संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक धरे

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा में ग्रामीणों ने रात के समय घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। दोनों युवकों की पहचान सचिन ठाकुर निवासी अंबोटा एवं प्रबल शर्मा निवासी सुल्तानपुर कुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने अवारागर्दी एवं हुड़दंग मचाने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी की अनुसार ग्रामीणों ने चोरी की अफवाहों के चलते रात को ठीकरी पहरा लगा रखा था कि इसी दौरान ग्रामीणों ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। इसके…

Read More

निजी कंपनी का कार्यालय सील

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के नजदीक एक निजी कंपनी के कार्यालय को पुलिस ने सील कर दिया है। सील किए गए दफ्तर में युवक युवतियां भी मिले हैं, जिन्हें प्रबंधक के साथ ही पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। वहीं उक्त कार्यालय से कुछ रजिस्टर भी मिले हैं, जिन पर कुछ युवतियाे के आपत्तिजनक इकबालिया बयान भी दर्ज हैं। मामला हमीरपुर जिले के गलोड़ से गायब हुई एक विवाहिता से संबद्ध बताया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के गलोड़…

Read More

11 वरिष्ठ नागरिकों को मिला सम्मान

ऊना। स्थानीय टाउन हाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला वरिष्ठ नागरिक फोरम के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त अभिषेक जैन ने जिले के 11 वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मानित किए गए वरिष्ठ नागरिकों में ब्रिगेडियर चरण सिंह, कमला दत्ता, लीला देवी, लाजवंती देवी, हवलदार फतेह चंद, धनीराम, हेतराम, जीत राम, दिवान सिंह, एमएल शर्मा तथा समाजसेवी लाला फकीर चंद आंगरा शामिल हैं। इस…

Read More

सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

धुसाड़ा (ऊना)। क्षेत्र के घंडावल में सोमवार देर रात ऊना अंब नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। हादसा उस समय हुआ, जब एक व्यापारी अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ा था, इसी समय एक स्कूटर ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टकारला निवासी सरजीवन कुमार घंडावल में मनियारी की…

Read More

पीएचसी ही नहीं मिला तो सुविधा कैसी

लठियाणी (ऊना)। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं घरद्वार तक देने के सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिले के लठियाणी में आज भी लोगों को इलाज के लिए दूरदराज क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। कहने को स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा लोगों को लठियाणी में दी गई है, लेकिन बरसों बाद भी अभी तक पीएचसी के लिए भवन निर्माण का मामला राजनीति का शिकार चलता आ रहा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों लठियाणी, ढियूंगली, बुधान एवं तनोह के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के लिए पीएचसी लठियाणी…

Read More

पंजावर में दंगल मेला सात और आठ को

ऊना। क्षेत्र के पंजावर में सात एवं आठ अक्तूबर को दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दंगल कमेटी के प्रधान रणजीत राणा ने दी। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय मेेले में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों के पहलवान भाग लेकर अपनी जोर आजमाइश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वार्षिक मेले में कमेटी की ओर से उन व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने जिला, प्रदेश एवं देश में अपना एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस दंगल मेेले में आठ…

Read More

गुस्से ने उम्र भर का दे दिया जख्म

सुजानपुर (हमीरपुर)। मामूली सी कहासुनी और गुस्से ने परिवार को सदमा दे दिया। आलमपुर पंचायत में हादसे ने क्षेत्र में सबको झकझोर कर रख दिया है। सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है कि क्या व्यक्ति छोटी सी कहासुनी पर आपा खो सकता है और इतना बड़ा कदम उठा सकता है। तैश में आकर बहू पर गोली चला दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ग्राम पंचायत आलमपुर के वार्ड नंबर दो में रणजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ आंगन में बैठ मक्की खोल रहा…

Read More

व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ाया

पालमपुर/थुरल(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुरके के गांव आलमपुर बाग में एक सुसर ने खुद को गोली मार कर उड़ा लिया और बहु पर फायर कर उसे गंभीर घायल कर दिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सोमवार दोपहर को घटी। घायल बहु को टांडा रैफर कर किया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया है। जबकि सुसर का शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव आलमपुर बाग में घर में हुई कहासुनी पर सुसर रणजीत उर्फ…

Read More

वन अफसरों को 21 हजार जुर्माना

हमीरपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना प्रदान करने में देरी का दोषी पाए जाने पर मुख्य सूचना आयुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों पर 21,250 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों, कर्मचारियों को राशि अपनी जेब से सरकारी खजाने में जमा करवानी होगी। आरटीआई कार्यकर्ता की अपील की सुनवाई के बाद मुख्य सूचना आयुक्त ने फैसला सुनाया। अपीलकर्ता को एक हजार रुपये की राशि कंपनसेशन के तौर पर देने के निर्देश दिए हैं। दो डीएफओ, एक रेंज आफिसर तथा एक कर्मचारी को जुर्माना लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता ओंकार…

Read More

सासन में दो को मधुमक्खियों ने काटा

कांगू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बढेड़ा के सासन में दो लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट लिया। घायलों को गांववासियों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार बीते रविवार को बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में मधुमक्खियों का छत्ता था जिसे बंदरों और पक्षियों ने छेड़ दिया था। इससे मधुमक्खियों ने राजेश पर हमला कर दिया। राजेश घर की तरफ भागा तो मधुमक्खियां भी घर तक पहुंच गईं। दूसरी ओर नेपाली लड़का गोलू जंगल से घर की ओर जा रहा…

Read More