.अपने आदमी है इनका ध्यान रखना

रामपुर बुशहर। यहां के चौधरी अड्डे और पुराने बस अड्डे के मध्यम रेहड़ी फहड़ी लगा कर कारोबार करने वाले प्रवासी और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोग पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए है। पुलिस चाह कर भी उक्त लोगों पर कार्यवाई नहीं कर पा रही है। क्योंकि कुछ मझौले स्तर के नेता अपने वोट बैंक को बचाने के लिए प्रवासी रेहड़ी फहड़ी वालों को शरण दिए हुए है। क्योंकि यहां कारोबार कर रहे है लगभग सभी प्रवासियों को वोट देने का अधिकार है। कुछ अधिकारी बताते…

Read More

रसोई गैस न मिलने पर चक्का जाम

नेरवा। नेरवा में रसोई गैस की सप्लाई न पहुंचने पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने वीरवार को चक्का जाम किया है। दोपहर बाद तक रसोई गैस के इंतजार में खड़े लोगों को जब सप्लाई न पहुंचने की सूचना मिली तो वे भड़क उठे हैं। लोगों ने करीब पौने घंटे तक रास्ता रोक कर प्रशासन और खाद्य आपूर्ति निगम के खिलाफ नारेबाजी की । पुलिस की मध्यस्थता के बाद मामला शुक्रवार तक के लिए शांत हुआ है। जानकारी के अनुसार नेरवा के लिए सुबह चौपाल गैस एजेंसी से सिलेंडर की गाड़ी रवाना हुई…

Read More

चारों संसदीय सीटों का दौरा करेंगे धूमल-सत्ती

शिमला। हिमाचल भाजपा ने शिमला में हुई बैठक में संसदीय क्षेत्रों के दौरे तय किए। ये दौरे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश भाजपा प्रभारी बलबीर पुंज और संगठन महामंत्री पवन राणा करेंगे। 22 दिसंबर को कांगड़ा सीट की बैठक नूरपुर में, 23 को हमीरपुर सीट की बैठक शाहतलाई में, 24 को मंडी सीट की बैठक सुंदरनगर और 25 को शिमला सीट की बैठक शिमला में तय हुई है। इसमें संसदीय क्षेत्र के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति,…

Read More

राजधानी में पानी की राशनिंग शुरू

शिमला। राजधानी शिमला में पानी की राशनिंग शुरू हो गई है। एक दिन छोड़कर सप्लाई मिलेगी। नगर निगम ने बुधवार को राशनिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर निगम का तर्क है कि गिरि और गुम्मा पंपिंग स्टेशन में बिजली की मरम्मत के चलते दोनों पेयजल स्रोतों से पानी की पंपिंग नहीं हो पा रही है। इस कारण पर्याप्त पानी शहर को नहीं मिल रहा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति सामान्य होने का दावा भी किया जा रहा है। नगर निगम ने जरूरत के हिसाब से…

Read More

पंचायत सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

ठियोग (शिमला)। कुठाल पंचायत में धोखाधड़ी और गबन का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने पंचायत सचिव के खिलाफ भादंसं की धारा 409, 420, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचायत सचिव पर आरोप है कि उसने पंचायत के खाते से 3.50 लाख रुपये निकाले हैं। मामले की पुष्टि एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने की है। पुलिस को दिए अपने बयान में पंचायत प्रधान प्रकाश काल्टा ने कहा है कि पंचायत सचिव नरेंद्र लाल ने अपने कार्यकाल…

Read More

चौपाल में कार गिरी, चार व्यक्ति घायल

चौपाल(शिमला)। चौपाल बाजार में मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में चार व्यक्ति घायल हुए हैं, जिसमें से गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने घायलों को फौरी राहत दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे आल्टो कार नंबर एचपी 08ए 1497 चौपाल बाजार से 200 मीटर आगे पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।…

Read More

कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग

शिमला। कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह कार्रवाई इस कमेटी की कमजोर परफॉरमेंस की रिपोर्ट पर की है। यह रिपोर्ट पर्यवेक्षक विजय पाल खाची ने दी है। कुछ माह पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार वीर विक्रम सेन ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके बाद बीते दिन कमेटी भंग करने से पूर्व तक अध्यक्ष रहे अतर सिंह ठाकुर भी वीरभद्र सिंह के खास समर्थक बताए जाते हैं। इस कमेटी…

Read More

हर विभाग में होगी लिटिगेशन कमेटी

शिमला। हिमाचल में हर विभाग को कानूनी विवादों की निगरानी और विभागों में बढ़ रहे विवादों के लिए लिटिगेशन कमेटी का गठन करना होगा। राज्य सरकार की ओर से सभी विभागों को इसकी कमेटियां बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से लिटिगेशन पॉलिसी का निर्माण किया जाना है। इसके तहत ही हर विभाग, निगम और बोर्डों में इन कमेटियों का गठन किया जाना है। इन कमेटियों को विभागों में बढ़ रहे कानूनी विवादों को कम करने के लिए कोर्ट जाने से पहले ही विवादों को…

Read More

न टिकट मिलेगा न बकाया, जो मर्जी कर लो’

शिमला। ‘न टिकट मिलेगा न बकाया, जो मर्जी कर लो’। शहर की एक प्राइवेट बस में सफर कर रहे यात्री को उस समय यह जवाब मिला, जब उसने कंडक्टर से बकाया वापस मांगा। संजौली से वाया छोटा शिमला ओल्ड बस स्टैंड की ओर आ रही प्राइवेट बस एचपी-64-2673 में यह वाक्या पेश आया। संजौली से बस में सवार यात्री ने कंडक्टर को 10 रुपये देते हुए टॉलैंड का टिकट मांगा। कंडक्टर ने न तो बकाया लौटाया न ही टिकट दिया। टॉलैंड में बस से उतरते हुए यात्री ने जब कंडक्टर…

Read More

हवन-यज्ञ के साथ कल यज्ञेश्वर मंदिर की प्रतिष्ठा

रामपुर बुशहर। क्षेत्र के शिंगला गांव में स्थित देवता साहिब यज्ञेश्वर के नए मंदिर की विधिवत प्रतिष्ठा की जा रही है। 11 दिसंबर को जल यात्रा के साथ समारोह की शुरूआत होगी। संचालन कमेटी के प्रताप वर्मा, पूर्ण गौतम, विजय नंद, गंगा राम और कारदार कुलदीप तथा पदम देव ने बताया कि प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां करीब पूरी कर ली गई हैं। 12 दिसंबर को यहां देवताओं का आगमन होगा। समारोह में मेजबान देवता के अलावा डंसा के शुक्राचार्य देवता, देवता दोगणू लालसा, देवता जाहरू नाग शनेरी, देवता लक्ष्मी नारायण…

Read More