ड्यूटी के समय मारपीट का दोष साबित होने पर जेल

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ड्यूटी के समय पुलिस कर्मी की वर्दी पर हाथ डालने और गाली गलौज का आरोप सिद्ध होने पर अतिरिक्त न्यायिक मुख्य दंडाधिकारी सचिन रघु की अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत दो सगे भाइयों को कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में 15-15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। कोटखाई में कंवर सिंह, पुत्र संत राम कराली डाकखाना दरकोटी तहसील कोटखाई और उसके सगे भाई जयराम ने 15 दिसंबर 2008 को पुलिस थाना कोटखाई में तैनात आरक्षी मनीत कुमार के…

Read More

चौपाल में ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो की मौत

चौपाल ( शिमला)। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चौपाल-सरांह मार्ग पर सरकली के समीप एक ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि ट्रैक्टर में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में शिकार सभी लोग सिरमौर के रहने वाले हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चौपाल अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब…

Read More

बंदरों ने उजाड़ दिए बागवानों के बगीचे

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। एक ओर मौसम की मार, ऊपर से बंदरों का बढ़ते आतंक ने बागवानों को बैकफुट पर ला खड़ा कर दिया है। सराहन के बागवान अब अपनी बची हुई सेब की फसल को बंदरों से बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से गिरे तापमान के चलते सराहन के निचले क्षेत्रों में सेब की फसल की पैदावार प्रभावित हुई है। वहीं, क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों में अच्छी फ्लावरिंग तो हुई है, लेकिन उत्पाती बंदरों ने फल लगने से पहले ही फूलों और…

Read More

मुख्य सचिव की चुनाव आयोग से शिकायत

शिमला। हिमाचल भाजपा ने राज्य के कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से कर दी है। नई दिल्ली भेजी शिकायत में भाजपा राज्य सचिव त्रिलोक जमवाल ने कहा है कि पी. मित्रा कांग्रेस को चुनावी लाभ दिलवाने के लिए इलेक्शन प्रोसेस को प्रभावित कर रहे हैं। वह भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे नेताओं पर जबरन झूठे केस बनवा रहे हैं, ताकि कांग्रेस पार्टी को फायदा हो। भाजपा का आरोप है कि प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर पर केस बनाने के लिए पहले उन्होंने…

Read More

फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला रद्द

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने हत्यारोपी को बरी करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) धर्मशाला के फैसले को रद्द कर दिया। अपीलकर्ता केवल कृष्ण को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश राजीव शर्मा की खंडपीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मामले के साक्ष्यों को अगर बारीकी से परखा जाए तो उसके दृष्टिगत अपीलकर्ता के खिलाफ दोष साबित नहीं होता। विशेषतया जो साक्ष्य निचली अदालत के समक्ष पेश किए गए, वे परिस्थितियों के दृष्टिगत विश्वसनीय नहीं हैं। कोर्ट ने यह पाया कि…

Read More

मजदूर विरोधी हैं कांग्रेस और भाजपा

शिमला मई दिवस के अवसर पर वीरवार को सीटू की लोकल एरिया कमेटी ने उपायुक्त दफ्तर के बाहर धरना दिया। कांग्रेस और भाजपा को मजदूर विरोधी बताते हुए सीटू सदस्यों ने लोअर बाजार होते हुए रैली भी निकाली। इस अवसर पर साल 1886 में अमरीका के शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को याद किया गया। सीटू के शिमला एरिया कमेटी के अध्यक्ष किशोरी ढटवालिया ने कहा कि मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा छिन रही है। महंगाई और ठेकेदारी नीतियों के चलते आम आदमी का जीना मुश्किल…

Read More

सरकार ने पूर्व डीजीपी के पेंशन लाभ रोके

शिमला। हिमाचल सरकार ने पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के पेेेेंशन लाभ रोक दिए हैं। गृह और कार्मिक विभाग की ओर से इस बारे में महालेखाकार कार्यालय को गए पत्र में इन्हें केवल प्रोविजनल पेंशन देने को कहा गया है। माना जा रहा है कि जब तक इनका लंबित केस पूरा नहीं होता, इन्हें अन्य पेंशन लाभ नहीं मिलेंगे। 1982 बैच के ये आईपीएस अधिकारी 30 अप्रैल को डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर हुए थे। वह पूर्व भाजपा सरकार के समय डीजीपी थे, लेकिन फोन टैपिंग केस में उनका नाम…

Read More

शिक्षण संस्थान तो खोले, गुणवत्ता भूले

करीब 15 हजार स्कूलों और 70 हजार शिक्षकों वाले शिक्षा विभाग को आज के दौर में नई नजर से देखने की जरूरत है। हिमाचल में सरकारी स्कूलों में गिरता शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर चिंताजनक है और इसके लिए राज्य सरकारें भी जिम्मेदार हैं। चुनावी दौर में हमें इस ओर ध्यान देकर कमियों को दूर करना होगा। केंद्र सरकार के पैटर्न के अनुसार अध्यापक-छात्र रेशो 1-40 है। यानी 40 छात्रों की क्लास पर एक शिक्षक। लेकिन हिमाचल में आज भी एलीमेंटरी में ये 1-60 और सेकेंडरी में 1-70 है। आज…

Read More

चुनाव में सरकार को याद आई जनता, मिलेगा पूरा राशन

शिमला मई में नहीं हुई राशन में कटौती बीते चार माह से जारी सस्ते राशन के कोटे में कटौती मई माह में नहीं हुई है। मई माह में डिपो संचालकों को पूरा कोटा दिया गया है। राशन कार्ड धारकों को इस माह 18 किलो आटा और नौ किलो चावल मिलेंगे। बीते चार के दौरान राशन कार्ड धारकों को 14 किलो आटा दिया गया। ‘अमर उजाला’ के मामला उठाने के बाद प्रशासन ने अप्रैल माह में उपभोक्ताओं को पूरा कोटा दिया। मगर इस बार लोकसभा चुनाव होने के चलते पहली ही…

Read More

वीसी हटाओ मुहिम छेड़ेगी एसएफआई

शिमला। एसएफआई के राज्य सह सचिव पुनीत धांटा ने कहा कि कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी के तीन वर्ष के कार्यकाल ने विवि को बंद होने के कगार पर पहुंचा दिया है। आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में तानाशाहीपूर्ण फैसले लागू किए गए। छात्र समुदाय, शिक्षक और विवि कर्मचारियाें को विश्वास में नहीं लिया गया। शिक्षा के गुणात्मक सुधार और परीक्षा की प्रणाली में सुधार के नाम पर सिर्फ निजीकरण करने का प्रयास हुआ है। परीक्षा संचालन और परिणाम घोषित करने तक के कार्य प्रभावित हुए। समय से रिजल्ट घोषित नहीं…

Read More