रोहड़ू। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों ने के चयन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि कई माह से मेले के नाम पर चंदे के रूप में जुटाए लाखों रुपये सिफारिशी कलाकारों को कार्यक्रम देने के लिए लुटाए जाते हैं। संगीत की जानकारी से दूर कार्यक्रम देने के लिए मंच पर खड़े बेसुरे कलाकार क्षेत्र सांस्कृतिक पहचान को खतरा पैदा कर रहे हैं। रोहड़ू के राज्य स्तरीय मेले में लोक कलाकारों के नाम पर लाखों रुपये बहाए जाते हैं, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का…
Read MoreCategory: Shimla
सावड़ा कुड्ड़ू में मजदूरों का आंदोलन टला
रोहड़ू। सावड़ा कुडडू परियोजना में आंदोलन पर उतरे मजदूरों ने बुधवार को चक्का जाम के निणर्य को बदल दिया है। श्रम अधिकारी ने हिमाचल पावर कारपोरेशन को भुगतान करने के लिए जिम्मेवारी तय की है। मजदूरों के साथ अगली बैठक 29 अप्रैल को श्रम अधिकारी कार्यालय में तय की गई है। सावड़ा कुड्डू वर्कर यूनियन के प्रेस सचिव देविंद्र कुमार ने बताया कि कोस्टल कंपनी ने परियोजना का निर्माण कार्य छोड़ दिया है। कंपनी में काम कर रहे करीब सवा चार सौ मजदूरों को तीन माह का वेतन नहीं मिला…
Read Moreस्ट्रीट लाइटें खराब, खुले में बह रहा सीवरेज
कोटखाई। नगर पंचायत कोटखाई के वार्ड नंबर दो अभी भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। हालत यह है कि लोगों के घरों में बने शौचालयों की गंदगी सड़क पर बह रही है। सड़क किनारे पसरी गंदगी की बदबू ये लोगों को यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वहीं, वार्ड की स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। वहीं, वार्ड में सफाई व्यवस्था भी चरमराई गई है। पूरे वार्ड में कचरे को ठिकाने लगाने के लिए कोई कूड़ादान नहीं है। इस वार्ड एक भी शौचालय…
Read Moreरोहड़ू मेले गुच्छी के दामों ने तोड़ा पिछला रिकार्ड
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में पहली बार गुच्छी के दाम पिछले सारे रिकार्ड तोड़ कर चौदह हजार रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। एक सप्ताह में गुच्छी के दाम और बढ़ने की संभावना है। इस राज्य स्तरीय मेले में गुच्छी का कारोबार करोड़ों रुपये में पहुंचने वाला है। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला गुच्छी के कारोबार के लिए पहले से मशहूर रहा है। इस साल मेले में बाहर से आए व्यापारी गुच्छी के स्टालों पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेले के पहले दो दिन में तीन तीन हजार रुपये…
Read Moreसड़क हादसे में दो घायल, शिमला रेफर
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा-हाटू सड़क पर एक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नारकंडा लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारकंडा-हाटू सड़क पर एक पजेरो गाड़ी एचपी 03डी 0023 खाई में जा गिरी। इसमें गाड़ी में सवार सूरज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी चिड़गांव और एक महिला आंचल कपूर…
Read Moreचिकित्सक ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग
ठियोग (शिमला)। यहां शुक्रवार देर रात करीब दस बजे अपनी बेटी को ठियोग अस्पताल में दिखाने आए केशव राम शर्मा ने चिकित्सक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर एसएमओ के पास शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं केशव की शिकायत पर एसएसमओ ने चिकित्सक से तीन दिन में जवाब भी मांगा है। अपनी शिकायत में केशव राम शर्मा ने कहा कि जब वह रात को अपनी बेटी को लेकर ठियोग अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने बेटी का उपचार न कर कहा कि बुखार के मरीजों को यहां नहीं देखा जाता…
Read Moreवन भूमि पर अतिक्रमण पर दो भाइयों को कैद
रोहड़ू। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले दो भाइयों को न्यायालय ने एक महीने का साधारण कारावास और पांच सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जेएमआईसी रोहड़ू ने दोनों आरोपियों को डीपीएफ में अतिक्रमण करने पर दोषी करार दिया है। जुर्माना अदा न करने पर पंद्रह दिन अतिरिक्त कारावास के आदेश किए गए हैं। सहायक जिला न्यायवादी सीएस नेगी ने बताया कि चिड़गांव पुलिस थाने के तहत झलवाड़ी गांव निवासी बोधनाथ व जोगनाथ ने वन बीट बागी के तहत निरजा में करीब पंद्रह बीघा से अधिक वन भूमि पर…
Read Moreरोहड़ू से फिर लाखों का तारकोल गायब
रोहड़ू। लोक निर्माण विभाग रोहड़ू डिवीजन से तारकोल के फिर 40 ड्रम गायब हो गए हैं। इससे दस दिन पहले यहां से 60 ड्रम गायब होेने का मामला पुलिस में दर्ज है। गायब तारकोल की कीमत करीब 10 लाख आंकी जा रही है। तारकोल चोरी होने की फिर लोनिवि की ओर से पुलिस में सूचना दी गई है। दस दिन में दो बार तारकोल गायब होने के मामले में लोनिवि की कार्यप्रणाली पर फिर अंगुलियां उठ रही हैं। कांसाकोटी में लोनिवि ने सड़क के किनारे करीब एक हजार तारकोल से…
Read Moreचहेतों को नियमों को ताक पर रख कर दीं दुकानें
रामपुर बुशहर। भीमा काली मंदिर न्यास के कार्य में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। यहां दुकानों के आवंटन में चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे अधिकारी ने दुकानों की लीज डीड बना डाली, जो उसके लिए अधिकृत ही नहीं था। इसके अलावा भी न्यास के अन्य कार्यों में भी भारी गड़बड़ी पाई गई है। यह खुलासा हाल की गई ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। धर्मार्थ कार्यों के लिए बनाया गया भीमाकाली मंदिर न्यास का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। हाल ही में किए ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा…
Read Moreहोटलों में प्रयोग हो रही घरेलू गैस
रामपुर बुशहर। एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर शहर में चल रहे ढाबों, होटलों और चाय की दुकानों में धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर का प्रयोग हो रहा है। व्यापारियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों को भारी मात्रा में स्टोर भी किया है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन खामोश बैठा है, जिससे साफ है कि यह सब मिलीभगत के कारण हो…
Read More