ऑनलाइन छात्रवृत्ति फार्म भरने को करना पड़ेगा इंतजार

चंबा। स्कूली बच्चों को आनलाइन स्कॉलरशिप फार्म भरने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 25 सितंबर तक इस पास साइट की मेंटेनेंस के चलते छात्रवृत्ति फार्म न तो भरे जाएंगे और न ही वेरिफ ाई किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक आनलाइन स्कॉलरशिप भरने की ई पास साइट बंद हो गई है। इन दिनों साइट की मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके चलते कुछ दिन के लिए साइट को बंद कर दिया गया है। जब तक साइट की मेंटेनेंस नहीं हो जाती, तब तक इस पर कोई काम नहीं होगा। इसके चलते 25 सितंबर तक किसी प्रकार के फार्म बेरिफाई नहीं किए जा सक ते हैं। 25 सितंबर के बाद ई पास साइट चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद ही स्कॉलरशिप फार्म की वेरिफिकेशन होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जल्द फार्म की वेरिफिकेशन की डेट तय की जाएगी। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी अजय चौहान ने बताया कि अभी तक ई पास साइट की मेंटेनेंस का कार्य पूरा नहीं हुआ है। जैसे ही ऑनलाइन फार्म भरने की अगली तिथि निर्धारित होगी। जिला भर के स्कूल मुखियाओं को ई मेल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद स्कूली बच्चों के दोबारा स्कालरशिप फार्म भरे जाएंगे।

Related posts