चैलचौक की छात्राओं का मुक्केबाजी में दबदबा

गोहर (मंडी)। रावमापा सरकाघाट में संपन्न हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुक्केबाजी मुकाबले में चैलचौक स्कूल की छात्राओं ने 3 गोल्ड और 4 सिलवर तथा एक कांस्य पदक जीत कर अपना दबदबा बनाया। प्रधानाचार्य परमिंद्र ठाकुर और डीपी सोहन सिंह ठाकुर ने बताया किचैलचौक स्कूल की छात्राओं ने अंडर-19 मुकाबले में सुनीता ने 60 किलो और मंजुला ने 63 किलो वर्ग में एक-एक गोल्ड मेडल जीता। ममता, चांदनी और पूजा ने एक- एक सिल्वर पदक हासिल किया। इस वर्ग में दीपिका ने एक कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में पूजा ने गोल्ड और बंदना ने सिल्वर पदक हासिल किया। चैलचौक स्कूल ने 20 अंक प्राप्त कर इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोहन सिंह ने बताया कि सुनीता आंध्र प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर चैलचौक स्कूल और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया और भविष्य में और मेहनत करने की नसीहत दी।

Related posts