पीटीएम रिपोर्ट जारी, अभिभावकों की राय रखी जाएगी कैबिनेट बैठक में

पीटीएम रिपोर्ट जारी अभिभावकों की राय रखी जाएगी

शिमला कोरोना काल में हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले 5.40 लाख अभिभावक अपने बच्चों को परामर्श लेने के लिए स्कूल भेजने को तैयार हैं। 16 से 19 अक्तूबर तक चली ई पीटीएम के दौरान 7.30 लाख अभिभावकों के साथ हुए संवाद के आधार पर इस आंकड़े का खुलासा हुआ है। ई पीटीएम के तहत 42400 शिक्षकों ने प्रदेश के 98 फीसदी शिक्षा खंडों में 93 फीसदी अभिभावकों से सुझाव लिए। 6.40 लाख अभिभावकों के साथ ऑनलाइन और 90 हजार अभिभावकों के साथ आमने-सामने बैठक कर पीटीएम…

Read More

पंचायत चुनाव के चलते जल्द ली जाएंगी परीक्षाएं

पंचायत चुनाव के चलते जल्द ली जाएंगी परीक्षाएं

शिमला प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेकेंड टर्म की असेसमेंट परीक्षाएं एक से 15 दिसंबर के बीच होंगी। पंचायत चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने परीक्षा की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का फैसला लिया है। जिला अधिकारियों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में अगर दिसंबर में स्कूल खुल गए तो ऑफलाइन नहीं तो दोबारा से ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी। पहले चरण में पहली से आठवीं और दूसरे चरण में नौवीं से जमा दो कक्षाओं की परीक्षाएं होंगी। अगस्त और सितंबर में समग्र शिक्षा अभियान के…

Read More

बरसात कम होने से गहरा गया बिजली संकट, उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट

बरसात कम होने से गहरा गया बिजली संकट, उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट

शिमला हिमाचल में सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट आ गई है। इस साल बरसात कम होने से बिजली संकट गहरा गया है। पड़ोसी राज्यों पंजाब और दिल्ली को गर्मियों में दी बिजली को हिमाचल ने वापस लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश की अपनी बिजली परियोजनाओं में अभी 43 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सामान्य तौर पर इन परियोजनाओं में 90 से 100 लाख यूनिट बिजली का रोजाना उत्पादन होता है। प्रदेश में बिजली की डिमांड 280…

Read More

भाजपा के बन गए दो धड़े, बगावत के सुर तेज

भाजपा के बन गए दो धड़े, बगावत के सुर तेज

शिमला अब कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह के हलके में भाजपा के दो धड़े बन गए हैं। शिमला, कांगड़ा और मंडी के बाद अब सोलन भाजपा में भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल को कोऑपरेटिव फेडरेशन का अध्यक्ष बनाने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। उपेक्षा के बीच अर्की के पूर्व भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा के समर्थक अंदरखाते सक्रिय हो गए हैं। गोविंद राम शर्मा का पिछले विधानसभा चुनाव में अर्की का विधायक…

Read More

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले……

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले……

शिमला/मंडी हिमाचल प्रदेश में 9 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। बुधवार को मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक मंडी शहर के टारना, दूसरा सरकाघाट और तीसरी महिला बिलासपुर से संबंधित है। तीनों मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है।  मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट के सदानी निवासी 89 वर्षीय कोरोना संक्रमित को 20 अक्तूबर को…

Read More

हिमाचल की जेल में बंद कैदी आठ लाख रुपये सालाना पैकेज पर, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की ले रहा है ऑनलाइन क्लास

हिमाचल की जेल में बंद कैदी आठ लाख रुपये सालाना पैकेज पर, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की ले रहा है ऑनलाइन क्लास

शिमला हिमाचल की एक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास ले रहा है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कोरोना काल में बड़े-बड़ों के रोजगार छूट गए और वे घर बैठ गए हैं। ऑनलाइन क्लास लेने वाली एक नामी कंपनी ने कैदी को उसकी काबिलियत देखते हुए आठ लाख रुपये सालाना पैकेज पर बतौर साइंस टीचर हायर किया है। कैदी के इस सकारात्मक रुख को देखते हुए जेल विभाग भी उसे हरसंभव सहायता देकर आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।…

Read More

ऑनलाइन परीक्षाओं के आंकड़े चौंकाने वाले, लड़कियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

पीटीएम रिपोर्ट जारी अभिभावकों की राय रखी जाएगी

शिमला कोरोना संकट के बीच प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार हुई ऑनलाइन फर्स्ट टर्म परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नौवीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के जारी हुए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। घर बैठे परीक्षाएं देते हुए कई विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन प्राप्त की है। लड़कियों ने वाषिर्क परीक्षाओं की तर्ज पर इन परीक्षाओं में भी बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। डेढ़ लाख विद्यार्थियों में से 29 फीसदी की फर्स्ट डिविजन आई है। 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 77…

Read More

पंचायत चुनाव में ऐसे होगा सीटों का आरक्षण, निर्देश जारी

पंचायत चुनाव में ऐसे होगा सीटों का आरक्षण, निर्देश जारी

शिमला हिमाचल सरकार ने पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण का फार्मूला तय कर दिया है। पंचायती राज सचिव ने इसे सभी उपायुक्तों और जिला पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पहले रोस्टर अनुसूचित जाति के लिए लागू होगा। एससी के सदस्यों के स्थान पंचायत क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार इनके लिए पहले आरक्षित होने वाले स्थानों की गणना की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2010 और वर्ष 2015 में एससी और एसटी महिला सहित आरक्षित…

Read More

दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया एचआरटीसी के प्रस्ताव को कोरोना और प्रदूषण की दी दलील

दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया एचआरटीसी के प्रस्ताव को कोरोना और प्रदूषण की दी दलील

शिमला केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की राह रोक दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदूषण की दलील देकर दिल्ली सरकार ने एचआरटीसी के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू करने के साथ ही एचआरटीसी ने दिल्ली सरकार से भी मंजूरी मांगी थी। मौजूदा समय में दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की लोगों की भारी मांग है। लिहाजा, एचआरटीसी दिल्ली सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजेगा। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक अनुपम…

Read More

ई-पीटीएम : अस्सी फीसदी अभिभावकों की राय स्कूल खोलने के पक्ष में

ई-पीटीएम : अस्सी फीसदी अभिभावकों की राय स्कूल खोलने के पक्ष में

शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 16 से 19 अक्तूबर तक हुई ई-पीटीएम में भाग लेने वाले 1.25 लाख अभिभावकों के सुझाव शिक्षा निदेशालय पहुंच गए हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी ने स्कूल खोलने का सुझाव दिया है। सभी अभिभावकों के सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट दो से तीन दिन के भीतर तैयार होगी। समग्र शिक्षा अभियान के डैश बोर्ड में सोमवार शाम तक अपलोड हुए डाटा में 1.25 लाख अभिभावकों की राय से अवगत कराया गया है। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी स्कूलों से…

Read More