विकास के नाम पर सिर्फ शिलान्यास, काम पूरा कब होगा पता नहीं

रामपुर बुशहर। लोक सभा चुनाव के लिए जहां प्रत्याशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री क्षेत्र में विकास के दावे कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं, कई बड़े नेता जल्द प्रचार करने यहां आने वाले हैं। प्रचार के दौरान सभी मंचों से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की हकीकत क्या है इस संबंध में अमर उजाला ने कुछ सर्वे किया है। पिछले पांच वर्ष में क्षेत्र में कई योजनाओं के शिलान्यास हुए, लेकिन अभी तक कार्य किसी का भी शुरू नहीं हो पाया। इन योजनाओं का…

Read More

चोरी के दोषियों को जेल

ठियोग (रामपुर बुशहर)। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन रघु की अदालत ने वीरवार को चोरी का आरोप सिद्ध होने पर तीन लोगों को चार-चार माह की सजा और एक-एक हजार रुपये जुर्माना किया है। वहीं, जुर्माना अदा न करने की सूरत में 15-15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतान होगा। मामले की पैरवी उपजिला न्यायवादी नवीन चंद्र गौतम ने की। 14 फरवरी 2008 को तीन लोग रामपुर से शिमला की ओर ट्रक में आ रहे थे। ठियोग के प्रेम घाट के पास पुलिस नाके के दौरान ट्रक नंबर एचपी 63-3637 के…

Read More

रोहड़ू में अक्षम बच्चों का स्कूल बंद

रोहड़ू। शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए रोहड़ू में चल रहा स्कूल बंद हो गया है। स्कूल बंद होने से करीब दो दर्जन अक्षम बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक परेशान हैं। स्कूल का संचालन एक समाजसेवी संस्था कर रही थी। शिमला की उड़ान संस्था की ओर से रोहडू में अस्तित्व के नाम से अक्षम बच्चों के लिए दस साल पहले स्कूल शुरू किया गया था। यहां बच्चों के मानसिक विकास को देख अक्षम बच्चों के अभिभावक खुश थे। तीस अप्रैल को प्रबंधन की ओर से रोहडू में चल…

Read More

15 दिन मेें परीक्षा परिणाम न निकला तो आंदोलन

रामपुर बुशहर। एसएफआई की रामपुर इकाई ने प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसएफआई ने विवि की रूसा प्रणाली को पूरी तरह से छात्रों के साथ खिलवाड़ करार दिया है। छात्र संगठन का कहना है कि रूसा के तहत 45 दिन में छात्रों का परीक्षा परिणाम निकाला जाना था, लेकिन अभी तक पहले सेमेस्टर का ही परीक्षा परिणाम नहीं आ सका है। इसके चलते छात्रों को परेशानी हो रही है। छात्र संगठन ने साफ कर दिया है कि अगर 15 दिन में परीक्षा परिणाम नहीं निकाला गया…

Read More

टेंडर के डेढ़ साल बाद भी नहीं हुई मैटलिंग

रोहडू। नावर क्षेत्र की थाना भैधार सड़क पर मैटलिंग का कार्य टेंडर होने के बीस माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि इन दिनों मैटलिंग के लिए मौसम अनुकूल है। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि शीघ्र ही सड़क पर कार्य शुरू किया जाए, ताकि बरसात से पहले सड़क पक्की हो जाए। थाना भैधार सड़क पर करीब आठ लाख रुपये की लागत से होेने वाली मैटलिंग का टेंडर सितंबर 2012 को हुआ था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने…

Read More

याचिका खारिज, भंडारी को नहीं मिली बयान की कॉपी

शिमला टेबल बगिंग केस में पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को एक और झटका लगा है। भंडारी को राज्य सरकार ऐसे कोई दस्तावेज नहीं देगी, जिनके आधार पर उन्हें चार्जशीट किया गया है। भंडारी को चार्जशीट पर जवाब देने के लिए सोमवार 27 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद ठीक एक दिन पहले पत्र भेजकर वे सभी दस्तावेज मांगे, जिनके आधार पर उनके खिलाफ केस तैयार किया जा रहा है। सोमवार को ये आवेदन गृह विभाग ने खारिज कर दिया। उन्हें…

Read More

हिंसा के विरोध में एनएसयूआई ने किया धरना प्रदर्शन

शिमला एनएसयूआई की जिला इकाई ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इकाई ने उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर को ज्ञापन भी सौंपा। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष एलोद चौहान ने प्रशासन से हॉस्टलों के निरीक्षण और विश्वविद्यालय में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा के अगर एसएफआई के आरोपी छात्रों के खिलाफ उचित कारवाई नहीं की गई तो छात्र संगठन पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। धरने में संगठन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि कुलभूषण नेगी, राज्य…

Read More

शिमल! टॉलैंड से खलीनी चौक होते हुए बाईपास को जाने वाली सड़क मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। मंगलवार को इस सड़क मार्ग की मैटलिंग होनी है। इस दौरान पंथाघाटी, कसुम्पटी और न्यू शिमला से आने वाले बसें आईएसबीटी टुटीकंडी होकर चलेंगी। छोटी गाड़ियों की आवाजाही ब्राकहॉस्ट और बैम्लोई से हो सकेगी। एसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने शहरवासियों से सहयोग करने की अपील की है। टॉलैंड से खलीनी तक सड़क मार्ग की मरम्मत के चलते छोटा शिमला की ओर से…

Read More

कहां जाएं मरीज, आयुर्वेद डॉक्टर लिख रहे अंग्रेजी दवा

शिमला बाहर से दवा लिखने के मामले में जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। – -डॉ. अरुण उपाध्याय, उप निदेश्‍ाक स्वास्‍थ्य आयुर्वेद आयुर्वेद अस्पताल छोटा शिमला में कुछ डॉक्टर मरीजों को अंग्रेजी दवा लिख रहे हैं। यह दवाएं मरीजों को मजबूरन बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। ‘इंडियन बुलेटिन ’ ने सोमवार को अस्पताल जाकर पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इनमें…

Read More

डिग्री लेने के लिये छात्रों से गैर क़ानूनी तरीके से हो रही है धन की उगाई

शिमला 2008 से यूनिवर्सिटी ने नहीं जारी की डिग्रियां प्राइवेट कॉलेजों के बीएड छात्र फ्री में मिलने वाली डिग्री के पैसे चुका रहे हैं। बीएड करने के बाद इन्हें एचपीयू की ओर से दी जाने वाली डिग्री नहीं मिली है। हजारों छात्र सालों से डिग्री का इंतजार कर रहे हैं। कोर्स के दौरान फीस चुकाने के बावजूद अब फिर से एचपीयू में पैसे जमा करवाकर डिग्री लेनी पड़ रही है। नियम के अनुसार ये डिग्री कोर्स पूरा होने के एक साल बाद यूनिवर्सिटी से कॉलेजों को जारी हो जाती हैं।…

Read More