कोटखाई में वाहन से अवैध लकड़ी बरामद

कोटखाई। गरावग पंचायत के चेवर नाले में पुलिस ने पिकअप जीप से अवैध लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने मौके से लकड़ी सहित जीप को कब्जे में लिया है। अवैध लकड़ी के कारोबार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि गरावग पंचायत के शांऊ गांव से वाहन में अवैध लकड़ी जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेवर नाले में नाका लगा कर गांव की ओर से आ रही पिकअप जीप की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को जीप में…

Read More

हिमाचल में बाबा रामदेव को उतारेगी भाजपा

शिमला। हिमाचल भाजपा बाबा रामदेव को चुनाव प्रचार में उतारने वाली है। योग गुरु 23 अप्रैल के बाद हिमाचल आएंगे। उनके कांगड़ा, मंडी और शिमला सीट पर सिरमौर के हरिपुरधार में कार्यक्रम होंगे। 23 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन है। बाबा रामदेव ने इसके बाद ही आने की इच्छा जताई है। राज्य भाजपा ने अपने शेडयूल के अनुसार उनके लिए कांगड़ा और मंडी संसदीय सीट पर कुछ कार्यक्रम रखे हैं। हालांकि, ये तभी फाइनल होंगे, जब रामदेव की ओर से कन्फर्मेशन आएगा। बाबा रामदेव का हिमाचल आना…

Read More

निराशा में बहुत कुछ बोल रही हैं भाभी

शिमला। सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर के सामने एक ओर कांग्रेस तो दूसरी ओर उनकी ही अपनी भाभी उर्मिल ठाकुर खड़ी हैं। खुद कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में लौटे नरेंद्र ठाकुर के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती है। मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने इंडियन बुलेटिन के पांच तीखे सवालों का सामना किया। इंडियन बुलेटिन  : आप भाजपा के खिलाफ तीन चुनाव लड़े। अब पार्टी में वापसी क्या टिकट की डील से ही हुई? नरेंद्र ठाकुर : बिल्कुल नहीं। पहले ऐसा कुछ…

Read More

ऑनलाइन सुविधा के बहाने बढ़ा दी फीस

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहली बार पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करवाने के बहाने गुपचुप तरीके से फीस में बढ़ा दी है। कोर्स की प्रवेश परीक्षा की फीस के बहाने विवि के खाली खजाने को भरने का यह नायाब तरीका निकाला है। इसकी छात्र संगठनों को भी भनक तक नहीं लगने दी गई है। हालांकि ऑनलाइन फार्म और फीस जमा करवाने की सुविधा शुरू करने से छात्रों को राहत मिलेगी। मगर ऑनलाइन होने की एवज में अब आम छात्र की जेब पर अतिरिक्त…

Read More

भ्रष्टाचार ! सेना अफसरों के खाते में जमा हुए करोड़ों रुपये

शिमला ( वीरेन्द्र खागटा) सीबीआई को मिले पुख्ता सबूत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के करोड़ों के सड़क घोटाले में सीबीआई को सेना अफसरों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच में पता चला है कि बीआरओ के अफसरों ने सड़क निर्माण के लिए आए करोड़ों रुपयों में से मोटी रकम अपने खाते में जमा कर ली। जब्त रिकॉर्ड और कैशबुक से इसके सबूत मिले हैं। करोड़ों रुपये के लेन-देन की एंट्री में भी गड़बड़ी की गई। जांच कर रहे सीबीआई के सूत्रों की मानें, तो ये घोटाला दस करोड़ रुपये से…

Read More

..और छेड़छाड़ के डर से उसने छोड़ दिया स्कूल

शिमला दो युवकों ने की थी छेड़छाड़ छेड़छाड़ से सहमी शिमला शहर की एक छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पड़ोस के दो युवकों ने शौच के दौरान उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यही डर उसके मन में घर गया कि युवक कहीं भी उससे साथ ऐसा कर सकते हैं। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। हिमाचल बाल अधिकार संरक्षण आयोग में यह सनसनीखेज शिकायत आई है। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने शौच के लिए जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। उसके बाद छात्रा के…

Read More

गाड़ी खाई में गिरी, पांच लोग घायल

ठियोग (रामपुर बुशहर)। यहां फागू के सेब नियंत्रण कक्ष के पास एक बोलेरो कैंपर गाड़ी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल ठियोग के साथ लगते फागू के सेब नियंत्रण कक्ष के पास एक कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल…

Read More

अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलें

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस ने रामपुर में नगर परिषद हाल में डा. अंबेडकर की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने की। वहीं कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृज लाल इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों और 15 जोनों के अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, युवक मंडल और महिला मंडलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नंद लाल ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की…

Read More

जुब्बल कोटखाई हो रहा है विकास : रोहित

कोटखाई (शिमला)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कोटखाई दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को जुब्बल कोटखाई कांग्रेस ने बैठक की। इसमें सीपीएस रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी हुई। जुब्बल कोटखाई में विकास के नाम पर एक पत्थर भी नहीं लगा है। क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने जुब्बल कोटखाई में सभी रुके हुए विकास कार्य तेजी से शुरू किए…

Read More

परियोजना विस्थापितों की समस्याओं पर चरचा

रामपुर बुशहर। विस्थापित कल्याण समिति की बैठक रविवार को झाकड़ी में हुई। बैठक में नाथपा झाकड़ी बिजली परियोजना के लगभग 400 विस्थापित और प्रभावित लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल मेहता ने की। मौसम खराब होने के बाद भी बैठक में विस्थापितों और प्रभावितों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बैठक में विस्थापितों और प्रभावितों को पेश आ रही समस्याओं पर विस्तार से चरचा की गई। अनशन पर बैठे विस्थापितों को दो माह हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई…

Read More