विकसित होगा शिमला ग्रामीण : वीरभद्र

सुन्नी (शिमला )। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश का समान, त्वरित एवं संतुलित विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। विकास के लिए धन की समुचित व्यवस्था की गई है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में समग्र संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। वे शनिवार को सुन्नी के चौक में पीपल का पौधा लगाने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान हिमरी-नलाह-शाड़ा-नवी गांवों को भी सड़क सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल…

Read More

पंथाघाटी पटवार खाने में तैनात करें पटवारी

शिमला। राजधानी शिमला के पंथाघाटी पटवार खाने में सात माह से ताला लटका पड़ा है। यहां बैठने वाले पटवारी को कसुम्पटी राजस्व विभाग के कार्यालय में भेजे जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ब्योलिया पंचायत के इस पटवार खाने में पटवारी के लिए बाकायदा रहने के सरकारी आवास भी बनाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पटवार खाने में जल्द से जल्द पहले की तरह से पटवारी की तैनाती की जाए। पंचायत प्रधान देवानंद वर्मा, वार्ड सदस्य…

Read More

शातिर ने खाते से निकाले 2 लाख 31 हजार

शिमला। सावधान, खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर शातिर एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर में शुक्रवार को ऐसे दो मामले सामने आए हैं। इनमें वायरलेस विंग खलीनी में तैनात एक एएसआई के खाते से 2 लाख 31 हजार शातिर ले उड़े। दूसरे मामले में एक युवक के खाते से 4500 सौ निकाल लिए। दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। इस तरह के कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। एएसआई जवाहर सिंह के मोबाइल पर शातिर ने…

Read More

शातिर ने खाते से निकाले 2 लाख 31 हजार

शिमला। सावधान, खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर शातिर एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर में शुक्रवार को ऐसे दो मामले सामने आए हैं। इनमें वायरलेस विंग खलीनी में तैनात एक एएसआई के खाते से 2 लाख 31 हजार शातिर ले उड़े। दूसरे मामले में एक युवक के खाते से 4500 सौ निकाल लिए। दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। इस तरह के कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। एएसआई जवाहर सिंह के मोबाइल पर शातिर ने…

Read More

स्मार्ट पुलिस को गच्चा दे रहे चोर उच्चके

शिमला। शिमला शहर की स्मार्ट पुलिस महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा पाने में फिसड्डी साबित हो रही है। आज तक शिमला पुलिस किसी भी झपटमार को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बदमाश एक के बाद एक वारदात कर रहे हैं और स्मार्ट पुलिस हर बार की तरह जांच चल रही है का जुमला बोलकर जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है। सबसे ज्यादा मामले थाना बालूगंज और थाना सदर के तहत हुए हैं। इन थानों की जिम्मेदारी एक महिला आईपीएस अफसर को दे रखी है लेकिन…

Read More

निचार-वांगतू सड़क का कार्य 2014 में

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि निचार-वांगतू सड़क का कार्य वर्ष 2014 में शुरू होगा। प्रदेश सरकार इसके निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर रही है। शुक्रवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात निचार ब्लॉक से पहुंचे ग्रामीणों से कही। बजट के प्रावधन का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, युवा कांग्रेस बूथ अध्यक्ष मनोज मेहता, पूर्व प्रधान निचार भगत सिंह नेगी, हरीश नेगी, संजीव नेगी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि ग्रामीण सुबह…

Read More

राजा’ बघाट की लीज डीड देने से इनकार

शिमला। राज्य सूचना आयोग ने लगभग 70 साल पहले की ‘राजा’ बघाट की एक लीज डीड की जानकारी दिलाने से इनकार किया है। आयोग ने अपने निर्णय में सोलन निवासी कुशल कुमार जेठी की अपील को खारिज कर कहा कि आरटीआई एक्ट के तहत हर सूचना को नहीं दिया जा सकता है। यह आदेश राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश की कोर्ट ने जारी किए हैं। यह फैसला गैर जरूरी और अनर्गल सूचनाओं को एकत्र करने में जुटे जनसूचना अधिकारियों के लिए राहतप्रद है। प्रार्थी ने मुख्य सचिव कार्यालय से बघाट…

Read More

कांग्रेस भवन के बिजली-पानी पर बवाल

शिमला। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के निर्माण के बाद अब यहां बिजली और पानी कनेक्शन को लेकर बवाल मच गया है। बिजली के अस्थायी कनेक्शन को लेकर नगर निगम और बिजली बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। बिजली बोर्ड का दावा है कि नगर निगम की मंजूरी के बाद भवन निर्माण के दौरान सालों पहले कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए छह महीने का अस्थायी कनेक्शन दिया था। भवन बनकर तैयार भी हो गया है बावजूद इसके अभी भी अस्थायी कनेक्शन है। बिजली बोर्ड ने सारा दोष नगर निगम के सिर मढ़ते हुए…

Read More

शूगर मरीजों को इंजेक्शन से छुटकारे की तैयारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रसायन विभाग पोलीमर कैप्सूल पर शोध कर रहा है। यह शोध यदि सफल रहा तो शूगर के मरीजों को इन्सुलिन के इंजेक्शन से छुटकारा मिल जाएगा। वर्तमान में मधुमेह के मरीजों को इंजेक्शन के माध्यम से ही दवा दी जाती है। वीरवार को पोलीमर विषय पर रसायन विभाग की ओर से आयोजित सेमीनार में दवाओं और कृत्रिम अंगों में हो रहे इसके इस्तेमाल पर चरचा हुई। सेमीनार के बाद रसायन विभाग के प्रो. घनश्याम चौहान ने बताया कि विभाग में पोलीमर पर शोध चल रहा…

Read More

राशनिंग खत्म, आज पूरे शहर को पानी

शिमला। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को पूरे शहर में सुबह और शाम पानी की सप्लाई देने का दावा किया है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को शहर में कहीं भी पानी का कट नहीं लगाया जाएगा। उधर, वीरवार सुबह शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। वीरवार शाम को चौड़ा मैदान जोन में शाम के समय पानी दिया गया। यहां बुधवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। गिरि और गुम्मा पंपिंग स्टेशनों में…

Read More