कुल्लू जोन को वॉलीबाल चैंपियन का खिताब

कुल्लू। ढालपुर मैदान में खेली गई छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल्लू जोन विजेता रहा। आनी जोन के डिगेढ़ स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कबड्डी में निरमंड जोन का खरगा स्कूल प्रथम और शालंग स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो में सुल्तानपुर ने प्रथम, कुल्लू जोन ने द्वितीय, बैडमिंटन में आनी जोन के दलाश स्कूल ने पहला और बंजार स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। योग में मौहल तथा सुल्तानपुर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में कुल्लू जोन पहले स्थान पर रहा। बेस्ट आयोजन के लिए छात्र स्कूल ढालपुर स्कूल को नवाजा गया। विजेता रही टीमों को समारोह के मुख्यातिथि रहे बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह ने पुरस्कृत किया।

Related posts