चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के चुवाड़ी शिक्षा खंड के साड़ल पंचायत के प्राइमरी स्कूल कुठेड़ की छात्रा की सड़क पर टूट कर पड़ी बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा शाम तीन बजे स्कूल से छुट्टी के बाद बाकी बच्चों के साथ हंसते-खेलते घर लौट रही थी कि विद्युत बोर्ड की लापरवाही से सड़क पर पड़ी एक बिजली की तार ने उसकी सांसें छीन लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठेड़ स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ रही आठ वर्षीय…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल में ‘एटीएम’ से निकलेगा पानी
चंबा। बैंकों के एटीएम से जैसे पैसा निकलता है, उसी तर्ज पर हिमाचल में अब वाटर एटीएम से पीने का साफ पानी भी निकाला जाएगा। राज्य सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) इस प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर शिमला और धर्मशाला से शुरू करेगा। सफलता मिली तो पूरे प्रदेश में इसे शुरू किया जाएगा। हालांकि अभी यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। मंजूरी मिली तो 30 या 50 पैसे में एक लीटर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विनीत…
Read Moreभड़के ग्रामीणों ने रोका पुलिस का रास्ता
चुवाड़ी (चंबा)। स्कूली छात्रा को करंट लगने के मामले से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा है। सोमवार देर शाम को जब पुलिस की टीम बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाने चुवाड़ी ला रही थी तो ग्रामीणों ने पुलिस का वाहन रोक दिया और पहले मौके पर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने धरना देकर विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। स्थानीय विधायक विक्रम जरियाल भी मौके पर पहुंच गए थे। इस अवसर पर उनके साथ साडल पंचायत के प्रधान कुलदीप…
Read Moreभेड़खड्ड से छीनी गाड़ी सांबा से बरामद
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत शुक्रवार को एनएच-154 पर भेड़खड्ड नामक स्थान में एक महिंद्रा जाइलो टैक्सी के ड्राइवर पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था। हमलावर गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। गाड़ी को नूरपुर पुलिस की टीम ने सांबा (जेएडंके) से बरामद कर लिया है। शुक्रवार देर रात्रि भेड़खड्ड में टैक्सी गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने चालक पर हमला किया था। इस दौरान चालक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा लेकिन अज्ञात लोग गाड़ी छीन कर फरार हो गए…
Read Moreबहू को गोली मार खुद को उड़ाया
सुजानपुर/पालमपुर/थुरल। कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव आलमपुर बाग में एक व्यक्ति ने तकरार के बाद बहू को गोली मार दी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। बहू को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है। बताया जाता है कि रविवार रात से रणजीत सिंह (58) और उसकी बहू रंजना (34) के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। यह बहसबाजी सोमवार सुबह तक चलती रही। इसके बाद रणजीत ने बाहर कहीं जाकर शराब पी ली। जब वह घर आया तो दोनों में फिर बहस…
Read Moreमंत्री का बेटा बताकर दिखाई धौंस
कांगड़ा। मंत्री का बेटा बताकर अपने परिचित को नौकरी दिलवाने में सहयोग करने के नाम पर एसडीएम को फोन करने वाले एक जालसाज को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम कांगड़ा अजीत भारद्वाज की शिकायत पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किया गया युवक शाहपुर के छू-घेरा का रहने वाला है। उधर, युवक की ओर से की गई इस जालसाजी से कई सकते में हैं। पकड़ा गया युवक पहले भी इसी तरह अपना काम…
Read Moreटाटा मोटर्स फाइनांस के एमडी को वारंट जारी करने आदेश
धर्मशाला। कार खरीदने के बाद जबरन वाहन उठाने और उपभोक्ता को प्रताड़ित करने के एक मामले में धर्मशाला स्थित कंज्यूमर कोर्ट ने टाटा मोटर्स लिमिटेड फाइनांस सर्विसिज के एमडी को गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। उपभोक्ता फोरम ने फैसला सुनाया है कि अगर निर्धारित अवधि तक कंपनी ने उपभोक्ता को हर्जाना अदा नहीं किया तो संबंधित कंपनी के एमडी की गिरफ्तारी की जाए। जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी निवासी राजेंद्र कौशल पुत्र हरबंस लाल ने टाटा इंडिगो कार के लिए 4 लाख 48 हजार का लोन लिया था।…
Read Moreबस किराया में वृद्धि जन विरोधी फैसला
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मंडल भाजपा नगरोटा बगवां ने बस किराये में की गई 30 प्रतिशत वृद्धि को जनविरोधी फैसला बताते हुए इसे गरीब लोगों की जेब पर डाका करार दिया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष डा. नरेश बिरमानी की अध्यक्षता में तथा जिला भाजपा अध्यक्ष हिंदवीर कोहली व महासचिव अनिल शास्त्री की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक में उपरोक्त बस किराया वृद्धि पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा पूरी तरह से प्रदेश की जनता के साथ है तथा आंदोलन करके इस किराया वृद्धि को…
Read Moreदेहरा और ज्वालामुखी शहर के 111 कारोबारियों को नोटिस
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। व्यावसायिक कार्यों के लिए पेयजल का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों, होटल और ढाबा मालिकों को आईपीएच विभाग ने पेयजल कनेक्शन पर मीटर लगाने को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ज्वालामुखी और देहरा शहर के दुकानदारों, होटल और ढाबा मालिकों को जारी किए गए हैं, जो पेयजल कनेक्शन का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद देहरा और ज्वालामुखी शहर में कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई कारोबरियों को नोटिस मिल गए हैं तथा कइयों को अभी मिलना बाकी…
Read Moreपालमपुर ओवरआल चैंपियन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा) स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित हुई राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पालमपुर खंड ने ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाया। जबकि उपमंडल स्तर पर आयोजित हुई सांस्कृतिक स्पर्धाओं में कांगड़ा उपमंडल ने पांच में से चार स्पर्धाओं में प्रथम रहकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर सहायक शिक्षा निदेशक राजकुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पारितोषिक वितरित करके सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग में इंदौरा खंड प्रथम, पंचरुखी…
Read More