भरमौर (चंबा)। भरमौर और होली क्षेत्र के सेब को वूली एफिड बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। विभाग का कहना है कि अधिकतर बागबानों के बगीचों में जागरूकता के अभाव में बीमारियां लगती हैं। प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह कार्यालय खोल रखे हैं। लोग यहां से प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें। इसमें बागबानी भी एक अहम विभाग है। विभाग के विशेषज्ञों से राय लेकर लोग अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। कुछ बागबान फसल लेने तक ही सीमित रह…
Read MoreCategory: Himachal News
ऑनलाइन छात्रवृत्ति फार्म भरने को करना पड़ेगा इंतजार
चंबा। स्कूली बच्चों को आनलाइन स्कॉलरशिप फार्म भरने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 25 सितंबर तक इस पास साइट की मेंटेनेंस के चलते छात्रवृत्ति फार्म न तो भरे जाएंगे और न ही वेरिफ ाई किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक आनलाइन स्कॉलरशिप भरने की ई पास साइट बंद हो गई है। इन दिनों साइट की मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके चलते कुछ दिन के लिए साइट को बंद कर दिया गया है। जब तक साइट की मेंटेनेंस नहीं हो जाती, तब तक इस पर कोई काम नहीं…
Read Moreटैक्स चोरी पर 1.65 लाख जुर्माना
चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरी कर सरकारी खजाने को चूना लगाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए विभाग की टीम ने रोड चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान जगह-जगह पर बाहर से आने वाले सामान की चेकिंग की जा रही है । बाहर से आ रहे सामान के पूरे कागजात न होने पर सीधे चालान काटे जा रहे हैं। हाल ही में टैक्स चोरी करने पर विभाग ने एक फर्म को एक लाख 65 हजार 835 रुपये का जुर्माना किया…
Read Moreवन रक्षक भर्ती का परिणाम घोषित
चंबा। फारेस्ट गार्ड भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 19 से 21 सितंबर तक हुए पर्सनेलिटी टेस्ट के बाद 25 फोरेस्ट गार्ड का चयन कर लिया गया है। सिलेक्ट अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीतर वन विभाग के सर्कल चंबा में ज्वाइनिंग करनी होगी। इसके बाद चयनित फोरेस्ट गार्ड को खाली पदों के आधार पर विभिन्न मंडलों में भेजा जाएगा। इससे पहले फोरेस्ट गार्ड को सुंदरनगर स्थित ट्रेनिंग स्कूल में छह माह की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। यह जानकारी वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने…
Read Moreबिल जमा न करवाया तो छाएगा अंधेरा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मंदिर न्यास द्वारा बनाए गए यात्री निवास में शिफ्ट हुए अस्पताल का बिजली बिल पिछले कुछ माह से जमा नहीं हुआ है। इस कारण अब विद्युत बोर्ड अस्पताल का कनेक्शन काटने जा रहा है। इसे लेकर विद्युत बोर्ड ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेज दिया है। बिल अदायगी को लेकर अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि मीटर अस्पताल के नाम नहीं है। इस कारण बिल की अदायगी नहीं हो सकती। वहीं, मंदिर न्यास ने भी स्पष्ट किया है कि बिजली अस्पताल प्रशासन प्रयोग कर रहा है। ऐसे में…
Read Moreसड़क हादसे में पत्रकार की मौत
नूरपुर (कांगड़ा)। जालंधर-पठानकोट हाईवे स्थित मीलवां के पास इनोवा गाड़ी के एक ट्राले की चपेट में आने से गाड़ी में सवार एक पत्रकार की मौत हो गई। जबकि पठानकोट के एसएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ट्राले ने पंजाब के जिला पठानकोट के एसएसपी डा. सुरिंद्र कालिया की इनोवा गाड़ी को साइड मार दी। इससे इनोवा हाईवे के किनारे वृक्षों से टकराती हुई पलट गई। हादसे में एसएसपी की इनोवा कार में सवार एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार की भी मौत हो गई। जबकि एसएसपी…
Read Moreखुशीनगर में बाइक चालक से 80 ग्राम चरस बरामद
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस की टीम ने रविवार दोपहर नूरपुर के निकट खुशीनगर में लगाए एक नाके दौरान एक बाइक चालक को चरस सहित पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार नाके के दौरान बाइक चालक पुलिस का नाका देखकर घबरा गया। नाके के प्रभारी एएसआई रमेश चंद ने जब बाइक चालक को संदिग्ध अवस्था में डरे हुए देखा तो उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक चालक के कब्जे से 80 ग्राम चरस बरामद की। बाइक चालक की पहचान धनंजय पुत्र रविंद्र निवासी सूरजपुर के रूप…
Read Moreआईटी शिक्षकों ने मांगी ठीस नीति
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दलजीत मन्हास ने की। कंप्यूटर शिक्षक संघ ने एकमत होकर प्रदेश सरकार से दीपावली से पहले उनके लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। जिला स्तरीय बैठक में 150 से ज्यादा आईटी शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आईटी टीचरों के लिए दीपावली से पहले पीटीए की तर्ज पर नीति बनाई जाए, जिससे…
Read Moreकांगड़ा-ऊना सीमा पर नकाबपोशों की दहशत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा-ऊना सीमा क्षेत्र इन दिनों अज्ञात नकाबपोशों की बंदूक की नोक पर है। नकाबपोशों के हमले के डर से सीमांत क्षेत्रों के लोग सहमे हुए हैं। एक सप्ताह पहले चौली के एक दंपति पर गोली चलाकर लूटपाट करने वाले अज्ञात नकाबपोश आज दिन तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। वहीं रविवार को कांगड़ा के सीमांत क्षेत्र के साथ लगते इलाके अंब के निकट एक और दंपति पर नकाबपोशों ने हमला कर दिया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वारदात के दौरान यह दंपति भी बाइक…
Read Moreबागवानों और उद्यान विभाग में ठनी
भल्याणी (कुल्लू)। जिला में हुई इस बार सेब की उपज को लेकर बागवानों और उद्यान विभाग में ठन गई है। बागवानों का आरोप है कि उद्यान विभाग ने गलत आंकड़े पेश कर उन्हें सेब के मिलने वाले दाम लुढ़का दिए। कहा कि उद्यान विभाग ने इस वर्ष घाटी में 2.24 लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होने का ढिंढोरा पीटकर सेब के दामों को जमीं पर ला दिया। इसके चलते बागवानों को करोड़ों की चपत लग गई है। हालांकि, उद्यान विभाग की मानें तो ऐसा बागवानों की ओर से मंडियों…
Read More