आनी (कुल्लू)। आउटर सिराज क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहां की खूबसूरत वादियों में पनेउ, टकरासी, जलोड़ीजोत, सरेउलसर, रघुपुर गढ़ और निरमंड में बागासराहन जैसे स्थल शामिल हैं जो सैलानियों को यहां आने के लिए मजबूर करते हैं। लेकिन, जो सैलानी यहां एक बार आता है, दूसरी बार यहां आने से तौबा कर लेता है। वजह, इन क्षेत्रों के लिए बनाई गई सड़कें अभी तक वन विभाग के पास हैं। इसके चलते सड़कों का उचित रखरखाव न होने के कारण इन सड़कों की हालत खस्ता है। अंग्रेजों…
Read MoreCategory: Himachal News
सुधियाल में जांची बच्चों की सेहत
नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुधियाल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। खंड चिकित्साधिकारी नादौन डा. अशोक कौशल की अध्यक्षता में छात्रों के स्वास्थ्य जांच की गई। स्कूल के 539 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई। 109 बच्चों में अनीमिया, 98 विद्यार्थियों में दांतों का रोग, बच्चों में कान, नाक, गले के रोग, 13 बच्चों में चमड़ी रोग तथा 41 बच्चों में दृष्टि दोष पाए गए। दृष्टि रोग वाले बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चश्मे…
Read Moreहैलो! अपना खाता नंबर बताओ
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में बैंक उपभोक्ताओं को गुमराह कर उनके खातों की जानकारी ली जा रही है। स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर अज्ञात नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं के एटीएम कार्डों की गुप्त संख्या तक पूछी जा रही है। जब उपभोक्ता उक्त नंबरों पर डायल कर रहे हैं तो यह नंबर मौजूद नहीं है की सूचना आ रही है। बैंक उपभोक्ताओं में कुलबीर सिंह, कश्मीर चंद, राम प्रकाश, वेद प्रकाश, प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम चंद तथा बलबीर आदि का कहना है कि मोबाइल नंबर 917761811238 से काल आई। कॉल पर…
Read Moreईओ के आदेश मानें कर्मचारी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने सख्त कदम उठाते हुए कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि ईओ के आदेशों की पालना करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह निर्देश नगर परिषद की शनिवार को आयोजित बैठक में दिए गए। बैठक में सभी कर्मचारियों को बुलाया गया था ताकि उन्हें आदेशों से अवगत करवाया जा सके। नगर परिषद अध्यक्ष दीप बजाज ने कहा कि सभी कर्मचारियों को ईओ विजय कुमार के आदेशों का पालन करना होगा। नप को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने,…
Read Moreयोजनाओं का लाभ मिलने में देरी
हमीरपुर। जिला कल्याण विभाग पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं दे रहा है। योजना का लाभ मिलने में करीब एक या दो साल लग रहे हैं। ऐसा दुखड़ा लोगों ने सीपीएस एवं विधायक आईडी लखनपाल के समक्ष रोया। जिला कल्याण समिति की बैठक सीपीएस आईडी लखनपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हिमांशु शेखर चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। योजनाओं की समीक्षा के दौरान एडीसी ने कल्याण विभाग को समय पर पात्र लोगों को योजना का लाभ न देने पर लताड़ लगाई। पात्र परिवारों…
Read Moreकोर्ट में चलेंगे अवैध खनन के मामले
कोर्ट में चलेंगे अवैध खनन के मामले दाड़लाघाट (सोलन)। अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने माफिया पर शिकंजा कस दिया है। सोलन मंडल में पकड़े गए अवैध खनन के 19 मामले कोर्ट में चलेंगे। कुल 40 मामलों में कार्रवाई प्रक्रिया जारी थी। 31 मामलों में 01 लाख 88 हजार का चालान वसूला जा चुका है। इस संबंध में सोलन और अर्की में माइनिंग विभाग की उपमंडल प्रशासन के साथ बैठकों में यह खुलासा हुआ है। शनिवार को दाड़लाघाट और अर्की में माइनिंग विभाग की संयुक्त टीमों ने औचक निरीक्षण भी…
Read Moreमहिला एवं प्रसूति गृह वार्ड में सुविधाएं नहीं
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद स्वास्थ्य महकमा अपनी भूल को सुधारने के प्रयास में जुटा है। बावजूद इसके महिला एवं प्रसूति गृह वार्डों में साफ सफाई ढर्रे से बाहर है। परिसर के भीतर बने शौचालयों की दशा अभी भी सुधरनी बाकी है। अस्पताल में भर्ती अधिकतर महिला एवं पुरुष मरीजों का यही कहना है कि अन्य असुविधा तो झेली जा सकती है मगर खटमलों ने पूरी रात नींद उड़ाए रखी। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों तथा तीमारदारों में अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के…
Read Moreआज दिल्ली जाएंगे सीएम, कैबिनेट अब 25 को
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट की बैठक के बाद नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वह वहां राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह करेगे। वह 24 को चंडीगढ़ लौटेंगे और शाम को शिमला पहुंचेंगे। इस कारण 23 को होने वाली कैबिनेट की बैठक अब 25 सितंबर को होगी। 26 सितंबर से 30 तक मुख्यमंत्री ट्राइबल क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वह 26 को किलाड़ जाएंगे और रात को भी वहीं रुकेंगे।…
Read Moreदो माह बाद दबोचा दुराचार का आरोपी
शिमला। पुलिस थाना ढली के तहत दुराचार के मामले में फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जून में सुन्नी क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया था। ढली पुलिस की टीम ने शनिवार को नारकंडा-लूहरी रोड से अजय ठाकुर निवासी नारकंडा को पकड़ा है। युवक पर लड़की को बहला-फुसला कर मनाली ले जाने और वहां दुराचार करने का आरोप है। ढली पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस थाना ढली के तहत 21 जून को एक लड़की ने टैक्सी चालक…
Read Moreसैंपल रिजेक्ट, फिर भी खरीदे गए एंकल बूट
शिमला। पूर्व भाजपा सरकार के समय हुए हिमाचल पुलिस के एंकल बूट खरीद मामले में विजिलेंस जांच में नया खुलासा हुआ है। तत्कालीन खरीद कमेटी के अध्यक्ष पूर्व आईजी जोगराज ठाकुर की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष टेक्निकल बिड खोली गई। कमेटी ने पाया कि उनके समक्ष जो जूतों के सैंपल रखे गए वे टेस्ट रिपोर्ट के साथ सील्ड नहीं थे। इसके बाद कमेटी ने कुछ फर्मों के सैंपल को रिजेक्ट कर दिया। कमेटी ने आगामी कार्रवाई के लिए अपनी कार्रवाई रिपोर्ट एडीजीपी हेडक्वार्टर को भेज दी थी। विजिलेंस की…
Read More