शिमला। केंद्रीय सर्विस सिलेक्शन कमीशन की लिखित परीक्षा दे रहे छब्बीस अभ्यर्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इनमें चौबीस युवक और छह युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इन्हें निगम बिहार और पोटमोर स्कूल के परीक्षा हाल में पकड़ा। आरोपी परीक्षा भवन में मोबाइल, ब्लू टूथ और हैंड्स फ्री से नकल कर रहे थे। सभी आरोपियों ने कपड़ों के भीतर ये उपकरण छिपा रखे थे। सभी आरोपी अभ्यर्थी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि सभी…
Read MoreCategory: Himachal News
दौड़ लगाकर बताया सेहत का राज
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने निजी संस्था के साथ मिलकर हाफ मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन में विभिन्न राज्यों से हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इन लोगों ने पहाड़ पर दौड़ लगाने के अनुभव और स्वास्थ्य के राज को ‘अमर उजाला’ के साथ साझा किया। ———– जुनून खींच लाया शिमला नोएडा के आशीष कुमार पूनिया और इनकी पत्नी नीलम पूनिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में हिस्सा लेने का शौक है। यही शौक शिमला खींच लाया। दोनों ने क्रमश: 24 और 13 किलोमीटर…
Read Moreस्क्रब टायफस के जाल में बच्चे और युवा
शिमला। स्क्रब टायफस की चपेट में सबसे ज्यादा युवा और बच्चे आ रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या कम है। 19 मौतों में से पांच मौतें अधेड़ और बुजुर्गों की हुई हैं जबकि 13 मौतें युवाओं और बच्चों की हुई हैं। सबसे अधिक सात मौतें शिमला में हुई हैं। इसके अलावा चंबा, सिरमौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर व मंडी में मौतें हो चुकी हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने कहा कि युवा खेतों में काम करते हैं। घास कटाई करते हैं, छोटे बच्चे खेलने निकल जाते…
Read Moreहिमाचल में बदलेंगे सड़क पास करने के नियम
शिमला। हिमाचल में परिवहन निगम की बसें चलाने के लिए सड़क पास करने के नियमों में शीघ्र ही बदलाव होगा। परिवहन निगम इसके नए नियमों का खाका तैयार करेगा। इसमें कई अहम बदलाव संभावित हैं। सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए निगम प्रबंधन ने इस पर काम शुरू किया है। वर्तमान में किसी भी सड़क को एक बड़े वाहन चलने लायक बनाने पर ही बस का रूट दे दिया जाता है। इससे बरसात के दौरान डंगे गिरने से सड़क तंग हो जाती है। ऐसी सड़कों पर वाहनों…
Read Moreनशे की लत ने ले ली बीटेक के छात्र की जान
नेरचौक (मंडी)। बीटेक के छात्र ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। बल्ह क्षेत्र के नेरचौक के एक निजी संस्थान में अपने भाई के साथ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें नशे को आत्महत्या का कारण छात्र ने बताया है। सूचना मिलते ही बल्ह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नेरचौक के एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान से बीटेक की शिक्षा…
Read Moreरसोई गैस के लिए संघर्ष की चेतावनी
बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। एक तरफ लोगाे को दो माह से गैस की सप्लाई नहीं मिल पाई है। वहीं, दूसरी ओर कारण सुनने को मिल रहा है कि सब्सिडी वाले सिलेंडर कम आ रहे हैं। विभाग समैला बाजार में दो माह से घरेलू गैस की सप्लाई नहीं कर सका है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। गुस्साए लोगों ने गैस की तत्काल आपूर्ति करने की मांग की है। कापियां ऑनलाइन होने के बावजूद यहां उपभोक्ताआे को गैस किल्लत…
Read Moreनिष्क्रिय पदाधिकारियों की पद से होगी छुट्टी
पधर (मंडी)। कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों की पद से छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों पर जिले में यह कार्रवाई होने जा रही है। शीघ्र की डम्मी पदाधिकारियों की पद से छुट्टी होने वाली है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि ब्लॉक और जिला स्तर पर कई ऐसे पदाधिकारी हैं जो पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। पार्टी की गतिविधियों में इनकी कोई भूमिका नहीं है। ऐसे पदाधिकारियों पर शिकंजा कसने वाला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि…
Read Moreमहिला ने खुद रच डाला गायब होने का ड्रामा
रिवालसर (मंडी)। महिला ने खुद को गायब करने का ड्रामा रच डाला। बाद में उसकी पोल खुल गई। मामला अप्पर बल्हघाटी के रपेड़ गांव का है। महिला रोज की तरह खेतों में घास काटने गई और वापस नहीं लौटी। उसके गुमशुदा होने से खलबली मच गई। महिला के गुमशुदगी की परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौकास्थल पर महिला के कपड़े, दराती तथा मोबाइल फोन इधर-उधर बिखरा मिला। खून की तरह लाल रंग के निशान भी मिले थे। इससे ऐसा लग रहा था महिला…
Read Moreअव्यवस्थाओं की भी खुली पोल
बिलासपुर। डोगरा रेजिमेंट की भर्ती के दौरान तमाम व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई है। सुरक्षा के लिए को कड़े प्रबंध किए जाने चाहिए थे, वह कहीं नहीं थे। डोगरा रेजिमेंट ने पहले ही पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की थी। मौके पर पुलिस के जवान भी काफी संख्या में मौजूद थे। बावजूद इसके भर्ती को आए बालकों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों में खामियां साफ झलकती रहीं। गोबिंदसागर में बालकों ने तैराकी का जमकर लुत्फ उठाया, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। सागर के बीचों बीच स्थित…
Read Moreअब कैसे परें रावी नदी को पार
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती तीन पंचायतों के ग्रामीण रावी को पार करने के एक मात्र साधन घरूरू के खराब होने से कालापानी जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। भड़ियांकोठी, कुपाहड़ा व कोलका के ग्रामीणों व यहां के स्कूली बच्चों को घरूरू से ही रावी पार करनी पड़ती है। आज तक सरकार व प्रशासन इन गांवों को पुल के साथ जोड़ने की योजना नहीं बना पाए हैं। अब हालत यह है कि एकमात्र घरूरू को समय पर ठीक नहीं करवाया गया है। सोमवार की घटना के बाद…
Read More