ठग नेता का हवालात पहुँचते ही बिगड़ा मिज़ाज़

शिमला कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा का ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ गया है। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले कि छोटा शिमला थाने में पुलिस आरोपी नेता से पूछताछ शुरू करती गोपाल ने तबीयत खराब बताई। अब पुलिस की निगरानी में गोपाल दास का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। डाक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही पूछताछ हो पाएगी। गोपालदास वर्मा पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप है। अमृतसर से शिमला पुलिस गिरफ्तार करके…

Read More

चुनावों में ड्यूटी करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

शिमला चुनाव ड्यूटी में शामिल हर कर्मचारी का बीमा करा दिया गया है। यह राशि पिछली बार की अपेक्षा दो गुणा कर दी गई है। बीमा इसलिए कराया गया है कि कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर जाने से घबराए नहीं। हालांकि किसी भी तरह की घटना होने की स्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग को इससे अवगत कराना होगा। नरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश्‍ा  – हिमाचल प्रदेश में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों,…

Read More

चुनाव के बाद ही मिलेंगे इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड

शिमला। हिमाचल में इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड चुनाव के बाद ही मिलेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू हो चुकी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया चुनाव के बाद पूरी हो जाएगी। यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी हो जाती है तो लोगों को इलेक्ट्रानिक राशन कार्ड दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में लगभग आठ लाख फर्जी उपभोक्ता राशन कार्डों से बाहर होंगे। हिमाचल की जनसंख्या भले ही 68 लाख 64 हजार के करीब हो, मगर राशनकार्ड उपभोक्ताओं की कुल संख्या 76 लाख है। आठ लाख से ज्यादा की बढ़ी हुई यह जनसंख्या वह…

Read More

खुलासा! चिट के जरिए शराब बांट रहे नेता

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) चिट देखी, पेटी निकाल कर दे दी चुनाव करीब आ रहे हैं और वोटरों को लुभाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव आयोग से बचने के लिए उम्मीदवारों ने वोटरों को मुफ्त शराब बांटने का नायाब तरीका निकाला है। वह शराब की पर्चियां काट रहे हैं।वोटर यह चिट लेकर शराब के ठेके पर पहुंचते हैं और उन्हें बिना पैसे दिए सिर्फ बोतल नहीं बल्कि शराब की पेटियां तक मिल रही हैं। इंडियन बुलेटिन के हाथ शुक्रवार को एक ऐसी पर्ची लगी जिससे चौंकाने वाली सूचनाएं मिली हैं।…

Read More

प्रदेश में सोशल मीडिया पर चुनावी जंग तेज

शिमला सीएम के फेसबुक अकाउंट पर 28 हजार लाइक्स हिमाचल में लोकसभा चुनाव की जंग सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है। सबसे ज्यादा प्रयोग फेसबुक का हो रहा है। इसके अलावा प्रचार के लिए ट्विटर और वाट्सऐप का चलन भी बढ़ रहा है। फेसबुक पर अनुराग ठाकुर के पेज पर सबसे ज्यादा 3.90 लाख लाइक्स हैं। करीब 90 हजार कमेंट उनको लेकर फेसबुक पर हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर करीब 28 हजार लाइक्स हैं। मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह के पेज पर 14 हजार…

Read More

छात्र आंदोलन के बाद बैकफुट पर आया विवि प्रशासन

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की हाई पॉवर कमेटी की कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुक्रवार को लिये गये फैसलों में से दो को वापस लेना पड़ा। शनिवार को एससीए के बैनर तले जुटे सैकड़ों छात्रों के विरोध के चलते विवि प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। प्रशासन ने अब छात्रों की परीक्षा तैयारियों को देखते हुए विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को नौ से पांच बजे के बजाया पहले की तरह सुबह साढ़े आठ से रात नौ बजे तक खुला रखने की मांग को मान लिया है। वहीं कन्या छात्रावासों…

Read More

सपनो में हो जान तो पंखो से नही हौंसले से होती है उडान : दिव्या शर्मा

सपनो में हो जान तो पंखो से नही हौंसले से होती है उडान : दिव्या शर्मा

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) शिमला प्रेस क्लब में उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिव्या शर्मा ने मीडिया से रू ब रू होते हुए समाज को दी एक नई प्रेरणा ! इक्कीस वर्षीय दिव्या शर्मा 80 % तक दृष्टिहीन है ! ग्लूकोमा नामक बीमारी से पीड़ित होने के चलते दिव्या की आँखों की रोशनी लगभग ख़त्म ही हो चुकी है ! लेकिन हिन्दुस्तान में जन्मी इस बेटी के हौंसले 100 % बुलन्द है ! दिव्या नंगल (ऊना) की रहने वाली है दृष्टिहीन होने के बाबजूद भी दिव्या ने 10 वी …

Read More

हिमाचल में 17 केंद्रों पर होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश के 17 केंद्रों पर 16 मई को मतगणना होगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस तथ्य से अवगत करा दिया गया है, जिससे वे अपने स्तर पर व्यवस्थाएं शुरू कर दें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार चंबा जिले के मिलेनियम पॉलीटेक्निक राजकीय कॉलेज सरोल में मतगणना होगी। कांगड़ा में आर्य डिग्री कालेज नूरपुर, शहीद विक्रम बत्रा डिग्री कालेज पालमपुर, राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट…

Read More

कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत

तीन लोग गंभीर रूप से घायल चौपाल सराहां सड़क मार्ग पर एक कार हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चौपाल के चफलाहं के पास बेगनआर कार नंबर एचपी 08-ए0 429 शाम करीब पांच बजे धबास मेले से जब अपने घर की ओर रवाना हो रहे थे तो गाड़ी को पार्किंग स्थल से निकालते सड़क से बाहर हो गई और करीब 200 फीट…

Read More

आठ सरकारी विभागों में 160 पदों पर होगी नियु‌‌क्ति

शिमला Updated @ 8:13 PM IST आयुर्वेद में मेडिकल अफसरों की खुली भर्ती हिमाचल प्रदेश के आठ सरकारी महकमों में भर्ती खुल गई है। आयुर्वेद में 101 मेडिकल ऑफिसर सहित 160 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 26 मई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन सरकारी महकमों में नियुक्तियां होनी है, उसमें मेडिकल एजूकेशन, गृह, लोक निर्माण विभाग, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, सैनिक कल्याण और टाउन एवं कंट्री प्लानिंग शामिल है। इसे लेकर आयोग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आयुर्वेद में…

Read More