भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग पर खड़ामुख के पास शनिवार दोपहर बाद लाहल ढांक एक ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार शनिवार को ट्रैक्टर नंबर एचपी 46-1038 खड़ामुख में टनल के पास खड़ा था, वहां से सर्वे खड़का पुत्र मनबहादुर खड़का निवासी नेपाल उम्र 26 साल और राजू गुरंग पुत्र कालू बहादुर 23 साल सीमेंट लेकर खड़ामुख ढांक की तरफ जा रहे थे। रास्ते में लाहल ढांक के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर 150 फीट खाई…
Read MoreCategory: Himachal News
घास रखने से रोका तो कर दी पिटाई
तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना में तीन भाइयों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत जनवास के गांव सुईंला निवासी चमन सिंह, कर्म चंद और बेदी राम पुत्र प्रभ दयाल ने पुलिस शिकायत की है कि जब वे तीनों भाई शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब अपने घर में काम कर रहे थे तो उसी समय उनके गांव के दो लोग प्रकाश और सूरत वहां आए और उनके घर की दीवारों के साथ अपनी घास रखने लग पड़े। उन्होंने प्रकाश और सूरत को घर के साथ…
Read Moreबल्ब के साथ जलाना पड़ता है दीया
सिहुंता (चंबा)। समोट पंचायत के डुखर गांव के निवासी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। गांव में लंबे अरसे से बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लंबरदार रतन सिंह, ओंकार सिंह, रणबीर सिंह, जीवन सिंह, बलवान सिंह, गगन सिंह, भगवान सिंह, करनैल सिंह, रघुनाथ सिंह, लता देवी, कमलेश राणी, कृष्णा देवी, अनीता देवी, राम दुलारी, पंकज सिंह, चतर सिंह, चिमनी देवी, तिलक सिंह, पवन सिंह, सुभाष, सन्नी ठाकुर, चैनो राम, अंकल सिंह, भूषण,…
Read More32 लाख से संवरेगा चंबा शहर
चंबा। शहर की खस्ताहाल सड़कों और पार्कों की हालत में जल्द ही सुधार होने की उम्मीद है। इनकी मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान हो गया है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद को बीआरजीएफ के तहत लगभग 32 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसमें से लगभग 16 लाख रुपये नगर परिषद को मिल गए है। इस राशि से बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा क्षतिग्रस्त डंगों, नालियों की मरम्मत, ड्रेन कवर और पार्क की मरम्मत के लिए भी राशि…
Read Moreनिफ्ट के आरोपी छात्रों पर जांच की आंच
कांगड़ा। मैकलोडगंज के समीप आयोजित फुलमून पार्टी में हिरासत में लिए गए निफ्ट संस्थान के छात्रों पर प्रबंधन जांच बिठाने जा रहा है। संस्थान सोमवार को इस मामले की अपने स्तर पर जांच करने के लिए कमेटी का गठन होने जा रहा है। दो दिनों के भीतर कमेटी अपनी जांच प्रबंधन को सौंपेगी। यदि जांच छात्रों के खिलाफ आती है तो प्रबंधन उन पर संस्थान के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। मामले की सूचना प्रबंधन ने दिल्ली स्थित उच्च संस्थान के अधिकारियों को भी दे दी है। सूत्र बताते…
Read Moreसीयू पर कोर्ट जाने की तैयारी में देहरावासी!
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विवि के रजिस्ट्रार गौतम मुखर्जी ने शनिवार को देहरा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आईपीएच रेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें देहरा के हिस्से में खुलने वाली सीयू की चिन्हित भूमि सहित अन्य मुद्दों पर चरचा की गई। इससे पहले देहरा के कई लोग केंद्रीय विवि के रजिस्ट्रार से मिलने के लिए आईपीएच रेस्ट हाउस में सुबह ही पहुंच गए थे। लोगों के बीच रोष था कि प्रदेश सरकार द्वारा देहरा में विवि के 70 फीसदी हिस्से और धर्मशाला में 30 फीसदी कैंपस खोलने के फैसले पर…
Read Moreबगली, तंगरोटी, सुक्कड़ में लाखों के शिलान्यास
धर्मशाला। शहरी एवं विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को बगली में 43 लाख रुपये से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी। इसके बनने से 7 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर सुधीर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु संकल्पबद्ध है। इससे पूर्व सुधीर ने तंगरोटी खास में लगभग 79 लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित सालिग-जरटेहड़ पेयजल योजना के संवर्द्धन एवं सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र…
Read Moreहिमाचल की रेत, पंजाब को सप्लाई
जवाली (कांगड़ा)। एक तरफ तो प्रदेश सरकार ने क्रशर से रेता-बजरी को बाहरी राज्यों में ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं, पंजाब की सीमाओं के साथ सटे क्रशर मालिक चोरी-छिपे धड़ल्ले से बाहरी राज्यों को रेता-बजरी महंगे दामों पर बेच रहे हैं। ऐसे क्रशर मालिक प्रदेश सरकार के आदेशों की सरेआम उल्लंघना कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश सरकार के दावों की पोल खुल रही है। उधर, संबंधित विभाग ने भी कार्रवाई करने की बजाय आंखें मूंद रखी हैं। पंजाब की सीमा के साथ सटे इंदौरा, उल्लैहड़िया, डमटाल…
Read Moreडिपो का आटा है या रेत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को घटिया क्वालिटी का आटा उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसके चलते लोगों में विभाग के प्रति खासा रोष है। बरसात के दिनों में भी खराब आटा मिल रहा था और अब आटे में रेत के बारीक कण मिले हुए हैं। घटिया आटे से लोगों को किसी प्रकार की बीमारी का डर सताने लगा है। वहीं, इस आटे से बनी रोटी खाने के लायक नहीं है। यह समस्या क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की है। शहर के उपभोक्ताओं…
Read Moreकुल्लू आएंगे योग समिति के पर्यवेक्षक
कुल्लू। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की जिला इकाई कुल्लू के पांचों खंडों में बैठकें करेगी। स्वामी रामदेव के आदेशानुसार नेतृत्व प्रबंधन को नई दिशा देने के लिए हिमाचल पर्यवेक्षक चिरंजीव और राज्य प्रभारी लक्ष्मीदत्त शर्मा कुल्लू आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में 24 सितंबर को कुल्लू खंड की बैठक सरवरी में होगी। 25 सितंबर को मनाली खंड की बैठक शाम 3 बजे शिव मंदिर पतलीकूहल में रखी है। बंजार खंड की बैठक बंजार में होगी। समिति के मीडिया सचिव हंसराज शर्मा ने बताया कि इन बैठकों में…
Read More