रामपुर बुशहर। अप्रैल माह में मौसम में लगातार आ रहा बदलाव बागवानों के लिए आफत बन गया है। मौसम खराब होने से तापमान में गिरावट आ रही है, जो सेब, नाशपाती, बादामऔर अन्य फसलों की फ्लावरिंग के लिए सही नहीं है। क्षेत्र के कम ऊंचाई वाले इलाकों में फ्लावरिंग हो चुकी है। बारिश से फलदार पौधों में आए फूल के केसर को खतरा बना हुआ है। ऐसे में बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेब के अलावा बागवानों को नकदी फसल पलम, चूली बादाम, खुमानी के अलावा अन्य…
Read MoreCategory: Shimla
बारिश से झड़ गया सेब के फूलों का केसर
रोहडू। क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। इन दिनों सेब के बगीचों में फ्लावरिंग की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने बागवानों की उम्मीदों के फूलों को पूरी तरह से धो दिया है। बारिश से फूलों का केसर झड़ गया है। इस कारण परागण प्रक्रिया रुक गई है। तापमान में आई गिरावट से फूलों के विकास की प्रक्रिया पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अगर तापमान में गिरावट यूं ही बनी रही तो सेब की फसल पर…
Read Moreआईपीएल के लिए पुलिस सुरक्षा को तैयार थे वीरभद्र
इंडियन बुलेटिन (सवाल से जवाब तक) में राजीव शुक्ला से वीरेन्द्र खागटा द्वारा पूछे गये पांच तीखे सवाल और उनके जवाब शिमला। बीसीसीआई में उपाध्यक्ष और पूर्व में आईपीएल चेयरमैन रहे राजीव शुक्ला हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद रविवार को शिमला पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय में उनसे राजनीतिक कम और क्रिकेट से जुड़े सवाल ज्यादा हुए। कारण यह है कि प्रदेश में अन्य मुद्दों पर एचपीसीए मसला भारी पड़ रहा है। राजीव शुक्ला ने सवालों का जवाब बड़ी चालाकी से दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी डिफेंड किया और…
Read Moreस्वर्ण जयंती पर देश-विदेश में कार्यक्रम
शिमला। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री और उत्तर भारत के संगठन प्रभारी महावीर ने कहा कि विहिप वर्ष 2014 को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाएगी। देश-विदेश में स्वर्ण जयंती वर्ष के निमित्त कई कार्यक्रम होंगे। वह विहिप के प्रांत कार्यालय संदल चक्कर में प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने की। महावीर ने कहा कि 17 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन कार्यक्रम मुंबई के संदीपनी आश्रम से शुरू होगा।…
Read Moreअनुराग का नामांकन भरवाने पहुंचेंगे वीके सिंह
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सैनिक वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा ने पहला दांव चल दिया है। पूर्व सेनाध्यक्ष और भाजपा नेता जनरल वीके सिंह 16 अप्रैल को हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का नामांकन भरवाने पहुंच रहे हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह शुरू से ही कांग्रेस के प्रति आक्रामक रहे हैं। देश में आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। गाजियाबाद से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में फौजी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है, जिसको देखते…
Read Moreन हिमाचल, न देश में मोदी लहर : शुक्ला
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे राजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल के लोग राज्य में जिस पार्टी की सरकार होती है उसे लोकसभा चुनाव में भी समर्थन देते रहे हैं। ट्रेंड अब तक यही रहा है। सभी कांग्रेसी एकजुट होकर काम पर लगे हैं। इसलिए कांग्रेस हिमाचल में चारों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यतया यूपीए सरकार की उपलब्धियों के सहारे प्रचार में जाएगी। राज्य से संबंधित मसले स्टेट लीडरशिप को देखने हैं। एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने…
Read Moreहोटल पवेलियन के पेड़ 30 साल पुराने
शिमला। एचपीसीए के होटल पवेलियन में मौजूद पेड़ों की उम्र 30 वर्ष या इससे अधिक है। यह खुलासा नौणी विवि के विशेषज्ञों की ओर से विजिलेंस को सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ है। अगर विजिलेंस इस बात को साबित कर देती है कि पवेलियन के लिए पेड़ काटे गए हैं तो एचपीसीए की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस टीम फिलहाल अनुमान लगा रही है कि होटल बनाने के लिए 30 वर्ष और इससे अधिक की उम्र के बड़े पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया। इन्हीं पेड़ों को काटने के खिलाफ…
Read Moreबैंक लूटने आए थे, चढ़ गए पुलिस के हत्थे
शिमला आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र जयपाल सिंह गांव सावड़, जिला भिवानी (हरियाणा) तथा सौरव शर्मा पुत्र दिनेश कुमार, गांव अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जांच की जा रही है। – महेंद्र कुमार, थाना प्रभारी ऊना के बंगाणा के पास लठियाणी बाजार में शनिवार देर रात एक बड़ी लूट की वारदात होते-होते बच गई। पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया है कि वे लठियाणी स्थित यूको बैंक को लूटने की तैयारी में थे। दूसरे राज्यों में…
Read Moreशिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंडराने लगा खतरा
शिमला धंसने लगा रिज, दरक रहे भवन शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान एक बार फिर धंसने लगा है। यही नहीं इसके साथ पद्मदेव कांप्लेक्स भी दरकने की कगार पर है। बहुमंजिला बिल्डिंग की बेसमेंट में दरारें आ गई हैं। इस इमारत में एक निजी अस्पताल सहित एक दर्जन से अधिक शोरूम हैं। इसके अलावा नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा और बिजली बोर्ड का दफ्तर भी इसी इमारत में है। सैकड़ों की तादाद में लोगों का यहां आना-जाना है। पद्म देव कांप्लेक्स के दरकने के चलते ऐतिहासिक रिज मैदान…
Read Moreप्रत्याशियों को खोलना पड़ेगा जीरो बैलेंस एकाउंट
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए यह सूचना है। नामांकन से पहले उन्हें जीरो बैलेंस का एक एकाउंट खोलना होगा। कोई भी प्रत्याशी 20 हजार रुपये से अधिक कैश खर्च नहीं कर सकता है। अधिक खर्च करने के लिए उन्हें चेक बुक का इस्तेमाल करना होगा, जिसके माध्यम से उन्हें भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला संसदीय सीट के रिटर्निंग आफिसरों को उक्त व्यवस्था लागू करने के लिए…
Read More