ऊना। जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में नाबालिग बच्ची ने अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाया। इस तरह के सनसनीखेज आरोप लगने के बाद आरोपी आत्महत्या करने के मकसद से कुएं में कूद गया। ग्रामीणों ने आरोपी को बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। उससे दो वर्ष बड़े उसके भाई ने मामला पंचायत में पहुंचाया तथा पिता द्वारा उसकी बहन से दुराचार की बात कही। पंचायत के समक्ष अपने भाई के साथ खड़ी पीड़ित लड़की ने भी अपने पिता पर…
Read MoreCategory: Himachal News
कुएं में कूदा दुराचार का आरोपी पिता
ऊना। जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में नाबालिग बच्ची ने अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाया। इस तरह के सनसनीखेज आरोप लगने के बाद आरोपी आत्महत्या करने के मकसद से कुएं में कूद गया। ग्रामीणों ने आरोपी को बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। उससे दो वर्ष बड़े उसके भाई ने मामला पंचायत में पहुंचाया तथा पिता द्वारा उसकी बहन से दुराचार की बात कही। पंचायत के समक्ष अपने भाई के साथ खड़ी पीड़ित लड़की ने भी अपने पिता पर…
Read Moreपेपर रीडिंग में अंकिता अव्वल
संतोषगढ़ (ऊना)। एसवीएसडी कालेज भटोली में पेपर रीडिंग एवं ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग आधा दर्जन टीमों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में तीन-तीन छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कालेज प्राचार्य केके शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिए छात्रों के ज्ञान में बढ़ोतरी के साथ-साथ नई जानकारियां भी मिलती हैं। उन्होंने छात्रों से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में कालेज की कला संकाय के छात्रों नीना, भारती एवं रजत की टीम ने 105 अंक लेकर पहला स्थान…
Read Moreजनहित-भाजयुमो ने रोकी नांदेड़ साहिब ट्रेन
ऊना। नांदेड़ साहिब ट्रेन को रेलवे बजट में घोषणा के बावजूद ऊना से न चलाने के विरोध में जनहित मोर्चा एवं अन्य संगठनों ने शनिवार देर सायं रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। ऊना से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर रेल मंत्रालय तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने करीब दस मिनट तक रेल लाइन पर खड़े होकर रेल को रोके रखा। रेलवे पुलिस के जवानों को भी प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था। शनिवार…
Read Moreनंगलकलां में टिप्पर पलटा
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के नंगलकलां के हाईस्कूल के पास शुक्रवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटा। हादसे में टिप्पर चालक बाल-बाल बच गया। स्कूल के बिल्कुल पास हुए हादसे से स्कूल के छात्रों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर पीबी 65पी 3211 अमराली से टाहलीवाल की ओर आ रहा था कि नंगलकलां में हाईस्कूल के पीछे तीखी उतराई पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ों को उखाड़ता हुआ खेतों में जा गिरा। हालांकि चालक ने टिप्पर से कूदकर अपनी जान बचाई।…
Read Moreऊना बनेगा शिक्षा का बड़ा केंद्र : अग्निहोत्री
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ऊना जिला शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है और जिले में 122 करोड़ की लागत से देश के 12वें भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना से यह जिला सूचना प्रौद्योगिकी के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी प्रमुखता से अंकित हो जाएगा। जिला के सलोह में यह संस्थान बनेगा। उद्योगमंत्री शनिवार को इंदिरा स्टेडियम में छात्राओं की अंडर-14 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी…
Read Moreएथलेटिक्स में कोटाधार जोन का दबदबा
रामपुर बुशहर। ननखड़ी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेक्टिस मुकाबलों में कोटाधार जोन के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। छात्रा वर्ग में निशा पुरी और छात्र वर्ग में साहिल को बेस्ट एथलीट चुना गया। शनिवार को समापन समारोह में विधायक एवं सीपीएस नंदलाल ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में लोकनृत्य में कांदल शरण प्रथम, जबकि टेंडर हार्ट स्कूल ननखड़ी द्वितीय रहा। समूहगान में टेंडर हार्ट स्कूल ननखड़ी प्रथम और नैनगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। एकलगान में मोहित देलठ प्रथम, रिचा खुन्नी द्वितीय स्थान पर…
Read Moreरामपुर को मिलेंगी साठ नई बसें : नंदलाल
ज्यूरी (शिमला)। परिवहन निगम के रामपुर डिपो में जल्द साठ नई बसें शामिल होंगी। विधायक एवं सीपीएस नंदलाल ने दोफदा पंचायत के मझेवली, शाह और धारगौरा के दौरे के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि नई बसें आने से रामपुर क्षेत्र के भीतर परिवहन सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि धारगौरा में पीएचसी का नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जमीन का चयन करके जल्द काम शुरू करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दोफदा…
Read Moreधनाल से बुजुर्ग लापता, मामला दर्ज
कुमारसैन (शिमला)। यहां की मलैंडी पंचायत के धनाल गांव से एक बुजुर्ग दस दिन से लापता है। जानकारी के मुताबिक सत्तर वर्षीय मंगत राम 11 सितंबर को नित्थर से चार साला मेला देखने कुमारसैन निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। मंगत राम के बेटे सुरेश वर्मा ने कुमारसैन थाना में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर उन्हें खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है। इधर, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।
Read More49 हजार को मिलेगी खाद्य सुरक्षा
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के अंतर्गत 1.26 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों में से 48,792 परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में 1947 पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 46845 पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। पात्र परिवारों के चयन के लिए दो प्रक्रियाएं निर्धारित की हैं। पात्र परिवारों का चयन स्वत: (ऑटोमेटिक) तथा नए परिवार (फ्रेश) के आधार पर होगा। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों का चयन नगर निकायों, ग्राम सभाओं के माध्यम से किया जाएगा। परिवारों के चयन की प्रक्रिया…
Read More