शिमला। हिमाचल सरकार ने इसी वित्त वर्ष में एक लाख बेरोजगारों को कौशल विकास भत्ता दिलाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक इस भत्ते को पाने के लिए अपेक्षा से कम आवेदन आने की वजह से सरकार अधिकारियों पर सख्त हो गई है। इसके लिए सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे आईटीआई, पालीटेक्निक जैसे संस्थानों में जाकर संपर्क करें और उनमें ऐसे बेरोजगारों को चिन्हित करें, जिन्हें इस योजना के दायरे में लाया जा सकता है। प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार उपमा चौधरी ने शनिवार को…
Read MoreCategory: Himachal News
छात्राओं को परेशान करने का मामला शांत
शिमला। एपीजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं को परेशान करने का मामला शांत हो गया है। आरोपी प्रो वाइस चांसलर को विश्वविद्यालय से हटाने के बाद शिकायतकर्ता छात्राओं ने पुलिस से बात करने से इंकार कर दिया है। शनिवार को मौके पर बयान लेने गई पुलिस को छात्राओं ने प्रबंधन की कार्रवाई से संतुष्ट होने की बात कहकर लौटा दिया। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने शिकायत नहीं की है। पिछले रोज एपीजी यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर पर कुछ छात्राओं ने कॉल कर परेशान करने का…
Read Moreरेप के आरोपी युवक, उसकी बहन, बहनोई गिरफ्तार
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल से नौकरी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी तथा इस मामले में संलिप्त उसकी बहन एवं बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को तीनो आरोपियों को चंडीगढ़ में उनके मूल ठिकाने से पकड़ा। आरोपियों को पूछताछ के लिए सरकाघाट पुलिस थाना में लाया जा रहा है। एसएचओ सरकाघाट विरेंद्र जसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। तीनों आरोपी एक सितंबर को नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर कार में बैठाकर अपने साथ चंडीगढ़ ले गए…
Read Moreविभाग की नाकेबंदी, 40,000 जुर्माना वसूला
सरकाघाट (मंडी)। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को सरकाघाट में विभाग ने टैक्स भुगतान किए बिना लाखों के सामान को कब्जे में लिया है। मौके पर ही विभाग ने 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग के एक दल ने अधिकारी अनिल सोनी की अगुवाई में नाके के दौरान व्यापारियों पर यह कार्रवाई की। विभागीय दल ने पाड़च्छू तथा बरच्छवाड़ में नाका लगा रखा था। इस दौरान बाहर से…
Read Moreबीएसएल नहर में कूदी महिला, मौत
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-बग्गी मार्ग पर कोट के निकट शनिवार सुबह एक महिला बीएसएल नहर में कूद गई। राहगीरों ने महिला को पानी में डूबते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन उफनती नहर से महिला को बाहर निकालने की कोई हिम्मत नहीं कर पाया। इसी दौरान वहां मौजूद अमित सेन ने सुंदरनगर के युवा समाजसेवी अश्वनी सैनी को इस घटना की फोन पर जानकारी दी। अश्वनी ने डाइविंग एसोसिएशन की टीम के प्रधान शिवराम, अशोक, शिव लाल, राकेश कुमार और चुनी लाल को अपने वाहन में घटनास्थल पर पहुंचाया। गोताखोर संत…
Read Moreरात को दस बजे थमा दिए बिजली बिल
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विस क्षेत्र की सकलाना पंचायत में विद्युत बोर्ड के कारनामे से हर कोई दंग रह गया। यहां बोर्ड के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को रात के दस बजे बिजली के बिल वितरित किए और अगले ही दिन भुगतान की अंतिम तारीख तय कर दी। कर्मचारी रात दस बजे तक घर-घर टॉर्च हाथ मे लिए बिल वितरित करते रहे। इसका लोगों ने कड़ा विरोध किया है। पांच दर्जन उपभोक्ताओं ने इस मामले की पंचायत को शिकायत की है। पंचायत के माध्यम से बोर्ड के आलाधिकारियों को भी शिकायत पत्र…
Read Moreआसमानी बिजली गिरने से मां-बेटा घायल
चौंतड़ा (मंडी)। आसमानी बिजली गिरने से चौंतड़ा के सटी ग्राम पंचायत टिक्करी मुशैहरा में एक महिला और उसका बेटा घायल हो गए हैं। बीती रात टिक्करी निवासी श्याम लाल के मकान पर बिजली गिरी, जिससे मकान में रखे बिजली के उपकरण जल गए और कमरे में सो रही उसकी पत्नी मीना देवी 45 वर्ष और बेटा टोनी 15 वर्ष घायल हो गए। टोनी भी बेहोश हो गया। टिक्करी निवासी एवं युवा भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार वीरू ने तुरंत दोनों घायलों का उपचार करवाया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि…
Read Moreकार हादसे के चौथे घायल की भी मौत
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क पर बाढू के समीप लटोगली में हुए कार हादसे में चालक नेकराम ने भी दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में कार में सवार चारों युवकों की मौत हो गई है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने नेक राम पुत्र उत्तम चंद निवासी लटोगली की मौत की पुष्टि की है। 15 सितंबर को लटोगली के पास ऑल्टो खाई में गिर गई थी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी तथा एक अन्य युवक ने रोहांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दो युवकों को…
Read Moreबड़गांव स्कूल में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
बरठीं (बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में अध्यापक वर्ग की अहम भूमिका होती है। इसके चलते अध्यापक बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। ताकि बच्चों को भविष्य उज्जवल बने। विधायक बंबर ठाकुर ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला बड़गांव में हिमुडा की ओर से बनाए गए 45 लाख रुपये के भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिम ऊर्जा निदेशक और मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों…
Read Moreसुंडला बाजार में मकान जला
सुंडला (चंबा)। सुंडला बाजार में आग लगने से एक मकान राख हो गया है। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम चार बजे के करीब शार्ट सर्किट होने के कारण किरपा राम के मकान में आग लग गई। हादसे में मकान में किराये पर रह रहे अनिल बसंत और लांबो देवी को भी लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण भवन की दूसरी मंजिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। इसके अलावा पहली मंजिल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।…
Read More