कुल्लू/पतलीकूहल। देवसदन कुल्लू में भाजपा की कक्षा में कार्यकर्ताओं को दिग्गज नेताओं ने राजनीति के टिप्स दिए। सोमवार को अभ्यास वर्ग के शुभारंभ पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राष्ट्रीय राजनीति के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2014 को लेकर आवश्यक चुनावी टिप्स भी दिए। कहा कि 2014 में केंद्र की सत्ता से कांग्रेस को देशहित में बाहर करना आवश्यक है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में हुए में इस अभ्यास वर्ग में धूमल ने कहा कि यूपीए सरकार के शासनकाल में जनता…
Read MoreCategory: Himachal News
85 हजार की सब्जियां लेकर भाग गया चालक
कुल्लू। अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी से एक जीप चालक हजारों रुपये की सब्जियां बिना पैसा दिए ले भागा। पुलिस ने मामला दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सब्जीमंडी में तैनात फ्रूट कंपनी के देशराज ने शिकायत पत्र में कहा है कि रोहतक का एक मालवाहक वाहन चालक ने सब्जी लोड की और जब वह कहीं काम से निकला तो मौके का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। शिकायत में कहा है कि वाहन में करीब 85 हजार रुपये की सब्जी लादकर रखी थी। डीएसपी संजय शर्मा…
Read Moreतेगूबेहड़ में तहसील का सर्वेक्षण अन्याय : महेश्वर
कुल्लू। हिलोपा प्रमुख एवं कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि भुंतर में खुलने वाले तहसील कार्यालय को तेगूबेहड़ ले जाना जनता के साथ अन्याय और धोखा है। इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। कुल्लू में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि जो लोग इस तहसील कार्यालय को भुंतर से तेगूबेहड़ ले जाने को लेकर सर्वेक्षण करवा रहे हैं, वह यहां की 30 पंचायतों की जनता से अन्याय है। उन्होंने बताया कि तेगूबेहड़ के सिवाय लोगों के लिए जिला मुख्यालय की तहसील…
Read Moreऔर धूमल के बोलते ही गुल हो गई बत्ती
भल्याणी (कुल्लू)। भाजपा के कुल्लू मंडल की पाठशाला में धूमल के संबोधन के वक्त बिजली के खलल ने राजनीतिक रंग ले लिया। सोमवार को भाजपा के अभ्यास वर्ग में जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देवसदन में भाजपाइयों को चुनावी टिप्स देने शुरू किए तो एकाएक बत्ती गुल हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हालांकि संगठन ने कार्यक्रम को लेकर विभाग को एक सप्ताह पहले अवगत करवा दिया था। बावजूद इसके बोर्ड ने कांग्रेसी नेताओं के दबाव में आकर कार्यक्रम को असफल बनाने की कोशिश की। प्रदेश…
Read Moreट्रक यूनियन ने रोका सेब का ट्रक
कुल्लू। बाह्य सराज में ट्रक यूनियन की पर्ची न कटवाकर जा रहे सेब के ट्रक को यूनियन के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर ट्रक यूनियन पर सड़क रोकने और हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दामेहली निवासी खेमराज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्रक में सेब लादकर दिल्ली जा रहा था। कहा है कि ट्रक यूनियन के सदस्य मेला राम, राजिंद्र कुमार, जोगिंद्र, सिंह, भगत राम, दौलत राम, राकेश कुमार, जयदेव, नवीन शर्मा और विनोद कुमार ने ट्रक…
Read Moreसेब सीजन में 428 करोड़ का कारोबार
काईस (कुल्लू)। सेब उत्पादन में इस बार बागवानों ने ठीकठाक चांदी कूटी। सब्जी मंडियों में ही अभी तक 428 करोड़ रुपये से अधिक का सेब बिक चुका है। जिले की सब्जी मंडियों में इस साल विभिन्न वैरायटी के सेब की 16,58,732 से अधिक पेटियां पहुंचीं। मार्केट बोर्ड ने ही मार्केट फीस के रूप में 4 करोड़ 28 लाख रुपये की कमाई की है। इन दिनों घाटी में सेब सीजन अंतिम चरण में है। अगले माह मंडियों में सनाटा पसर जाएगा। शुरू से लेकर अभी तक सेब की पेटी की कीमत…
Read Moreचरस और ब्राऊन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी शमशेर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एएसआई टेक चंद गश्त दल के साथ मनाली के आलू ग्राउंड के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका…
Read Moreरसोई गैस सिलेंडर से भड़की आग
ऊना। क्षेत्र के लालसिंगी में देर रात एक घर के किचन में रसोई गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाकर लाखों रुपये के माल को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी…
Read Moreअफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई
दौलतपुर चौक/मैड़ी (ऊना)। क्षेत्र में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने युवक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रविवार देर राम मुबारिकपुर-दौलतपुर चौक मार्ग पर ब्रह्मपुर में गोली चलने की खबर से सारा क्षेत्र एक बार फिर दहशत की जद में आ गया था। एक युवक का कहना था कि दो व्यक्तियों ने उस पर गोली दागी, जिसके बाद एसपी ऊना, डीएसपी हैड क्वार्टर व डीएसपी अंब सहित पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गया, लेकिन मौके से गोली चलने जैसी…
Read Moreसरकारी कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी
ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से ऊना जिला के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नोडल सचिव बनाए गए जन शिकायत निवारण, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण विभाग (एआर/टीआरजी/आरपीजी) के प्रधान सचिव संजय गुप्ता ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की फीडबैक ली और अधिकारियों को फील्ड स्तर पर इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम आदमी और पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके । उन्होंने मैहतपुर-अंब रोड के स्तरोन्नत…
Read More