शिमला। भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में हुई। मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में 126 बूथों के अध्यक्षों तथा पालकों की नियुक्ति की गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में लौह संग्रह के लिए 16 शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों को जिम्मेवारियां सौंपी गई। बैठक में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल को नाकाम बताया गया। मंडल अध्यक्ष…
Read MoreCategory: Shimla
बिना पंजीकरण बिक रहा स्प्रे ऑयल
शिमला। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में सेब मेें इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, लेकिन हिमाचल में इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड एवं रजिस्ट्रेशन कमेटी में इसका पंजीकरण नहीं होने के बावजूद इस स्प्रे ऑयल को बेखौफ बेचा जा रहा है। इसकी बिक्री पर कोई भी रोक-टोक नहीं लगाई जा सकी है। भले ही कुछ नामी कंपनियों की ओर से बेचे जा रहे इस स्प्रे ऑयल मेें गुणवत्ता के स्तर पर कोई खामी नहीं होती है।…
Read Moreकाशापाटवासियों को मिलेगी जलसंकट से राहत
रामपुर बुशहर। यहां की दुर्गम पंचायत काशापाट के लोगों को जल संकट से जल्द राहत मिलेगी। शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल ने यहां के लिए 1.86 करोड़ से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। सीपीएस ने आईपीएच विभाग को पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के आदेश दिए जिससे की योजना को एक निर्धारित अवधि के भीतर तैयार किया जा सके। पेयजल योजना से काशापाट पंचायत के काशा, पाट एवं कंडी गांवों की तीन हजार से अधिक की आबादी को फायदा होगा। इस मौके…
Read Moreविवि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर खोला मोर्चा
शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने दोपहर के समय प्रशासनिक भवन के बाहर गेट मीटिंग की जिसके माध्यम से कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों बारे उचित कदम न उठाने का आरोप लगाया। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने शुक्रवार को परिसर में धरना देने का ऐलान भी किया। इसके अलावा दोपहर के समय कर्मचारी गेट मीटिंग भी करेंगे। वीरवार को गेट मीटिंग को गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के…
Read Moreराशन में कटौती वापस ले सरकार
शिमला नागरिक सभा ने किया प्रदर्शन, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन शिमला: शिमला नागरिक सभा ने राशन के कोटे में कटौती के मद्देनजर खाद्य, नागरिक आपूॢत विभाग को घेरा है तथा जिलाधीश कार्यालय में स्थित खाद्य एवं आपूॢत अधिकारी कार्यालय के बाहर शिमला के राशन डिपुओं में समय पर पर्याप्त राशन न मिलने के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधीश के नाम एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि लगातार नवउदारवादी नीतियों को लागू कर रही हैं तथा…
Read Moreफीस वृद्धि का प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन
शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का प्रस्ताव विवि प्रशासन तुरंत वापस ले। विश्वविद्यालय में छात्रों पर आर्थिक भार बढ़ाना बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है और यदि फीस वृद्धि को एसएफआई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ेगी। यह बात वीरवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कही। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि का प्रस्ताव जल्द वापस न लिया गया तो आम छात्रों को लामबंद कर एसएफआई आंदोलन तेज करेगी, वहीं एसएफआई रूसा प्रणाली का भी विरोध करती…
Read Moreचिटों पर भर्ती मामले के चालान में जुटी विजिलेंस
शिमला। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद विजिलेंस चिटों पर भर्ती मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, कोर्ट ने एजेंसी को 4 हफ्ते का समय दिया है। कांग्रेस सरकार में 1992 से 1996 के बीच के इस केस में कई आरोपियों के निधन और सेवानिवृत्त के कारण विजिलेंस को 12 विभागों की जांच बंद करनी पड़ी। विजिलेंस के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी पर सेवानिवृत्त होने के चार साल तक ही विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में विजिलेंस…
Read Moreएसी कोर्ट ने दस तक मांगा पूर्व डीजीपी से जवाब
शिमला। पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास पर स्वीकृत नक्शे से बाहर निर्माण करने के मामले की बुधवार को सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर की कोर्ट में सुनवाई हुई। सहायक आयुक्त की कोर्ट ने पूर्व डीजीपी की ओर से पेश हुए वकीलों को दस जनवरी तक इस मामले पर जवाब दायर करने के आदेश दिए। सहायक आयुक्त की कोर्ट ने पूर्व डीजीपी को नवबहार में सरकारी भूमि पर निर्माण करने का दोषी पाते हुए नोटिस जारी किया है। पूर्व डीजीपी पर अपने नवबहार स्थित मकान के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने…
Read Moreपार्षदों के सुझावों से तैयार होगा एमसी का बजट
शिमला। नगर निगम 2014-15 का बजट पार्षदों के सुझावों से तैयार करेगा। वार्डों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए बजट में विशेष ख्याल रखा जाएगा। बुधवार को बजट की तैयारियों को लेकर महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में अफसरों के साथ पहली बैठक हुई। संभावित है कि फरवरी में बजट पेश कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस साल बजट में शहरवासियों को बड़े सब्जबाग नहीं दिखाए जाएंगे। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पहले मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर बल दिया जाएगा। इसके लिए पार्षदों से निचले स्तर…
Read Moreहिल्सक्वीन में ऑफ सीजन डिस्काउंट शुरू
शिमला। हिल्सक्वीन में सैलानियों के लिए ऑफ सीजन डिस्काउंट शुरू हो गया है। शहर में स्थित पर्यटन विकास निगम के होटलों और निजी होटलों में सैलानियों को 35 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। राजधानी की ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ने भी सैलानियों को रियायती दरों पर आकर्षक पैकेज देने शुरू कर दिए हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर हिल्सक्वीन में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने के बाद अब ऑफ सीजन डिस्काउंट का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने वाले…
Read More