शिमला। मेहनत हिमाचल ने की और इसका फायदा हिमाचल के अलावा उत्तराखंड को भी मिला। उत्तराखंड राज्य अपने ऊपर आई प्राकृतिक आपदा से निपटता रहा और इस बीच औद्योगिक पैकेज छिनने की लड़ाई अकेले हिमाचल ही लड़ता रहा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री लगातार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाते रहे। राज्य से औद्योगिक पैकेज छिनने की लड़ाई यूं तो वीरभद्र सिंह केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी लड़ रहे थे। इसके बाद कांग्रेस सरकार हिमाचल में सत्ता में आई तो सीएम वीरभद्र सिंह ने कई…
Read MoreCategory: Shimla
आईपीएच और पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्टों में तेजी लाएं : कालिया
शिमला। वार्षिक योजना से पहले विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन ऊना जिला के विधायकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ हुई बैठक में अपनी योजनाएं रखी। संबंधित जिलों के कैबिनेट मंत्री, सीपीएस और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें उपस्थित थे। जिले से महज एक ही विधायक ने बुधवार को वार्षिक योजना की बैठक में अपने क्षेत्र की मांगें रखीं। भाजपा अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सत्ती निजी कारणों से बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने 922 करोड़ रुपये स्वां नदी तटीकरण परियोजना उपलब्ध…
Read Moreमहिला तलवारबाजी टीम विश्व कप के लिए रवाना
रोहडू। भारतीय महिला तलवारबाजी टीम फैंसिंग विश्वकप में भाग लेने के लिए दोहा रवाना हो गई है। प्रतियोगिता दोहा में 17 से 20 जनवरी तक होगी। चार सदस्यीय टीम की अगुवाई ज्योतिका दत्ता करेंगी। भारतीय तलवारबाजी संघ ने खेल मंत्रालय और प्रतिभागियों से संबंधित प्रदेशों की सरकारों से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। भारतीय तलवारबाजी टीम के चीफ कोच मोहित कुमार ने बताया कि भारतीय टीम बुधवार को दोहा के लिए रवाना हो गई है। टीम में हिमाचल के रोहडू क्षेत्र की ज्योतिका दत्ता…
Read Moreवीरभद्र सिंह ने अरूण जेटली के खिलाफ दायर किया मानहानि का मामला
शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सी.जे.एम. की अदालत में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली, पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तथा अरूण धूमल के खिलाफ मानहानि के कुल तीन केस दायर किए हैं। केस दायर करने के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, मुख्य संसदीय सचिवों, बोर्ड व निगमों के चेयरमैन तथा कुछ विधायकों की मौजूदगी में मीडिया को ब्रीफ भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से धूमल परिवार और कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ चल…
Read Moreकाजा का पारा माइनस 20 पार
रामपुर बुशहर। हिमापत के बाद जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारा लुढ़क गया है। रविवार को किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान माइनस पांच डिग्री और काजा का तापमान माइनस 20 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से बर्फबारी के चलते किन्नौर, लाहौल स्पीति, काजा, नारकंडा, जलोड़ीजोत सहित अन्य क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। इधर, लाहौल स्पीति के काजा में भी तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया है। पूरा इलाका ठंड की चपेट में है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पानी…
Read Moreसेब पौधों के नाम पर बागवानों से लूट
रामपुर बुशहर। सेब के पौधे लगाने को मौसम अनुकूल होते ही पुराने बस अड्डे के आसपास निजी नर्सरी विक्रेताओं ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। दूरदराज से लाए पौधों की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं हुई है। पौधे धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। यह बागवानों से सीधा धोखा है। उद्यान विभाग गैर प्रमाणित नर्सरियां बेच रहे इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। रामपुर के पुराने बस अड्डे के आसपास इन दिनों जगह-जगह नर्सरी विक्रेता पौधे बेचते नजर आते हैं। रामपुर के अलावा निरमंड और…
Read Moreएचआरटीसी के 68 रूट फेल, 38 बसें फंसीं
शिमला। शुक्रवार रात बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक ऊपरी शिमला राजधानी से कटा रहा। खड़ापत्थर, नारकंडा और चौपाल मार्ग बहाल न होने के कारण एचआरटीसी के 68 से अधिक रूट फेल हुए और करीब 38 बसें विभिन्न क्षेत्रों में फंसीं हैं। बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-22 नारकंडा के पास और ठियोग-हाटकोटी राजमार्ग खड़ापत्थर में बंद हो गया है। शिमला और ठियोग के बीच शनिवार को दोपहर बारह बजे के बाद बसों की आवाजाही शुरू हो पाई। राष्ट्रीय…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे कारोबारी
शिमला/ऊना। हिमाचल में 26 जनवरी से पॉलीथिन पैक्ड खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रदेश और शिमला व्यापार मंडल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान मदन लाल खुराना और शिमला व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष सुमेश शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ। रविवार को पदाधिकारी सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के…
Read Moreआईजीएमसी के हाल; लिफ्ट खराब, मरीज बेहाल
शिमला। आइजीएमसी के बी-ब्लॉक में लिफ्ट के अचानक खराब हो जाने से मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। आईजीएमसी की पुरानी मंजिल में सीढ़ियों की व्यवस्था होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर या व्हील चेयर पर भी नहीं लेकर जा सकते। इस कारण तीमारदार पूरा दिन मरीजों को पीठ पर उठाकर ही ओटी या एक्सरे करवाने के लिए पहुंचाते रहे। अस्पताल में इमरजेंसी में ही एक्सरे हो पाने के कारण मरीजों को तीन मंजिल सीढ़ियां चढ़कर ऊपर तक आना पड़ता है। इस कारण मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही…
Read Moreदोबारा होगी पूर्व डीजीपी के भवन की पैमाइश
शिमला। नवबहार में अवैध निर्माण के मामले में घिरे राज्य के पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास ने नगर निगम से उनके भवन की पैमाइश दोबारा से करने की मांग उठाई है। डीएस मन्हास की ओर से शुक्रवार को निगम आयुक्त के कोर्ट में पेश हुए वकीलों ने तीन जनवरी को हुई पैमाइश के प्रति नाखुशी जताई है। इनका कहना है कि तीन जनवरी को उनकी ओर से मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। उधर, आयुक्त कोर्ट ने दोबारा से पैमाइश करने के लिए 15 जनवरी का दिन तय किया है।…
Read More