पतलीकूहल (कुल्लू) नग्गर के अरछंडी गांव में सुलगी चिंगारी से काष्ठकुणी शैली से निर्मित लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्थानीय निवासी प्रभु राम का परिवार सड़क पर आ गया है। रविवार दिन को हुए अग्निकांड की घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गई। मकान से धुआं उठता देख अरछंडी गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपने स्तर पर स्प्रे पंपों और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने…
Read MoreCategory: Himachal News
2014 के लिए प्रतिभा का नाम घोषित हो
बंजार (कुल्लू)। रविवार को बंजार कांग्रेस कमेटी की बैठक लारजी में हुई। बैठक में 2014 के लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी ने मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने की। इसमें बंजार के विधायक कर्ण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एक मत से प्रस्ताव पारित किया गया कि 2014 के लोक सभा चुनाव में सांसद प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया जाए। पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। कहा कि चुनाव में…
Read Moreमधुवन में राधा कैसे न जले… पर झूमे बच्चे
ब्ंाजार (कुल्लू)। बंजार के कलाकेंद्र में ट्रिनीटी पब्लिक स्कूल ने वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकम के बंजार के एसडीएम वीरेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व इस तरह की अन्य गतिविधियों में बच्चों को बढ़-चढ कर भाग लेना चाहिए ताकि उन्हें हर प्रकार का ज्ञान मिल सके। अध्यापक और अभिभावक संघ के प्रधान डा. विक्रम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य किरण डांग ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के नर्सरी…
Read Moreअंब में युवती ने जहर निगला, गंभीर
अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ती एक ग्राम पंचायत की निवासी 25 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को नाजुक हाल में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। युवती के परिजनों से मामले के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के एक 25 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद जब उसकी…
Read Moreबनगढ़ में गूंजा ‘मैंनू तेरा शबाब लै बैठा’
मैहतपुर (ऊना)। बनगढ़ की शिवालिक पहाड़ी पर स्थित भारतीय रिजर्व बटालियन में तैनात जवानों एवं उनके परिजनों के मनोरंजन के लिए मैहतपुर साहित्य एवं विचार मंच के सौजन्य से गजल संध्या का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडेंट डा. डीके चौधरी के नेतृत्व में हुई इस गजल संध्या में एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंजाब के नंगल से आए युवा गजल गायक सुनील डोगरा ने कई नई एवं पुरानी गजलें सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गजल संध्या में हिमाचल एवं पंजाब से आए कई कवियों…
Read Moreमारपीट के बाद 3 जगह फायरिंग
अंब (ऊना)। अंब में सरेराह सड़क पर युवक की गोली मार कर हत्या के चंद घंटे बाद ही साथ्ा लगते गांव में मारपीट के बाद फायरिंग की वारदात हुई है। सूरी से मझार जा रहे एक युवक की अज्ञात लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद हवा में फायरिंग की। गुंडागर्दी का आलम यह रहा कि आरोपियों ने एक नहीं तीन जगह गोलियां दागीं। वारदात के बाद सहमे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई…
Read Moreसवा करोड़ रुपये से बदलेगी सड़क की सूरत
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ऊना जिले को विकास का मॉडल बनाने के लिए वीरभद्र सरकार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उद्योगमंत्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह के खेल मैदान में आयोजित 42वीं जिला स्तरीय छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने भदसाली में 15 लाख की लागत से मैसूरी शैली में बने खूबसूरत रैन शेल्टर का लोकार्पण और ईसपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 84 लाख की लागत से बनने वाली साइंस लैब का शिलान्यास भी किया। उद्योगमंत्री ने कहा कि सलोह…
Read Moreजोगीपंगा के तालाब में कूदा युवक
ऊना। क्षेत्र के धार्मिक स्थल जोगीपंगा में एक युवक गहरे तालाब में कूद गया, जिससे युवक साथ आए दोस्तों में अफरा तफरी मच गई। युवक को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर मौके पहुंचे कर्मियों ने रस्से की सहायता से युवक को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मामले मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन लाल पुत्र चेत राम निवासी देहूरी डुहाड जिला कुल्लू ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार…
Read Moreकोई सैनिक तो कोई बना डॉक्टर
चौपाल (शिमला)। डीएवी स्कूल चौपाल के परिसर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एलकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगारंग वेषभूषा की प्रस्तुतियां दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने सैनिक, डॉक्टर, दूल्हा-दुल्हन सहित विभिन्न प्रकार की वेशभूषाओं का प्रदर्शन किया। एलकेजी कक्षा के छात्रों की स्पर्धा में पूर्वा पांटा प्रथम, श्रेयसी दूसरे तथा उपासना तीसरे स्थान पर रही। यूकेजी कक्षा से दर्ष प्रथम, अश्मिता द्वितीय तथा लक्ष्य और भव्यता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर…
Read Moreकिन्नौर की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी
शिमला/रिकांगपिओ (किन्नौर)। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अब भारी बारिश नहीं होगी। 24 सितंबर को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। उधर, किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। जिले में तीन दिन से बारिश हो रही है। इसके चलते क्षेत्र में तापमान में भी गिरावट आई है। जिले के सामने वाली किन्नर कैलाश की चोटियों के अलावा रियो पुरगिल, भावा वैली की ऊंची…
Read More