एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में किया बदलाव, लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी

शिमला हिमाचल में सुबह पांच से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने के बाद एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में बदलाव किया है। सुबह और शाम को उसी समय पर बसें चलेंगी जैसे कोरोना संकट से पहले आवाजाही होती थी। स्थानीय रूटों पर बसें क्लब होकर चलेंगी जबकि लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी। यदि लोकल रूट पर सवारियां नहीं हैं, तो परिवहन निगम बसें नहीं भेजेगा। सवारियों की जानकारी जुटाने के  लिए निगम के कर्मचारी फील्ड से रिपोर्ट देंगे। चालकों और परिचालकों को भी रिपोर्ट देने…

Read More

डिफाल्टरों की सूची बनाना शुरू, उपभोक्ताओं के अब बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे

शिमला हिमाचल में अप्रैल और मई का बिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन काटे जाएंगे। तीस जून तक बिल जमा करवाने को दी विशेष छूट समाप्त होते ही बिजली बोर्ड ने डिफाल्टरों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। कोरोना संकट के बीच करीब 550 करोड़ के बिजली बिल अभी तक जमा नहीं हुए हैं। हिमाचल में कई घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं करवाए हैं। बीते दिनों इन उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी कर चेतावनी भी जारी की थी। बिजली…

Read More

कोरोना महामारी के चलते डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को कर दिया स्थगित आदेश जारी

शिमला हिमाचल सरकार ने मेडिकल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने  इस बाबत आदेश जारी किए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी न होने देने और आपात स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की है। आईजीएमसी और डेंटल समेत अन्य कॉलेजों में जुलाई में फैकल्टी के लिए पंद्रह दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का प्रावधान है। नए आदेशों से अस्पताल की ओपीडी और वार्ड में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। गौरतलब है कि…

Read More

घूस मामला: चंडीगढ़ की फर्म के मालिक से विजिलेंस ने की पूछताछ

शिमला पीपीई किट सप्लाई के बदले पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता की ओर से पांच लाख की घूस मांगने के वायरल ऑडियो मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने किट सप्लाई करने वाली चंडीगढ़ की फर्म बायोएड के मालिक जीएस कोहली से मंगलवार को लंबी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस मुख्यालय में कई घंटे चली पूछताछ के दौरान कोहली से इस बात को लेकर कई सवाल पूछे गए कि आखिर उसके एजेंट पृथ्वी सिंह के पास 50 हजार कहां से आए जिन्हें उसने डॉ. गुप्ता को बतौर घूस का एडवांस…

Read More

मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर महिला अधिकारी को दी धमकी, महिला अधिकारी ने मुख्य सचिव को की शिकायत

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सचिवालय का कार्यालय एक बार फिर विवादों में हैं। सचिवालय में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक निजी सचिव, निजी सहायक और एक सुरक्षा कर्मी ने उन्हें करूणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरी के लिए एक आवेदन को प्राथमिकता देने का दबाव बनाया है। शिकायत में महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि दबाव बनाने वाले लोगों में न तो मास्क पहना हुआ था और न ही सचिवालय में…

Read More

कारोबारियों पर नकेल कसने को फिर से आदेश लागू

शिमला सरकार हिमाचल में जमाखोरी-मुनाफाखोरी, मूल्य सूची प्रदर्शित 1977 के ऑर्डर की तारीख बढ़ाने जा रही है। यह आदेश 30 जून तक लागू था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने तिथि बढ़ाने की फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी है। मंगलवार को जिला उपायुक्तों को इस बारे में आदेश जारी होंगे। कारोबारियों की मांग के चलते सरकार ने इस आदेश को हटा दिया था। इसके हटने से कारोबारी अपनी मर्जी से खाद्य वस्तुओं और बाजार में बिकने वाली अन्य वस्तुओं के दाम घटा और बढ़ा रहे थे।…

Read More

एसबीआई बैंक से 82 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने पांच जगह दी दबिश

शिमला ऊना जिले के अंब में पेपर मिल खोलने के नाम पर एसबीआई शाखा मैहतपुर से लिए लोन में करीब 82 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने पंचकूला और ऊना समेत कंपनी निदेशकों के पांच ठिकानों पर दबिश दी है। इससे पहले बैंक की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में सैनसन पल्प एंड पेपर लिमिटेड कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ सीबीआई की शिमला शाखा में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कंपनी निदेशकों के पंचकूला, जिरकपुर में स्थित घर, ऑफिस समेत अंब…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की होगी बैठक,स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार लेगी फैसला

शिमला हिमाचल में स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार मंगलवार को फैसला लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक होगी। इसमें शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में बुलाने की तारीख पर सहमति बनने के आसार हैं। कॉलेजों के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर सीबीएसई की तर्ज पर भी सरकार फैसला ले सकती है। एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई में होने वाले बदलाव को लेकर भी बैठक में सरकार नए खुलासे कर सकती है। 27 जून को सचिवालय में हुई बैठक में तीस जून तक स्कूल-कॉलेज खोलने का…

Read More

पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित होंगी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला से चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की ऑनलाइन आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री की ओर से किए गए शिलान्यासों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 12.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 17.300 किमी धवारस-सुरल-भटोरी सड़क, 16.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 24 किमी लंबी साचपास से तोवान सड़क तथा 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली साईचू से चसाक सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रुपये की लागत…

Read More

प्रदेश में इन दो दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार : मौसम विभाग

शिमला हिमाचल में मंगलवार और बुधवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार समूचे प्रदेश में इन दो दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में चार जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। वहीं, राजधानी शिमला सहित अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को धूप खिली रही। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार जून और जुलाई की बारिश मक्की की फसल, सेब और अन्य फलों का आकार बढ़ाने में मददगार साबित होती है। ऊना में सबसे अधिक तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।…

Read More