गोहर (मंडी)। गोहर के समीप फगरोट घन्याडी में एक घर से करीब 60 हजार रुपये का सोना लेकर फरार हुए चोर को गोहर पुलिस ने एक माह बाद सुंदरनगर शहर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने पुष्टि करते हुए बताया कि चोर की शिनाख्त चेतराम निवासी कैहढ राजगढ़ के रूप में की गई है। जिसने चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने गहने कहां छिपाए हैं, इस बारे में पूछताछ चल रही है। 21 अगस्त को चेतराम…
Read MoreCategory: Himachal News
चैलचौक की छात्राओं का मुक्केबाजी में दबदबा
गोहर (मंडी)। रावमापा सरकाघाट में संपन्न हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुक्केबाजी मुकाबले में चैलचौक स्कूल की छात्राओं ने 3 गोल्ड और 4 सिलवर तथा एक कांस्य पदक जीत कर अपना दबदबा बनाया। प्रधानाचार्य परमिंद्र ठाकुर और डीपी सोहन सिंह ठाकुर ने बताया किचैलचौक स्कूल की छात्राओं ने अंडर-19 मुकाबले में सुनीता ने 60 किलो और मंजुला ने 63 किलो वर्ग में एक-एक गोल्ड मेडल जीता। ममता, चांदनी और पूजा ने एक- एक सिल्वर पदक हासिल किया। इस वर्ग में दीपिका ने एक कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में…
Read Moreलोस चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता : जय राम
करसोग (मंडी)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के लिए करसोग भाजपा मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सराज के विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय राम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक टिप्स दिए। रविवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के केंद्र में दस साल निराशा जनक रहे हैं। केंद्र में कांग्रेस के दो बार सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार और महंगाई को बढ़ावा मिला है। देश का हर नागरिक अपने आपको असुरक्षित…
Read Moreआधा दर्जन गांवों में रसोई गैस आपूर्ति बंद
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में रसोई गैस की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बरच्छवाड़ और नबाही पंचायतों के आधा दर्जन गांवों में दो माह से बंद रसोई गैस की आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणाें को बार-बार गैस एजेंसी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रभावित गांवों में गत 23 जुलाई को गैस आपूर्ति हुई थी। इसके बाद से यहां गैस आपूर्ति नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गैस एजेंसी के कार्यालय में फोन करते हैं तो कोई भी फोन नहीं…
Read Moreशौचालय है नहीं, निर्मल पुरस्कार का दावा
महादेव (मंडी)। सरकार की योजनाओं का वित्तीय लाभ पाने के चक्कर में पंचायतें भी कई तरह के शॉटकट अपना रही हैं। इससे निर्मल भारत पुरस्कार योजना पर सवाल उठने लगे हैं। डीनक पंचायत ने खुला शौच मुक्त होने का दावा कर निर्मल भारत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जबकि पंचायत घर में शौचालय तक नहीं है। इसका खुलासा सिरमौर से आई मूल्यांकन टीम की ओर से पंचायत का निरीक्षण करने पर हुआ है। डीनक पंचायत ने निर्मल भारत योजना के तहत खुला शौचमुक्त पुरस्कार के लिए दावा पेश किया…
Read Moreप्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद रखने पर 20 के चालान
मंडी। कोटपा उल्लंघनकारियाें पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकंजा कस दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर शहर के साथ लगते गांवों में छापामारी की। इस दौरान कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत करीब बीस दुकानदारों के चालान किए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। विभाग को प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के चोरी-छिपे बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए करीब तीन दर्जन से अधिक ढाबों का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया।…
Read Moreप्रदेश के कर्मचारी मनकोटिया के साथ : देवराज
मंडी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) जिला इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान देवराज शर्मा ने की। इस दौरान महासंघ ने शिमला स्थित एनजीओ कार्यालय पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की कड़ी निंदा की है। बैठक में जिला प्रधान देव राज शर्मा ने आरोप लगाया कि जोगटा एवं उनके कुछ साथियों ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनकोटिया की सभा में खलल डालने और गैर-संवैधानिक तरीके से महासंघ के कार्यालय को कब्जे में लेने का प्रयास सरासर गलत है। रविवार को…
Read Moreएंट्री चार्ज और वैट पर सब्सिडी खत्म
बिलासपुर। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरू होने के बाद रसोई गैस उपभोक्ताओं की जेब पर कैंची चल गई है। डीबीटी के बाद बैंक खाते में आ रही सब्सिडी में 30 से 35 रुपये कम आ रहे हैं। उस पर गैस सिलेंडर की कीमत में हो रहे इजाफे से लोग परेशान है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर पर लगने वाले एंट्री चार्ज और वैट पर मिलने वाली सब्सिडी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इससे सब्सिडी की राशि में कमी दर्ज की जा रही है। बिलासपुर में…
Read Moreटूट गया सब्र का बांध, नहीं सहेंगे
बरठीं (बिलासपुर)। प्रदेश में सीमेंट के बढ़ते दामों पर विधायक बंबर ठाकुर अब और तल्ख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। उन्होंने सीमेंट कंपनियों के साथ सीमेंट के दाम घटाने के लिए ‘जंग’ का ऐलान किया। इसके लिए बाकायदा उन्होंने जनता के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों से भी साथ चलने का आह्वान किया है। बरठीं क्षेत्र के तहत हाई स्कूल बड़गांव के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उन्होंने कंपनियों को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अब वह प्रदेश व जिला…
Read Moreगोठलू गांव में पेयजल को हाहाकार
गैहरा (चंबा)। क्षेत्र की कु नेड पंचायत के गोठलू गांव में पेयजल संकट पैदा हो गया है। हालत यह है कि एक माह से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से छौ नाला से गोठलू के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई है, लेकिन लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण गोठलू गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव के…
Read More