शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कंगाली दूर करने के लिए फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर पूर्व एससीए पदाधिकारी बुरी तरह उखड़ गए हैं। वीरवार को छात्र नेताओं ने इस मसले पर कुल सचिव डॉ. मोहन झारटा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा, सचिव पीयूष सेवल और सह सचिव मोनिका ने चेताया कि प्रशासन से यदि फीस बढ़ाने का प्रयास किया तो न केवल विवि बल्कि पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ाने की बजाय वीसी फिजूलखर्ची छोड़ें। विवि…
Read MoreCategory: Shimla
राणा पर सरकार मेहरबान, हार के बावजूद बने चेयरमैन
शिमला राणा को बनाया आपदा प्रबंधन का चेयरमैन लोकसभा चुनावों में हार के बाद सत्ता और संगठन का संतुलन साधने की जुगत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को बोर्ड-निगमों में 5 पद बांट दिए। इनमें हमीरपुर सीट से चुनाव हारने वाले राजेंद्र राणा को डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरटी का चेयरमैन बनाया गया है। राणा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार व पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। राजेंद्र राणा सुजानपुर से सुजानपुर के पूर्व विधायक भी हैं।…
Read Moreपाइप घोटालाः नगर निगम के दो अफसरों से पूछताछ
शिमला नगर निगम के एसडीओ और जेई ने पाइपों को बेहतर और सही बताया है। पाइपों की गुणवत्ता को जांचने के लिए सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं। – संदीप धवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीवरेज पाइप मामले में नगर निगम के एसडीओ और जेई से पूछताछ हुई है। दोनों ने सीवरेज पाइपों को ठीक करार दिया है। सीवरेज पाइपों की खरीद शिमला के ही एक पाइपों के डीलर से की गई है। खरीद के बिल संबंधी दस्तावेज जांच टीम ने कब्जे में लिए हैं। सीवरेज पाइप की गुणवत्ता जांचने…
Read Moreदौड़ में दम दिखाओ और जीतो 25 हजार
शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर पहली जून को शिमला में हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रिज मैदान से दौड़ शुरू होगी। रिज से माल रोड, शिमला क्लब, बैनमोर, नवबहार, संजौली, ढली बाईपास से हिप्पा तक धावक जाएंगे। फिर यहीं से वापस रिज मैदान आएंगे। पुरुषों की दौड़ 21 किलोमीटर की होगी। पहला स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 25 हजार, दूसरे को 15 हजार, तीसरे को 10 हजार, चौथे को 7 हजार, पांचवें को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। छठे…
Read Moreआईजीएमसी में सलीम और कुलदीप शर्मा जमाएंगे रंग
आईजीएमसी में 27 से 29 मई तक स्टीम्यूलस 2014 का आयोजन किया जाएगा। 27 मई की शाम को नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी गीतों की तान पर मेडिकोज को नचाएंगे। 28 मई को पंजाबी गायक मास्टर सलीम और 29 मई को पंजाबी गायक जसवीर जस्सी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा फैशन शो और सिंगिंग, डांसिंग कंपीटिशन भी होंगे। सोमवार को स्टाफ एडवाइजर और रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डा. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान स्टीम्यूलस 2014 के आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। आईजीएमसी कालेज के…
Read Moreपुलिस की ढीली जांच, छात्रों ने किया थाने का घेराव
शिमला राजधानी में गैंगरेप की घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगने से विश्वविद्यालय का केंद्रीय छात्र संघ भड़क उठा है। सोमवार को एससीए और एसएफआई ने बालूगंज पुलिस थाना के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस पर मामले को लेकर लचर रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एससीए की संयुक्त सचिव मोनिका ने कहा शहर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दिनदिहाड़े छेड़खानी की घटनाएं…
Read Moreहिमाचल में 23 को फिर बिगड़ेगा मौसम
प्रदेश में अभी चार दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 23 मई को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को शिमला सहित कई जिलों में बादलों के बीच धूप खिली रही। शिमला का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर 33.7, भुंतर 25.5, कल्पा 21.0, धर्मशाला 28.4, ऊना 36.8, नाहन 31.4 और सोलन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री…
Read Moreनहीं बढ़ाएंगे रिटायरमेंट एज: वीरभद्र
शिमला वीरभद्र सिंह ने कहा कि वित्तीय संकट के कारण राज्य सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र नहीं बढ़ाएगी। बचत का कोई और रास्ता निकाला जाएगा। राज्य को 13वें वित्तायोग की सिफारिशों के कारण भी करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी सरकार ने पहले महीने से ही खराब वित्तीय स्थिति में काम शुरू किया। इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जाता है। उन्हाेंने पंजाब सरकार की नकल करते हुए कर्मचारियों को ऐसे बेतुके स्केल दे दिए जो वेतन आयोग की…
Read Moreसड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
रामपुर बुशहर। भद्राश के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा रविवार देर रात को उस समय हुआ जब उक्त युवकों की बाइक यहां खड़े टिप्पर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नील कमल 22 साल निवासी गांव नागा धार ननखड़ी अपनी बाइक डीएल 65 क्यू…
Read Moreकहीं भर्ती से वंचित न रह जाएं बेरोजगार युवा
रामपुर बुशहर। सरकारी तंत्र की लापरवाही के चलते निरमंड क्षेत्र के सैकड़ों युवा सेना की भर्ती में भाग लेने से वंचित रह सकते हैं। कुल्लू में 22 मई से होने वाली सेना की भर्ती के लिए निरमंड तहसीलदार कार्यालय में युवाओं ने हिमाचली और चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रखा है। वहीं प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण युवाओं को अभी तक हिमाचली प्रमाण पत्र नहीं दिए जा सके हैं। युवाओं में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में पूछने पर कभी कंप्यूटर खराब…
Read More