बूट खरीद मामले में 3 आईपीएस पर गिरेगी गाज!

  जांच को केंद्र से मंजूरी का इंतजार पूर्व भाजपा सरकार के समय पुलिस महकमे में हुई एंकल बूट खरीद मामले में सरकार 3 आईपीएस अफसरों को लपेटने की तैयारी में है। विजिलेंस ने पिछले दिनों सरकार को इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास, पूर्व आईजी एसपीएस वर्मा और प्रतिनियुक्त पर नियुक्त एडीजीपी सोमेश गोयल के खिलाफ विभागीय जांच करने को कहा गया। प्रदेश सरकार तीनों आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की अनुमति दे चुकी है। अब केंद्र से…

Read More

नोगली में लकड़ी से भरी जीप पकड़ी

रामपुर बुशहर। पुलिस ने शुक्रवार देर रात रामपुर के नोगली में नाके के दौरान अवैध लकड़ी से लदी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। बताया जा रहा है कि बिना नंबर प्लेट दौड़ रही इस जीप में कायल के 30 स्लीपर लदे थे। पुलिस ने गाड़ी और लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। वहीं, गाड़ी के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर थाना…

Read More

गैस आपूर्ति बहाल न हुई तो आंदोलन

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और एजेंसी को चेताया है कि अगर आपूर्ति बहाल न की गई को आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। गांवों समय पर गैस की सप्लाई न आने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि कई इलाकों में तो तीन माह से सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण गृहिणियों को खाना बनाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत…

Read More

पब्बर में नहीं रुका अवैध खनन

रोहड़ू पब्बर नदी में खनन से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए हालांकि सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं, नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 45 किलोमीटर पब्बर नदी के तट पर अवैध खनन बेरोकटोक जारी है। माफिया रात के समय नदी को छलनी कर रहे हैं। नदी में अवैज्ञानिक खनन से लगातार भूमि कटाव बढ़ रहा है। संदौर समोली, मांदली गांव के समीप तक भू कटाव पहुंच चुका है। भू कटाव को रोकने के लिए तीन गांवों…

Read More

यहां पर रास्तों से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं

रामपुर बुशहर। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में कई समस्याएं हैं, लेकिन नगर परिषद का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। वार्ड नंबर एक के खूनी रास्ते (सफेद ढांक) का अभी तक सुधार नहीं हो पाया है, यहां से गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल्याणपुर में शौचालय भी सुचारु रूप से न चलने के कारण लोगों की परेशानी हो रही है। निकासी नालियों में ड्रेनेज की सही व्यवस्था न होने से बदबू और कीचड़ से लोगों का रास्ते से गुजरना मुसीबत बन गया है। वार्ड…

Read More

कहीं सेहत न बिगाड़ दे ये धूल

ठियोग (रामपुर बुशहर)। मौसम बदलते ही ठियोग में जनता की परेशानी बढ़ गई है। यहां एनएच पर धूल के उठते गुब्बार से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी शिमला का मुख्यद्वार कहलाने वाले ठियोग में रही घाट से लेकर जनो घाट तक धूल ही धूल है। इसके चलते एनएच किनारे मिठाइयों और सब्जी की दुकानों से लेकर खानपान की सभी दुकानों के लिए धूल परेशानी का कारण बनी हुई है। हालांकि लोगों ने कई बार सड़क पर पानी के छिड़काव की भी प्रशासन से मांग की।…

Read More

टिक्कर में गहराया रसोई गैस संकट

रोहड़ू(सुन्दर औक्टा)टिक्कर पंचायत में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गई है। लोगों को ढाई माह से रसोई गैस नहीं मिल रही है। वहीं, लकड़ी भी न मिलने से पंचायत के करीब आठ गांवों के लोगों को चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र रसोई गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। टिक्कर पंचायत के गुजांदली, थाना, टिक्कर, खांगटा, कशैणी सहित करीब आठ गांव के लोग रसोई गैस के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो मिट्टी तेल की…

Read More

किन्नौर और ज्यूरी दो दिन से बत्ती गुल

रामपुर बुशहर/सांगला/ज्यूरी। क्षेत्र में बिजली की नियमित आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। किन्नौर जिले और ज्यूरी में दो दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है। इस कारण बैंकों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, अगले तीन दिन तक सरकारी छुट्टी होने के कारण लोगों को अपने काम करवाने के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को अस्पतालों में टेस्ट करवाने आए लोगों को भी बिजली न होने के कारण बिना टेस्ट करवाए वापस लौटना पड़ा। ज्यूरी में भी दो दिन से बिजली…

Read More

रह रहे नगर परिषद में, सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं

रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)रामपुर नगर परिषद के सभी वार्डों की तरह वार्ड नंबर सात में भी कई समस्याओं का अंबार है। लोगों का कहना है कि रह तो नगर परिषद एरिया में रहे हैं, लेकिन सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं हैं। नप को उनकी याद सिर्फ टैक्स वसूलने और वोट लेने के समय ही आती है, सुविधा के नाम पर यहां पर कुछ भी नहीं है। वार्ड का कुछ हिस्सा सड़क से न जुड़ने के कारण लोगों आपात स्थिति में मरीज को पीठ पर ले जाना पड़ता है, वहीं लोगों रोजमर्रा…

Read More

मनरेगा मजदूरों की सवा करोड़ मजदूरी रुकी

डंसा (रामपुर बुशहर)(संदीप वर्मा)ऐसे में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कैसे गति मिल पाएगी। रामपुर विकास खंड की 31 पंचायतों में ही पिछले वित्त वर्ष के आंकड़ों के अनुसार सवा करोड़ की मजदूरी का भुगतान अटका हुआ है। इस कारण भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों में भी देरी की प्रबल संभावना दिख रही है। विकास खंड रामपुर के तहत सबसे ज्यादा मनरेगा कामगारों की बकाया राशि 17.83 लाख ग्राम पंचायत देवठी 12/20 की है। दूसरे स्थान पर ग्राम पंचायत शिंगला की 11.66 लाख, ग्राम पंचायत डंसा 7.48…

Read More