कुल्लू जोन को वॉलीबाल चैंपियन का खिताब

कुल्लू। ढालपुर मैदान में खेली गई छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल्लू जोन विजेता रहा। आनी जोन के डिगेढ़ स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में निरमंड जोन का खरगा स्कूल प्रथम और शालंग स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो में सुल्तानपुर ने प्रथम, कुल्लू जोन ने द्वितीय, बैडमिंटन में आनी जोन के दलाश स्कूल ने पहला और बंजार स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। योग में मौहल तथा सुल्तानपुर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में कुल्लू जोन पहले स्थान…

Read More

प्रीतम उदयपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने

उदयपुर (कुल्लू)। उदयपुर भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का गठन कर प्रीतम शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा प्रेम सिंह, मेहर चंद, सुधीर और शेर सिंह नालड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया। लक्ष्मण ठाकुर, दीपक ठाकुर और सुरेंद्र (किरू) महामंत्री को चुना गया। इसके अलावा प्रकाश, श्याम लाल और रंजीत को सचिव नियुक्त किया है। सोहन सिंह कोषाध्यक्ष, खुशहाल प्रेस सचिव, तिंदी के टेक चंद प्रवक्ता बनाया गया है। श्रीराम, राकेश, बुद्धि चंद, भादुर सिंह, डेम चंद, चमन, हरिनाथ, संसार चंद, चार चंद, प्रेम चंद, सीता राम, नंद लाल,…

Read More

हजारों लोगों को बिना फिल्टर का पानी

भल्याणी (कुल्लू)। घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्टर टैंक नहीं बनवाए हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार नलकों से कीड़े और मेंढक तक निकल आते हैं। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ता है। बरसात में विभाग की पेयजल आपूर्ति की स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। अशुद्ध पानी पीने के चलते हर साल घाटी में दर्जनों लोगों की मौतें आंत्रशोथ की चपेट में आने से होती है। घाटी के बुद्धिजीवियों ने नेताओं…

Read More

बीडीओ नग्गर के मुद्दे पर सियासत तेज

पतलीकूहल (कुल्लू)। बीडीओ नग्गर के तबादले को लेकर सियासत गरमा उठी है। एक ओर जहां बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ के स्थानांतरण होने तक नियमित बैठकों के बहिष्कार का ऐलान कर रखा है वहीं मनाली विकास मंच अब बीडीओ के समर्थन में उतर आया है। मंच के उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने कहा कि बीडीओ जीसी बैंस एक ईमानदार और स्वच्छ छवि के अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल में इलाके का भरपूर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से संबद्ध चंद बीडीसी मेंबर बीडीओ पर गैरकानूनी तरीके से सीमा से बाहर…

Read More

हर्ष महाजन 28 को आएंगे कुल्लू

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस 28 सितंबर को कुल्लू में होगा। हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन, महासचिव सुनील शर्मा और सुंदर ठाकुर विशेष रूप में मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि पार्टी के जनरल हाउस में लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी। बुद्धि सिंह ठाकुर ने सभी फ्रंटल संगठनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस सेवादल सहित अन्य संगठनाें के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं।…

Read More

गुड हाउस किपिंग से बचाएं 5 फीसदी ऊर्जा

मनाली। राष्ट्र स्तरीय सेमीनार में वक्ताओं ने दावा किया कि पांच फीसदी ऊर्जा गुड हाउस कीपिंग से बचाई जा सकती है। खराब उपकरणों को बदलकर भी दस फीसदी ऊर्जा बचती है। इसके अलावा सोलर एनर्जी के इस्तेमाल से भी ऊर्जा को बचाया जा रहा है। चैंबर आफ कामर्स के रिजनल डायरेक्टर दलीप शर्मा ने बताया कि ऊर्जा के बचाव से होटल मालिकों के साथ पर्यटकों और होटल कर्मचारियों को फायदा हो सकता है। ऊर्जा बचाव पर विशेष ध्यान देने वाले कर्मचारियों को होटल मालिकों को स्पेशल भत्ते देने चाहिए और…

Read More

लाखों रुपये के गहने समेट ले गए चोर

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से कुल्लू के लोग सहमे हुए हैं। अपने खून पसीने की चोखी कमाई की सुरक्षा को लेकर लोग अब चिंतित हैं। कुल्लू में अब तक अज्ञात चोर करोड़ों रुपये के आभूषणों और नगदी पर हाथ साफ कर चुके हैं। पिछले दिन आनी के लुहरी मंदिर की दीवार तोड़कर चोर लाखों रुपये के छतर और मूर्तियां ले गए थे। ताजा मामले में चोर कटर्राइं में दिन दिहाड़े सेंध लगाकर लाखों रुपये के…

Read More

टनल इलेवन को रौंद कर यंगस्टार ने जीती ट्रॉफी

केलांग। जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यंगस्टार एकादश की टीम ने रोहतांग टनल इलेवन की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। यंगस्टार के हरफनमौला खिलाड़ी संजय को आल राउंड प्रदर्शन पर मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। यंगस्टार के ही जंबाल को उम्दा प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया है। फाइनल मैच में टॉस जीतकर यंगस्टार एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित बीस ओवरों में छह विकेट पर 99 रन बनाए। टीम के जंबाल…

Read More

दिल का दौरा पड़ने से मौत

ऊना। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त अवतार सिंह निवासी नूरपुर बेदी जिला रोपड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक पिछले कई दिनों से पीरनिगाह में एक प्रसाद की दुकान में कार्यरत था। शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया…

Read More

तेज रफ्तार कार ने मारी राहगीर को टक्कर

टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय मुख्य चौक पर देर सायं एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल बाजार में देर सायं मोहल लाल निवासी मैहतपुर सड़क पार कर रहे थे कि इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।…

Read More