
चंबा। फारेस्ट गार्ड भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 19 से 21 सितंबर तक हुए पर्सनेलिटी टेस्ट के बाद 25 फोरेस्ट गार्ड का चयन कर लिया गया है। सिलेक्ट अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीतर वन विभाग के सर्कल चंबा में ज्वाइनिंग करनी होगी। इसके बाद चयनित फोरेस्ट गार्ड को खाली पदों के आधार पर विभिन्न मंडलों में भेजा जाएगा। इससे पहले फोरेस्ट गार्ड को सुंदरनगर स्थित ट्रेनिंग स्कूल में छह माह की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। यह जानकारी वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि उमेश कुमार पुत्र मनसा राम, नरेंद्र कुमार पुत्र बलदेव, जानेश कुमार पुत्र देवी सिंह, सुदेश कुमार पुत्र वरिंद्र कुमार, संजय कुमार पुत्र मखोली राम, मदन लाल पुत्र नरेश, रोहित पुत्र देव राज, अमनदीप शर्मा पुत्र संजय शर्मा, संजू देवी पुत्री धर्म चंद, दीवान चंद पुत्र बैंसू राम, कर्म चंद पुत्र सोरमा, बोबी पुत्र सारनो, हर्ष जसरोटिया पुत्र लक्षमण सिंह, मनदीप कुमार पुत्र भगत राम, नेक सिंह पुत्र किशन चंद, नरेश कुमार पुत्र बुद्धि प्रकाश, डिंपल कुमार पुत्र प्यारो, इशांत धीमान पुत्र बलदेव, रोहित कुमार पुत्र तिलक राज, विजय कुमार पुत्र रतन चंद, विशाल कुमार, निरपेश कुमार पुत्र बजीर सिंह, मुनीष कुमार पुत्र हरीश कुमार और नरेंद्र कुमार का फोरेस्ट गार्ड के लिए चयन कर लिया गया है।
