शिमला। धर्मशाला स्थित योल छावनी के सैनिटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार को फर्जी डिप्लोमा के आधार पर नौकरी पाने का दोषी करार देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला ने तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2010 में सीबीआई की शिमला शाखा ने दीपक कुमार के खिलाफ धारा 420, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने मामले की जांच की। सीबीआई के अनुसार जांच में पाया गया कि दीपक कुमार ने फर्जी डिप्लोमा सर्टिफिकेट के आधार पर सैनिटरी इंस्पेक्टर…
Read MoreCategory: Shimla
शिमला में मौसम का पहला हिमपात, तापमान गिरा
हिमाचल की राजधानी शिमला के कुफरी, जाखू और ऊंची चोटियों पर शनिवार देर शाम सात बजे मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ। हालांकि फाहे ज्यादा देर तक नहीं टिक सके, लेकिन जिस तरह से मौसम बना हुआ है, हिमपात की पूरी संभावना बनी हुई है। मनाली के सोलंगनाला और चंबा के डलहौजी में कभी भी फाहे उतर सकते हैं। ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। उधर, शिमला शहर में हल्की बूंदाबांदी और प्रदेश के अन्य जिलों में ठीकठाक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने भी बर्फबारी की संभावना…
Read Moreफर्जी डीओ लेने और देने वाला फंसा!
शिमला। फर्जी डीओ मामले में एक कर्मचारी नेता भी जांच के दायरे में आ गया है। अब उससे भी पूछताछ की जाएगी। सचिवालय के बाद अब पुलिस शिक्षा निदेशालय में फर्जीवाड़े की कुछ और संभावनाएं तलाशने की बात कर रही है। शिक्षा निदेशालय में तबादले के लिए पहुंचने वाले डीओ सचिवालय से डाक से आते हैं या फिर खुद भी ले जा सकते हैं। इस दिशा में भी छानबीन होगी कि अगर केवल डाक से आने वाले डीओ ही मान्य हैं तो कर्मचारी नेता के साथ-साथ उन कर्मचारियों को भी…
Read Moreयोग महोत्सव में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड : रामदेव
23 मार्च को भारत सहित 13 देशों में 10 करोड़ लोग एक समय में योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। यह खुलासा भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक में बाबा रामदेव ने किया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को दोपहर 3 से 6 बजे के मध्य योग का समय रखा है। वह विभिन्न राज्यों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यहां आने से पहले वह फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र में बैठकें कर चुके हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में बैठक करेंगे। इसके बाद वाराणसी, लखनऊ सहित अन्य राज्यों में 31 जनवरी तक बैठकों का दौर…
Read Moreएससीए ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार को घेरा
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारी आम छात्रों के साथ यूजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म को 270 में बेचे जाने का विरोध किया। वीरवार को उन्होंने कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक एसएस चौहान एवं रजिस्ट्रार मोहन झारटा का घेराव किया। छात्रों ने ऐलान किया कि प्रशासन ने यदि शीघ्र परीक्षा फार्म की कीमत में 150 रुपये की कमी नहीं की तो किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को विश्वविद्यालय के परिसर में नहीं आने दिया जाएगा। आम छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और पीयूष…
Read Moreडाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लंबित मांगों पर सरकार के ढुलमुल रवैये से गुस्साए डाक्टरों ने जनरल हाउस किया। बैठक में राज्य सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। मांगें न मानने की सूरत में काले बिल्ले बांधकर विरोध जताएंगे। अगर तब भी सरकार न मानी तो दो-दो घंटे की स्ट्राइक करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो सभी डाक्टरसामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस पर भी सरकार नहीं चेती तो डाक्टर को मजबूर होकर हड़ताल पर जाना होगा। इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। सेमडिकोट…
Read Moreकाम मिले तो ठग बहादुर, पैसा मिले तो फुर्र बहादुर
शिमला। ‘काम मिले तो नाम मेरा ठग बहादुर और पैसा मिले तो नाम मेरा फुर्र बहादुर’ स्वांग के साथ गेयटी थियेटर में विजेश्वर कला मंच ने वीरवार को करयाला की शुरुआत की। इसमें काम मांगने के नाम पर ठगी, चोरी करने वालों पर व्यंग्य कसे गए। इस स्वांग पर दर्शकों ने पेट पकड़-पकड़कर ठहाके लगाए। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख वीके सूद ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मंच के अनिल कुमार ने ‘मोती वे मेरा खोया’ गीत पर चंद्रावली नृत्य किया गया। इस दौरान साधु…
Read Moreआईपीएस को रास नहीं आ रहा हिमाचल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस अफसरों को ड्यूटी देना रास नहीं आ रहा है। प्रदेश से 22 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों सहित कई विभागों में प्रतिनियुक्ति पर हैं। कई अधिकारियों ने इच्छा पत्र भेज रखे हैं। इसके अलावा चार आईपीएस यूएन मिशन पर गए हैं। प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों में 1984 बैच के आईपीएस सोमेश गोयल, पवन कुमार डेका, बीएनएस नेगी, श्याम भगत नेगी, डॉ. अतुल वर्मा, अनुराग गर्ग, अशोक तिवारी, जहूल हैदर जैदी, श्रत्विक रुद्रा, एन वेणुगोपाल, अजय यादव, डीके यादव, हिमांशु मिश्रा, ज्ञानेश्वर, जेपी सिंह, अतुल कुमार…
Read Moreजश्न के लिए तैयार है पहाड़ों की रानी
शिमला। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल्सक्वीन पूरी तरह तैयार हो गई है। शहर के प्रतिष्ठित होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। होटलोें में पार्टियों के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अलावा खाने पीने के शौकीनों के लिए होटलों में खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे। क्रिसमस से पहले शहर में सैलानियों की आवक में भी इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं। सड़क और रेल मार्ग से भारी संख्या में…
Read Moreकरुणामूलक भर्ती में नहीं मिली कोई राहत
तपोवन (धर्मशाला)। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल की शुरुआत करुणामूलक भर्ती नीति से हुई। सात विधायकों ने अलग-अलग तरीके से यह मसला उठाया, पर आवेदकों को कोई राहत नहीं मिल पाई। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और अजय महाजन, भाजपा विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, हंसराज, रणधीर शर्मा, वीरेंद्र कंवर और राजीव बिंदल ने यह सवाल पूछा। जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि करुणामूलक भर्ती के 624 मामले इस समय विभिन्न विभागों में लंबित हैं। 404 लोगों को रोजगार दिया है। बाकी मामलों की समीक्षा हो रही है। विधायकों…
Read More