शिमला कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने आज यहां बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इस खरीफ मौसम में भी जारी रहेगी । उन्होंने बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में ऋणी और गैर ऋणी किसानों द्वारा मक्की व धान की फसलों पर बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई, 2020 निर्धारित की गई है। यह योजना गैर ऋणी किसानों के लिए स्वैच्छिक है। योजना के अंतर्गत सभी ऋणी किसानों का वित्तीय संस्थाओं द्वारा स्वतः ही बीमा कर दिया…
Read MoreCategory: Shimla
अंशदान के लिए सभी योगदानकर्ताओं का मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आभार व्यक्त किया
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल द्वारा देव बजेश्वर महादेव प्रबन्धन समिति देवधार सोलन की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिसपाॅंस फंड के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. के स्नातक कनिष्ठ अभियन्ता संघ के प्रधान दीपक चैहान और सचिव पंकज द्वारा संघ की ओर से इस कोष के लिए 2.51 लाख रुपये का अंशदान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी योगदानकर्ताओं का आभार व्यक्त…
Read Moreतापमान गिरा, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
शिमला हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 10 और 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंडी, चंबा और कुल्लू जिला के कुछ क्षेत्रों में…
Read Moreपूर्व स्वास्थ्य निदेशक के वायरल ऑडियो की जांच में विजिलेंस ब्यूरो के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
शिमला स्वास्थ्य निदेशक के पांच लाख रुपये घूस लेने के वायरल ऑडियो की जांच में जुटे विजिलेंस ब्यूरो के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सूत्रों के अनुसार अब तक की पूछताछ में घूस की आधी रकम निदेशक को दिए जाने की जानकारी मिली है। यह जानकारी फर्म मालिक और एजेंट से हुई पूछताछ के बाद सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों से अलग-अलग व एक साथ बैठाकर हुई पूछताछ में कई पचास हजार रुपये चंडीगढ़ में दिए जाने और बाकी दो लाख रुपये दो बार में देने…
Read Moreकृषि मंत्री का रास्ता रोकने के मामले में महिलाओं ने गिरफ्तारी देने का आंदोलन छेड़ दिया
केलांग (लाहौल-स्पीति) हिमाचल के कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का रास्ता रोकने के मामले में कार्रवाई के खिलाफ काजा में महिलाओं ने गिरफ्तारी देने का आंदोलन छेड़ दिया है। इस मामले में अब तक 80 महिलाओं समेत 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 123 को नामजद हैं। इस कार्रवाई के विरोध में करीब 75 और महिलाएं खुद गिरफ्तारी देने का तैयार हैं। मंत्री बीते नौ जून को ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को बीआरओ से लोनिवि को देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों से मिलने जा रहे…
Read Moreनिजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कस सकता है शिक्षण संस्थान नियामक आयोग
शिमला प्रदेश के निजी स्कूलों को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ढाई साल पहले सत्ता में आते ही जयराम सरकार ने इसकी घोषणा की थी लेकिन अभी तक मामला सिरे नहीं चढ़ा। अब लॉकडाउन में स्कूलों में मनमानी फीस वसूली की शिकायतें बढ़ीं तो प्रक्रिया शुरू हुई। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बीते शनिवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को लेकर बैठक प्रस्तावित थी लेकिन यह स्थगित हो गई। अब जल्द ही…
Read Moreहिमाचल आने को मंजूरी, दिशा-निर्देश जारी
शिमला हिमाचल में सैलानियों को आने की सरकार से मंजूरी मिलते ही पर्यटन विभाग ने इसको लेकर मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) जारी कर दिया है। प्रदेश में आने से 72 घंटे पहले आईसीएमआर से पंजीकृत लैब से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट वालों को प्रदेश में आने दिया जाएगा। सूबे के बॉर्डर पर पहुंचते ही इन सैलानियों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट और प्रदेश के होटल में कम से कम पांच दिन के लिए करवाई गई ऑनलाइन बुकिंग को जांचा जाएगा। जिला प्रशासन बॉर्डर से संबंधित होटल में बुकिंग को लेकर पूछताछ करेगा।…
Read Moreहिमाचल के चार निजी विश्वविद्यालयों में दाखिलों पर रोक,राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने लिया बड़ा फैसला
शिमला हिमाचल में फर्जी डिग्री की जांच के बीच प्रदेश के चार निजी विश्वविद्यालयों में दाखिलों पर रोक लग गई है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सोलन, शिमला, ऊना और कांगड़ा जिला में ये चार निजी विवि हैं। इन विवि के रजिस्ट्रारों को पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अगले आदेशों तक दाखिले नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, अरनी यूनिवर्सिटी काठगढ़ जिला कांगड़ा, मानव भारती यूनिवर्सिटी कुम्हारहट्टी जिला सोलन और…
Read Moreनेपाल से हिमाचल सेब सीजन के लिए श्रमिक को लाने की प्रक्रिया शुरू
,शिमला हिमाचल में सेब सीजन के लिए नेपाल से श्रमिक लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर सेब उत्पादक क्षेत्रों में जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। संबंधित इलाकों के एसडीएम ने क्षेत्र के बागवानों से नेपाल से आने वाले श्रमिकों की सूची जुटानी शुरू कर दी है। एसडीएम ने बागवानों को सूचना पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद भी ली है। नेपाली मजदूरों को हिमाचल लाने में मदद करने का मामला सरकार ने केंद्र से भी उठाया है। भारत-नेपाल के बीच संबंधों में…
Read Moreनई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में, जनवरी के पहले हफ्ते में होने हैं चुनाव
शिमला हिमाचल में चुनाव से पहले नई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पिछली बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण मिलेगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते तक पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया है, जबकि जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव होने हैं। कोरोना के चलते प्रक्रिया अटक गई है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लॉकडाउन के कारण नई पंचायतें बनाने का मामला ठंडा पड़ गया है। सरकार…
Read More