रोहडू। चिड़गांव तहसील की खरशाली और शिलादेश पंचायत के लोग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उग्र हो गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम यशपाल सिंह वर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि शिलादेश और खरशाली पंचायतों में पांच माह से रसोई गैस की सप्लाई नहीं भेजी गई है। इस कारण लोगों को खाना बनाना मुश्किल हो गया है। रोहडू-लड़ोट बस सेवा को वाया खरशाली भेजा जा रहा है। शिलादेश के ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा…
Read MoreCategory: Shimla
कोटला मिडिल स्कूल एक शिक्षक के हवाले
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कोटला मिडिल स्कूल शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालत यह है कि स्कूल एक अध्यापक के सहारे चल रहा है। मिडिल स्कूल कोटला 2013 में शुरू हुआ था, लेकिन तब से यहां पर एक ही अध्यापक कार्यरत है। अभिभावकों ने विभाग से मांग कि है कि जल्द ही यहां और शिक्षकों की तैनाती की जाए। हालांकि कोटला मिडिल स्कूल में अध्यापकों के तीन पद स्वीकृत हैं। स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता…
Read Moreचुनाव निकट आते ही बढ़ी शराब की तस्करी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में शराब की तस्करी बढ़ रही है। बीती रात कुमारसैन क्षेत्र में अवैध शराब से भरा टेंपो पलटने के बाद पुलिस के हाथ शराब की एक बड़ी खेप लगी है। यह शराब ईंटों के बीच छुपाकर ले जाई जा रही थी। लोगों में चरचा है कि यह शराब लोक सभा चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 22 पर ओडी के निकट डीगाधार में वीरवार रात…
Read Moreदेवरीघाट में रसोई गैस को हाहाकार
रोहडू। नावर क्षेत्र की टिक्कर पंचायत में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गई है। हालत यह है कि पंचायत में छह माह से गैस की सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण गृहिणियों को खाना बनाना मुश्किल हो गया है। देवरीघाट में नवंबर माह से रसोई गैस की सप्लाई नहीं आई है। इसके बाद आज तक सप्लाई नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली प्रति गहरा रोष जताया है। देवरीघाट में करीब सौ घरों से अधिक की बस्ती है। गांव में पिछले वर्ष नवंबर…
Read Moreदेवीधार में कार गिरी, एक की मौत
सु्न्नी। देवीधार के समीप एक मारूति कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से एक गोपाल निवासी संधोहा पंचायत धरोगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। पुलिस के मुताबिक , कार शिमला की ओर जा रही थी। हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस संदर्भ में थाना सुन्नी में मुकदमा कायम…
Read Moreयहां पर संपूर्ण स्वच्छता के कोई मायने नहीं
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 में भी समस्याएं कम नहीं हैं। वार्ड के पैदल रास्ते और सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। सुलभ शौचालय की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। यहां आने वाले लोग खुले में शौच को मजबूर हैं। वहीं, कूड़ादान के नाम पर कुछ नहीं है। लोगों को मजबूरन खुले में कूड़ा फेंकना पड़ रहा है। इस कारण संपूर्ण स्वच्छता अभियान की भी पोल खुल रही है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। लेकिन, वार्ड की समस्याएं चुने हुए प्रतिनिधियों को नजर नहीं आ…
Read Moreचुनाव का बहिष्कार करेंगे बमटा के ग्रामीण
चौपाल (शिमला)। चौपाल तहसील की बमटा पंचायत के लोगों ने विकास में हो रही अनदेखी के कारण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लोगों में पंचायत की अनदेखी पर राजनीतिक दलों के प्रति रोष है। लोगों का आरोप है कि वर्ष 1985 में बनी बमटा पंचायत की सड़क आज भी कच्ची है। किसी भी राजनीतिक दल ने सड़क को पक्का करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए। बरसात और सर्दियों के मौसम में सड़क बंद रहती है। यहीं नहीं पंचायत में करीब दो दशक पहले प्राथमिक…
Read Moreओलावृष्टि से झड़े फलदार पौधों के फूल
डंसा (रामपुर बुशहर) । क्षेत्र की नोगवैली और 12/20 में बुधवार रात हुई भारी ओलावृष्टि से क्षेत्र के बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। सेब, बादाम, खुमानी और पलम के पौधों से फूल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। ओलावृष्टि से बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस कारण क्षेत्र के बागवानों को अब आर्थिकी का संकट सता रहा है। लगभग आधे घंटा हुई इस ओलावृष्टि से नोगवैली और 12/20 के दर्जनों गांवों डंसा, जगुनी, कराली, सनेई, शंदल, थाना, पनोली और 12/20 की देवठी पंचायत के मटैना, लटेला,…
Read Moreकलाकारों के शेड्यूल में किसने किया बदलाव?
रोहड़ू। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों को पांच मिनट कार्यक्रम देने के लिए दस से बीस हजार रुपये दिए गए। वहीं, सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में अंतिम समय में भारी फेरबदल हुआ। मेला कमेटी ने पांच दिन पहले कलाकारों के कार्यक्रम की सूची तैयार की थी। अब सवाल उठ रहा कि अंतिम समय में कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसने फेरबदल किया। कल्चर कमेटी के प्रभारी को इसकी भनक नहीं है। रोहड़ू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम शाम करीब पौने आठ बजे शुरू किए गए। जबकि…
Read Moreएसबीआई के प्रबंधक से मारपीट
रोहडू। एसबीआई की रोहडू शाखा के प्रबंधक के साथ एक सुरक्षा कर्मी की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह एसबीआई की रोहडू शाखा के प्रबंधक जगदीश चंद के साथ एसबीआई की चौपाल शाखा के एक सुरक्षा कर्मी मोहन लाल ने मारपीट की है। इससे पहले वह रोहडू शाखा में भी कार्य कर चुका है। पुलिस थाना प्रभारी अमर चंद ने बताया कि इससे पहले रोहडू एसबीआई की शाखा में इसी सुरक्षा…
Read More