रामपुर बुशहर। उप मंडल के तहत आने वाले एनएच-22 बैहरा खड्ड से लेकर नोगली तक सड़क जल्द ही दुरुस्त होगी। इसके मरम्मत कार्य के लिए 23.29 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस कार्य में एनएच को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। वहीं टायरिंग भी की जाएगी। यह कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने उक्त बजट का प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि एनएच-22 में बैहरा खड्ड से नोगली तक कई जगह पर एनएच में गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं कई…
Read MoreCategory: Shimla
बेशकीमती नाग छतरी को नहीं मिला संरक्षण
रोहड़ू। क्षेत्र के जंगलों में नाग छतरी का अवैध दोहन जारी है। अवैज्ञानिक दोहन से बेशकीमती जड़ी-बूटी के संरक्षण को लेकर अभी तक वन विभाग ने सख्त कदम नहीं उठाए हैं। बर्फ पिघलने के बाद डोडरा क्वार, जाखी, गवास, खशधार और डेडर के जंगलों में नाग छतरी की पत्तियां निकलते ही लोगों ने अवैध तरीके से दोहन शुरू कर दिया है। कुछ प्रभावशाली लोग नेपाली मजदूरों की सहायता से इसका दोहन करवा रहे हैं। वन विभाग पांच साल बाद एक बीट या रेंज में स्थानीय लोगों को ही जड़ी बूटी…
Read Moreअध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वार्ड में भी असुविधाएं
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग में वार्ड नंबर सात सब से बड़ा वार्ड है और नप के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी इसी वार्ड से संबंध रखते हैं। वहीं यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। यहां पर रास्तों की हालत दयनीय है। सड़कों में फेंकी जा रही मिट्टी भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। बार-बार लोगों की मांग के बाद भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पाया है। सुभाष चौक से होकर जाने वाली रहीघाट सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। यहां से…
Read Moreकनेक्शन लेना, बिल जमा कराना होगा आसान
शिमला। हिमाचल के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी सूचना है। प्रदेश में कनेक्शन लेने से लेकर बिजली आपूर्ति और बिल जमा कराने तक की व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नया सप्लाई कोड बनाने की तैयारी है। इसको लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। साथ ही आम उपभोक्ताओं से इसको लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिससे नए सप्लाई कोड को और बेहतर बनाया जा सके। नियामक आयोग की कोशिश है कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को हर सुविधाएं निजी…
Read Moreइस बार बीबीए/बीसीए में भी रूसा
शिमला। बीते सत्र से कॉलेजों में रूसा लागू करने के बाद इस सत्र से सभी यूजी प्रोफेशनल कोर्सों में भी इसे लागू किया जा रहा है। बीते सत्र में विवि ने बीसीए और अन्य प्रोफेशनल, सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स में भी रूसा लागू करने के आदेश कॉलेजों को दिए थे। अधिकतर कॉलेजों ने नए सत्र की जून में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में बीबीए/बीसीए एवं अन्य शेष बचे स्नातक प्रोफेशनल, सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स में रूसा में प्रवेश देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अलग से प्रोस्पेक्टस छपवाने की प्रक्रिया…
Read Moreहाईकमान तक पहुंची कांग्रेस की धींगामुश्ती
शिमला। कांग्रेस के भीतर चल रही धींगामुश्ती फि र दिल्ली पहुंच गई है। घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मुख्य संसदीय सचिव पद से इस्तीफा मंजूर करने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में सलाह मशविरे के बाद ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राजेश धर्माणी के इस्तीफे को मंजूर करने को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर राजेश धर्माणी के…
Read Moreछात्रा के अपहरण की गुत्थी सीबीआई सुलझाएगी
शिमला। राजधानी शिमला से छात्रा के अपहरण मामले की पुलिस की नाकामी के बाद अब सीबीआई जांच करेगी। पुलिस एक साल तक अंधेरे में तीर मारती रही और अनट्रेस रिपोर्ट बनाकर मामले को बंद कर दिया गया। पुलिस की जांच से असंतुष्ट छात्रा के पिता और भाई ने हाईकोर्ट के समक्ष सीबीआई जांच की मांग की थी। कोर्ट के आदेश की प्रति शिमला स्थित सीबीआई थाने में पहुंच चुकी है। अब सीबीआई कभी भी नई एफआईआर दर्ज कर सकती है। साल भर पहले छात्रा एमए और जम्मू से बीएड करने…
Read Moreजीप खाई में गिरी, सात लोग घायल
जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील में नंदली(सैंज) के समीप शनिवार देर शाम एक बलैरो जीप खाई में लुढ़क गई । घटना में सात व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम एक बलैरो गाड़ी नंबर एचपी 62 ए 1642 सास्कीर की ओर जा रही है। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी बीच नंदली सैंज के समीप गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में…
Read Moreदेवदार के पेड़ काटते पांच गिरफ्तार
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा के पास छींछड़ जंगल में अवैध रूप से देवदार के पेड़ काटते पांच लोगों को वन विभाग और पुलिस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनसे देवदार के नौ स्लीपर भी पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जब पांच लोग देवदार के पेड़ों को काट रहे तो किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन…
Read Moreसस्ते राशन के लिए 17 किमी का सफर
रामपुर बुशहर। एक ओर जहां सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही है। वहीं, कई क्षेत्रों के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण निरमंड विकास खंड की तुनन पंचायत का है। इस पंचायत के 9 गांवों के लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिल रहा राशन लेने के लिए 17 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों राशन के मूल्य के बराबर ही भाड़ा देना पड़ रहा है।…
Read More