जूडो में चौरी ओवरआल विजेता

हमीरपुर। जिलास्तरीय जूडो एवं हॉकी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में किया गया। एडीपीईओ सुनील कपिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जूडो प्रतियोगिता में चौरी ओवरऑल विजेता रहा जबकि चबूतरा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के 36 किग्रा मुकाबले में चौरी की सुनीता पहले, चबूतरा की पूनम दूसरे, गौना की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 40 किग्रा मुकाबले में चौरी की रमा पहले, बसारल की सेविका दूसरे, चबूतरा की मनीषा तीसरे, 44 किग्रा मुकाबले में चौरी की लक्ष्मी पहले, चबूतरा की सारतू दूसरे, गौना…

Read More

गसोती में एनएच-88 पर यातायात अवरुद्ध

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। क्षेत्र के गसोती पुल के पास ल्हासा गिरने से राष्ट्रीय उच्चमार्ग-88 करीब पौना घंटा बाधित रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग ने मलबा हटाया और उसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। यात्रियों में नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, अक्षित, राहुल शर्मा, पंकज राय, निखिल, रूप लाल आदि का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गसोती पुल के पास राजमार्ग पर ल्हासा गिरने से सड़क मार्ग करीब पौने घंटे तक…

Read More

पनसाई में घर में घुसा शातिर

धनेटा/नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के पनसाई में वीरवार रात्रि एक शातिर ने एक घर से चोरी का प्रयास किया। शातिर घर में घुसने में कामयाब हो गया लेकिन ज्यूलरी तक पहुंचने में नाकाम रहा। घरवालों की मुस्तैदी से शातिर की मंशा पर पानी फिर गया। हालांकि शातिर अलमारी की चाबियां साथ ले भागा है। जानकारी के अनुसार पन्साई गांव की निर्मला देवी पत्नी धर्मचंद वीरवार रात करीब 10 बजे अपने पुराने मकान की छत पर गई। उसे छत पर किसी के होने का आभास हुआ। उसने छत पर लगे…

Read More

डोली में बनेगा सुजानपुर बस अड्डा

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रशासन ने भूमि चयनित कर ली है। यह भूमि डोली गांव में 20 कनाल है और बस अड्डे के पर्याप्त बताई जा रही है। शुक्रवार को राजस्व और परिवहन विभाग ने भूमि का निरीक्षण कर इसे चयनित किया है। निरीक्षण दल में परिवहन मंडल प्रबंधक दलजीत सिंह, पटवारी किशोरी शर्मा और तहसीलदार राजीव ठाकुर आदि शामिल थे। अब इसकी रिपोर्ट परिवहन निदेशक को भेजी जाएगी। सुजानपुर कस्बा महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी है लेकिन कस्बा अभी तक बस अड्डा की…

Read More

महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई, घायल

दाड़लाघाट (सोलन)। मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह की वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान दाड़लाघाट में कार पार्किंग को लेकर बाप और बेटा एक महिला कांस्टेबल से उलझ पड़ेे। बहसबाजी के दौरान दोनों आपे से बाहर हो गए। आरोपी बेटे ने महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई की और उसे जोर का धक्का देकर गिरा दिया। इस हादसे में महिला को चोटें भी आई हैं। दोनों बाप बेटे पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौच करने जैसे संगीन आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला…

Read More

तय तारीख पर नहीं मिल रही रसोई गैस

तय तारीख पर नहीं मिल रही रसोई गैस मानपुरा (सोलन)। सनेड़ पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोगों को घरेलू रसोई गैस की सप्लाई न मिलने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां पर 17 सितंबर को गैस वितरण की तिथि निर्धारित की गई है, बावजूद इसके चार दिन अतिरिक्त बीत जाने के बाद भी लोगों को गैस की सप्लाई नहीं हुई है। लोग तीन-तीन किलोमीटर दूर से हर रोज सिलेंडर सिर पर उठा कर लाते हैं और दिन भर इंतजार करने के बाद वापस खाली वापस लौट जाते…

Read More

अब बाजार से खरीद सकेंगे चश्मा

सोलन। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले आपके बच्चे की अगर आंखें कमजोर हैं तो डाक्टर की सलाह पर आप बाजार से अपनी पसंद का चश्मा खरीद सकते हैं। बिल देने पर स्वास्थ्य विभाग आपको 400 रुपये की अदायगी करेगा। वहीं, गंभीर बीमारियों हृदय रोग, स्टोन, अस्थमा आदि का मुफ्त इलाज आईजीएमसी और टांडा में होगा। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह सब संभव होगा। कमजोर आंखों समेत विभिन्न बीमारी वाले बच्चों को स्कूल में मिशन की स्वास्थ्य टीम सर्वे के दौरान चिन्ह्ति करेगी। इससे पहले…

Read More

बीपीएल के गलत चयन पर भंग होंगी पंचायतें

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि बीपीएल का गलत चयन किया, तो ग्राम पंचायतों को भंग किया जाएगा। बीपीएल के नए सिरे से चयन के लिए शीघ्र ही फि र से ग्राम सभाएं होंगी। पंचायतों को सही गरीबों के चयन का एक और मौका दिया जाएगा। यह चयन दो सरकारी पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगा। इसके बाद भी शिकायतें आईं, तो ऐसी पंचायतों को भंग कर उनमें नए सिरे से चुनाव करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ये सख्त तेवर शुक्रवार को शिमला के रिज मैदान पर राजीव…

Read More

आज से एक रुपया महंगा मिलेगा दूध

शिमला। प्रदेश में शनिवार से प्रति लीटर दूध के दाम एक रुपये बढ़ गए हैं। तीन प्रमुख कंपनियों वेरका, वीटा और सुपर ने महंगाई और डीजल के बढ़ते दामों का तर्क देते हुए दामों में बढ़ोतरी की है। शनिवार से राज्य में वेरका, वीटा और सुपर का एक लीटर दूध 36 रुपये के बजाए 37 रुपये में मिलेगा। वीटा कंपनी के एजीएम अशोक गुप्ता और सुपर कंपनी के सीनियर मैनेजर विजय कुमार शर्मा ने दाम बढ़ने की पुष्टि की है। सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करने वाले…

Read More

हिमाचली सेब को 44 देशों की चुनौती

शिमला। हिमाचली सेब को 44 देशों से चुनौती मिल रही है। पिछले दो साल मेें इन देशों से सेब का खूब आयात किया गया। इनमें से सबसे ज्यादा सेब चीन से मंगवाया गया। अमेरिका, चिली, न्यूजीलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इटली से सर्वाधिक सेब आयात किया गया। विदेशों से सेब के आयात में वर्ष 2011-12 के मुकाबले 2012-13 में 8.55 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। आरटीआई में यह खुलासा केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने किया है। सार्क देश अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान तो साउथ एशियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (साफ्टा) की छूट…

Read More