राजपुरा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य रोक दिया। लंकड़ावीर जन कल्याण समिति के साथ मिल कर लोगों ने परियोजना क्षेत्र पर धरना दिया और प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रोजेक्ट प्रबंधन न ही पिछले दो सालों से लोगों को फसलों का मुआवजा दे रहा है, न ही प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्रोजेक्ट में रोजगार। हालांकि प्रोजेक्ट प्रबंधन ने ग्रामीणों के साथ रोजगार देने का लिखित समझौता किया था लेकिन अब प्रबंधन अपने…
Read Moreलैपटॉप मामले में याचिका पर सुनवाई टली
शिमला। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के मामले में कथित तौर पर हुई धांधलियों के आरोपों को लेकर दायर याचिका की सुनवाई 23 दिसंबर तक टल गई है। सरकार ने मेधावी छात्रों को दस इंच लैपटॉप दिया जाना सही ठहराया है। सरकार की दलील है कि दस इंच लैपटॉप प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से छात्रों के हित में है। सरकार के अनुसार यदि मेधावी छात्रों को 14 इंच लैपटॉप दिए जाते हैं तो सरकार पर दो करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।…
Read Moreएचपीसीए का रास्ता बंद करने पर भड़की भाजपा
शिमला। एचपीसीए के मामले में भाजपा ने नगर निगम के महापौर और उप महापौर की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के इशारे पर दोनों काम कर रहे हैं। शिमला एचपीसीए की अकादमी को जाने वाले रास्ते को बंद करवाने के पीछे उप महापौर के दिमाग की उपज करार दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में सड़कों और रास्तों पर लगाने के लिए रैलिंग नहीं है लेकिन एचपीसीए का रास्ता बंद करने के लिए रैलिंग की कोई कमी नहीं…
Read Moreलोकपाल बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर कांग्रेस ने जताई खुशी
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकपाल बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि देश में भ्रष्टाचाररोधी कानूनों को लागू करने और पारदर्शिता लाने में यह अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है।
Read Moreफर्जी डीओ मामले में 2 शिक्षक हिरासत में
शिमला: मुख्यमंत्री कार्यालय से डीओ चोरी और दलाली के तहत स्थानांतरण के मामले में 2 शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शिक्षक अमर चंद और जगदीश हैं। मंगलवार को दोनों आरोपी शिक्षकों को प्रदेश उच्च न्यायालय से जमानत याचिका के खारिज होने के बाद हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में आरोपी शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 9 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। मामले में अभी तक करीब 1 दर्जन शिक्षक जांच के घेरे में हैं।…
Read Moreराहुल गांधी ने दिए कांग्रेस सेवादल को टिप्स
शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस सेवादल संगठन की एक अहम बैठक दिल्ली में आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की जबकि बैठक में हिमाचल का प्रतिनिधितत्व प्रदेश सेवादल की महिला संगठक सरोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी. के महासचिव जनार्दन द्विवेदी, मुख्य संगठक अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल महेंद्र जोशी सहित अन्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से सभी राज्यों के मुख्य संगठक और महिला संगठकों को आमंत्रित किया गया था। सूचना के अनुसार इस अवसर पर पार्टी के…
Read Moreगिफ्ट के नाम पर हो रही हाईटैक ठगी
शिमला: बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम पर गिफ्ट निकलने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा तरह-तरह के झांसे दिए जा रहे हैं। यही नहीं उपभोक्ताओं को फंसाने के लिए बाकायदा ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे वे झांसे में आकर लूट का शिकार बन रहे हैं। इस ठगी के लिए बाकायदा जालसाजों ने लड़कियों को फोन पर बिठाया हुआ है जिससे जाल में लोगों को फांसा जा सके। हैदराबाद और बैंगलोर की नामी कंपनी के नाम से फोन कर गिफ्ट…
Read More