लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर। प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिपिकों के 31 पद भरने को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने 21 जुलाई को लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने कहा कि लिखित परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 79042 79057 79079 79084 79171 79209 79215 79223 79242 79245 79367 79370 79375 79376 79386 79447 79462 79463 79467 79605 79711 79731 79751 79756…

Read More

मुख्याध्यापक पद पर दी जाए पदोन्नति

हमीरपुर। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्याध्यापकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से न भरे जाने पर रोष जताया। पांच साल से मुख्याध्यापकों का एक भी पद पदोन्नति से नहीं भरा गया है। इससे टीजीटी वर्ग के शिक्षकों में रोष पनप रहा है। पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्याध्यापकों को के रिक्त पदों को जल्द पदोन्नति से भरने की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष केवल ठाकुर, महासचिव रवि दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप डढवाल ने कहा कि पांच साल के दौरान पदोन्नति से पद नहीं भरे गए है। वर्तमान…

Read More

एलाइड सर्विस परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने एलाइड सर्विस के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। प्रदेश एलाइड सर्विस के तहत विभिन्न पद भरने के लिए चयन बोर्ड ने 7 जुलाई को लिखित परीक्षा ली थी। 34 पद भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (आब्जेक्टिव) के आधार पर 755 उम्मीदवार सफल घोषित किए हैं। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि सफल उम्मीदवारों के लिए सब्जेक्टिव परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 11796 11806 11831 11842 11847 11919 11973 12138 12296 12398 12401 12472…

Read More

सोलन रहा ओवर ऑल विजेता

सोलन रहा ओवर ऑल विजेता सोलन। जिला खेल सेवा एवं खेल विभाग सोलन की ओर से गौड़ा स्कूल में आयोजित दो दिवसीय महिला पाइका खेलों का समापन हो गया। इन दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिला से आई महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में सोलन ने प्रथम और कंडाघाट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह कबड्डी में नालागढ़ ने प्रथम और कुनिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हॉकी में सोलन ने बाजी मारी कुनिहार दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुनिहार…

Read More

दिगवा में भालू के हमले से युवक गंभीर रुप से घायल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत मिल्ला के दिगवा निवासी 17 वर्षीय युवक पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मीं हो गया। युवक घर से पशु चारा लेने निकला था। गांव के अन्य लोगों ने युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। घायल को छोटे वाहन के माध्यम से पांवटा सिविल अस्पताल तक पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। मिल्ला पंचायत के ग्राम दिगवा निवासी…

Read More

नाहन अस्पताल होगा सुविधाओं से लैस

नाहन (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरमोहिंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेश के बाद नाहन अस्पताल की बुनियादी सुविधाएं जल्द बहाल होगी और सभी प्रकार की समस्याएं तीन महीने के भीतर हल हो जाएंगी। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अब रोगियों को महंगी दरों पर बाहर से टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे। पांवटा स्थित रैनबेक्सी कंपनी के साथ एक एमओयू साइन होने जा रहा है जो नाहन अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट 24 घंटे करेगी और रोगियों से शुल्क रोगी कल्याण समिति की ओर…

Read More

चीनी के बढ़े दाम दुर्भाग्यपूर्ण : कपूर

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सिरमौर कमेटी एवं हिमाचल किसान सभा तथा सीपीआईएम ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं एवं मजदूरों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक समस्याओं में सुधार की मांग करते हुए जनवादी महिला समिति ने इस दौरान उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने कमेटी की ओर से मांग करते हुए कहा कि बढ़ाए गए किराए को तत्काल प्रभाव से वापस…

Read More

परीक्षा बच्चे देंगे, रिजल्ट आएगा टीचर का

शिमला। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे अब परीक्षाएं देंगे और परिणाम आएगा शिक्षकों का। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षा की गिरती गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए परीक्षाओं का माड्यूल लागू करने के निर्देश महकमे को दिए थे। पूरे देश में लागू शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के कारण अपर प्राइमरी यानी आठवीं तक किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जा सकता, क्योंकि वार्षिक परीक्षाओं के बजाय अब सतत समग्र मूल्यांकन लागू है। राज्य सरकार ने केंद्र से मसला उठाकर परीक्षाओं की मंजूरी मांगी थी, लेकिन ये…

Read More

न्यू शिमला में टारिंग, खलीनी तक लगा जाम

शिमला। न्यू शिमला की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत सोमवार से शुरू हो गई है। टारिंग शुरू होने के पहले ही दिन क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। बीसीएस चौक से न्यू शिमला सेक्टर एक, खलीनी और विकासनगर तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। जाम से निकलने में आधे से एक घंटा लग रहा है। सुबह और शाम के वक्त स्थिति ज्यादा खराब हो रही है। न्यू शिमला में करीब सात साल बाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। ट्रैफिक को सुचारु रूप…

Read More

गाड़ी तेज चलाई तो फोटो सहित चालान

नहीं। राजधानी शिमला सहित मंडी और कांगड़ा में आधुनिक सुविधाओं से लैस डॉप्लर रडार तेज रफ्तार गाड़ियों पर नजर रखेंगे। करीब साढ़े नौ लाख की कीमत के एक रडार में हाई रेजुलेशन कैमरे और लैपटॉप की सुविधा है। मंगलवार से शुरू होने वाले स्पेशल अभियान में इन लेजर डॉप्लर रडार के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्चे हैं। इसके अलावा गाड़ी की फोटो लेने के दौरान इनके नंबर भी स्पष्ट नजर आएंगे। 10 से 200 मीटर दूरी से आने वाली गाड़ियों की…

Read More