ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी क्षेत्र के लोगों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुए के यहां पंचायत समिति के सदस्य और एक बच्ची पर हमला किया है। हालांकि दोनों किसी तरह बच गए। लेकिन क्षेत्र के लोगों में अब भी दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। झाकड़ी में वीरवार की रात को तेंदुए ने दो जगह हमले किए। करीब नौ बजे झाकड़ी से पंचायत समिति सदस्य गोपी चंद नेगी…
Read MoreCategory: Shimla
जल रक्षकों को नहीं मिला वेतन
रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लॉक के तहत आने वाली पंचायताें में कार्यरत करीब 32 जल रक्षकों को सोलह माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। जल रक्षकों का कहना है कि आईपीएच विभाग ने उनके कार्य की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। इसके चलते उन्हें अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। जल रक्षकों की समय सीमा सुबह नौ से एक बजे तक की गई है। इसके बावजूद भी ये कर्मचारी दिन भर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं सात साल पूरा कर…
Read Moreसड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के कीठ गांव में एक कार अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे उस समय पेश आया जब दोनों शिमला के केल्टी में एक शादी में भाग लेने जा रहे थे। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज…
Read Moreकहीं आपके शौक कैंसर को बढ़ावा तो नहीं दे रहे
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) आज प्रत्येक राष्ट्र में भले ही सिगरेट के पैकेटों पर यह वैधानिक चेतावनी प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन वास्तविकता यह है कि धूम्रपान प्रेमी इससे कैंसर होने की संभावनाओं के बारे में सब कुछ जानते हुए और अन्य रोगों के पनपने की पूरी जानकारी होने के बाद भी धूम्रपान से तौबा नहीं करना चाहते। कुछ शौकिया तौर पर धूम्रपान करते हैं तो बहुत से लोग इसके आदी हो चुके हैं। पिछले दिनों एक महत्वपूर्ण शोध के…
Read Moreहिमाचल में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
शिमला वीरभद्र सरकार ने किया पहला बड़ा फेरबदल हिमाचल सरकार ने लोकसभा चुनावों में हार के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो जिलों के उपायुक्तों समेत 49 अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 11 आईएएस और 38 एचएएस शामिल हैं। वीरवार को मुख्य सचिव पी. मित्रा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक डीसी सिरमौर विकास लाबरू की जगह अब निदेशक परिवहन रितेश चौहान को भेजा गया है। लाबरू को पिछड़ा वर्ग वित्त निगम कांगड़ा में प्रबंध निदेशक लगाया है। डीसी लाहौल बीर सिंह ठाकुर की जगह…
Read Moreतीन लाख के गहने, 80 हजार नकद चोरी
रामपुर बुशहर। उपमंडल के तहत आने वाले भद्राश क्षेत्र में चोर तीन लाख के जेवरात और 80 हजार नकदी ले उड़े। चोरी की घटना के समय घर के मालिक शिमला में थे। लोगों ने घर के ताले टूटने की सूचना उन्हें फोन पर दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुन्नी देवी निवासी भद्राश ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह किसी काम…
Read Moreकशोली एडिट में पानी भरने से दहशत
रामपुर बुशहर। बायल स्थित रामपुर हाइड्रो कॉरपोरेशन के निर्माण को बनाई गई कशोली एडिट में पानी भरने से टनल के ऊपर बसे सैकड़ों लोग दहशत में हैं। गांव के नीचे बनी 287 मीटर की टनल में भरे पानी से भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। भैरोवीर मंदिर भी इसकी चपेट में आ सकता है। टनल में भरा पानी अब निकलकर सड़क पर आ गया है। टनल में पानी भरने का एक मुख्य कारण कर्मचारियों के पिछले तीन माह से काम न करना भी है। टनल से पंपिंग कर पानी…
Read Moreएसपी शिमला ने किसे कहा, ‘चूड़ियां पहन लो’
शिमला कांस्टेबल ने नहीं माने एसपी के ऑर्डर समर फेस्टिवल के दौरान रिज मैदान पर देर रात हुड़दंग रोकने से मना करना एक कांस्टेबल को भारी पड़ गया। हुड़दंगियों पर कार्रवाई न करने की शिकायत एसपी तक पहुंची। वे खुद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कांस्टेबल से कहा कि लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो चूड़ियां पहन लो। मगर सिविल ड्रेस में एसपी को पहचानते हुए कांस्टेबल खुद को ठीक बताता रहा। इसने कहा कि जनाब मेरी ड्यूटी का टाइम खत्म हो गया है। मैं क्यों शराबियों से उलझूं।…
Read Moreज्यादा से ज्यादा पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ
रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस रामपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी स्कूलों के छात्रों ने रामपुर बाजार से लेकर बस स्टैंड तक रैली निक ाली और लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रामपुर बाजार बच्चों के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लगा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में पर्यावरण दिवस के मौके पर चित्र लेखन, नारा लेखन और भाषण…
Read Moreपब्बर नदी में फेंका जा रहा सड़क का मलबा
रोहड़ू। हाटकोटी-रोहड़ू डबल लेन सड़क निर्माण से निकल रहा मलबा पब्बर नदी में फेंका जा रहा है। पानी में मलवा गिराकर निर्माणाधीन कंपनी पर्यावरण प्रदूषण के नियमों को ठेंगा दिखा रही है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर मलबे से बाढ़ आने की पूरी संभावना है। जल प्रदूषण को रोकने के लिए अभी तक वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। महेंदली से रोहड़ू के बीच सड़क को चौड़ा करने से निकल रहा मलबा पब्बर नदी में जगह-जगह पर फेंका…
Read More