कइयों को पांच गुणा, कहीं कई माह से नहीं मिले बिल

रोहड़ू।(सुंदर औक्टा ) बिजली बोर्ड क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को मनमाने बिल थमा रहा है तो कहीं पर पांच माह से उपभोक्ता बिलों के इंतजार में हैं। रोहड़ू और जुब्बल मंडल में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली से खफा उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। अधिकतर उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल देख कर होश फाख्ता हैं। पूरे क्षेत्र में बीते कई माह से बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिल रहे हैं। कई गांवों में उपभोक्ताओं को दस से बीस हजार रुपये तक के…

Read More

जाम लगाने में चालक भी पीछे नहीं

ठियोग (शिमला)।(विक्रम विक्की ) ठियोग में जाम लगना आम बात हो गई है। पुलिस चाह कर भी जाम लगाने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। यातायात नियमों को तोड़ने में सरकारी तंत्र का भी बड़ा हाथ है। आलू मैदान से लेकर जनोघाट और बस अड्डा तक आए दिन जाम लग रहा है। दो मिनट के इस सफर को पार करने के लिए 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। दोपहर करीब 1:30 बजे बीडीओ कार्यालय के बाहर खड़ी सरकारी गाड़ी के कारण जाम लग गया, लेकिन…

Read More

युवक ने सतलुज में छलांग लगाई

रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा  ) जगातखाना पुल से सुबह 9 बजे के करीब एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने युवक को नदी में छलांग लगाते देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है और न ही छलांग लगाने वाले की पहचान हो पाई है। जानकारी के अनुसार विकास शर्मा ने पुलिस को फोन कर बताया कि करीब 25 साल का युवक जगातखाना पुल के…

Read More

क्षेत्र की समस्याओं पर किसान सभा उग्र

रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा  ) हिमाचल किसान सभा की वार्ड इकाई शारवी, दपलाड़ और कुटल की संयुक्त बैठक वीरवार को खंड इकाई उपाध्यक्ष ख्याले नंद और खंड कमेटी सदस्य लाल चंद की अध्यक्षता में की गई। बैठक में किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चरचा की। इस मौके पर ख्याले नंद ने कहा कि नव उदारवादी नीतियों के चलते सरकार सार्वजनिक नीतियां बनाने से हाथ पीछे खींच रही है। इस कारण कई सरकारी विभागों में पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की नाकामी के चलते शिल्ली…

Read More

कुमारसैन में नाबालिग से दुराचार

कुमारसैन (शिमला)(कमलेश ) कुमारसैन क्षेत्र में नाबालिग युवती को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले नाबालिग को अपने साथ अगवा कर ले गया। उसके बाद नाबालिग के साथ दुराचार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह सूरी पुत्र मोहन लाल गांव रुसला, थाना नेरवा 14 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की के परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कुमारसैन थाने मे दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को…

Read More

सौ लंबित भवन निर्माण के मामलों पर फैसला आज

शिमला। कमला नेहरू अस्पताल की बहुमंजिला बिल्डिंग, आरकेएमवी में आर्ट्स, कॉमर्स और प्रशासनिक ब्लाक सहित शहर में किए जाने वाले सौ से अधिक निर्माणों का रास्ता मंगलवार को साफ हो जाएगा। मंगलवार को नगर निगम की सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठक होगी। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। नगर निगम के पास सौ से अधिक लोगों ने अपने भवन निर्माण के लिए नक्शों को स्वीकृत करने का आवेदन किया है। 21 कंप्लीशन के मामलों पर भी सिंगल अंब्रेला कमेटी में मंथन होगा। कई सरकारी निर्माण होने के…

Read More

अब डीसी करेंगे कृषि योजनाओं की निगरानी

शिमला। हिमाचल में अब एक नए कृषि मिशन को उपायुक्तों के हवाले किया गया है। सरकार ने जिलों में उपायुक्तों की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटियों का गठन किया है। ये खेतीबाड़ी की योजनाएं लागू करने में मदद करेंगी। ये किसानों के लिए कृषि के अनुकूल माहौल तैयार करेंगी। हिमाचल में भी इसके लिए नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर शुरू कर दिया गया है। जिलों में अधिसूचित प्रत्येक कमेटी में उपायुक्त अध्यक्ष होंगे। उपनिदेशक पशुपालन, उपनिदेशक बागवानी, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी या मत्स्य अधिकारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, केवीके प्रभारी, एपीएमसी…

Read More

एमसी के पूर्व अफसरों पर एफआईआर की तैयारी

शिमला। नगर निगम शिमला के पूर्व अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की तैयारी है। मामला निगम की पौने चार लाख की धनराशि के दुरुपयोग का है। बीते साल निगम ने मामले को राज्य सरकार को भेजा था। इस पर सचिव शहरी विकास विभाग ने सदन में इस बाबत फैसला लेने को कहा था लेकिन महापौर संजय चौहान ने इस मामले को सदन में लाने से इंकार किया है। महापौर का कहना है कि मामला प्रशासनिक है। बीते सप्ताह निगम के ज्वाइंट कमिश्नर लीगल ने ग्रीन टैक्स से बाहरी…

Read More

प्रीति जिंटा के मामा हिमुडा के उपाध्यक्ष

शिमला। सिने तारिका प्रीति जिंटा के मामा यशवंत छाजटा को हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह ताजपोशी यशवंत छाजटा की निदेशक पद पर नियुक्ति के एक साल बाद की गई है। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। छाजटा की इस नियुक्ति की प्रधान सचिव शहरी विकास संजय गुप्ता ने पुष्टि की है। यशवंत छाजटा मूल रूप से जिला शिमला की जुब्बल-कोटखाई तहसील के रहने वाले हैं। वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं। एचआरटीसी के निदेशक मंडल के सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, एपीएमसी शिमला-किन्नौर के…

Read More

राहुल की रैली को कांग्रेस ने लगाई ड्यूटियां

शिमला। आठ मार्च को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में होने जा रही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए पार्टी नेताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सोमवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि मंत्रियों, विधायकों और राज्य कांग्रेस कमेटी के नेताओं को इस रैली की जिम्मेवारी दी गई है। वे रैली स्थल तक लोगों को पहुंचाएंगे। हालांकि, सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने भीड़ जुटाने का लक्ष्य नहीं रखा है। कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी पूरी रैली का समन्वयन करेंगे। पूर्व…

Read More