कांगड़ा। मंत्री का बेटा बताकर एसडीएम से अपने परिचित को नौकरी में सहयोग के लिए फोन करने वाले जालसाज को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए नगरोटा बगवां के छू घेरा निवासी प्रवीण को कांगड़ा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के इस कारनामे ने कइयों को सकते में डाल दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।…
Read MoreCategory: Himachal News
बस किराया बढ़ोतरी पर कुल्लू में प्रदर्शन
कुल्लू। बस किराये बढ़ोतरी को लेकर जनता में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं एसएफआई ने डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य एवं जिला सचिव प्रेम गौतम और राज्य कमेटी के सदस्य होतम सिंह सौंखला ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला जनता विरोधी है। महंगाई से…
Read Moreगरीब मजदूरों का हक दबा गया होटल मालिक
कुल्लू। मनाली के एक होटल में नौकरी करने पर भी उन्हें उनका हक नहीं मिल पाया। होटल मालिक मजदूरों को झूठा आश्वासन देकर अपना काम निकालता रहा। वेतन मांगने पर बार-बार आनाकानी करने से जब मजदूर तंग हो गए तो उन्होंने मंगलवार को डीसी कुल्लू से शिकायत की। डीसी राकेश कंवर से मिलकर झारखंड निवासी रोहित सिंह, आनी के लगौटी निवासी राजेश कुमार, चमन लाल, नेपाली निवासी विजय रायमाझी और निरमंड के मोहर सिंह ने न्याय की गुहार लगाई है। डीसी को सौंपे शिकायतपत्र में मजदूरों ने बताया है कि…
Read More70 से ऊपर है उम्र तो निशुल्क होंगे टेस्ट
कुल्लू। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति के सभागार कुल्लू में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कल्याण विभाग, गैर सरकारी संस्था नटराजन, स्टेट बैंक आफ इंडिया, स्वास्थ्य विभाग, रोटरी नेत्र चिकित्सालय रूआडू के तत्वाधान हुआ। समारोह की अध्यक्षता डीसी राकेश कंवर ने की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और मां-बाप का आदर सम्मान करना हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसलिए हर युवा वर्ग को नि:स्वार्थ भाव से बुजुर्गों और अभिभावकों की सेवा करनी चाहिए। कहा कि वर्तमान में सामाजिक…
Read Moreहेल्थ वर्कर के हवाले पीएचसी थाटीबीड़
बंजार (कुल्लू)। घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे कई जगहों पर धरातल से कोसों दूर नजर आते हैं। इसी में शामिल है पीएचसी थाटीबीड़। थाटीबीड़ और गोपालपुर पंचायत की हजारों की आबादी इसी प्राथमिक हेल्थ सेंटर पर निर्भर है। लेकिन हेल्थ सेंटर महज लैब तकनीशियन और हेल्थ वर्कर के हवाले हैं। छह माह पहले चिकित्सक का तबादला होने के बाद यह पद अभी तक रिक्त पड़ा है। पीएचसी में सप्ताह में एक या दो दिन बंजार सीएचसी से डाक्टर प्रतिनियुक्ति पर आता है। अन्य दिन पीएचसी में लैब टेक्नीशियन और…
Read More16 लाख में बिका जंगली लहसुन
केलांग। शक्तिवर्धक दवाईयों में इस्तेमाल होने वाले जंगली लहसुन की पुलिस के कड़े पहरे के बीच वन विभाग ने बोली लगाई। तस्करी के जरिये चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी-किलाड़ से देश के अन्य हिस्सों में ले जा रहे जंगली लहसुन की इस खेप को लाहौल-स्पीति पुलिस ने जुलाई माह में पकड़ा था। कोर्ट के आदेश के बाद लाहौल वन मंडल ने इसके लिए खुली बोली आमंत्रित की थी। इसमें सर्वाधिक साढे़ तीन हजार प्रति किलो के हिसाब से बोली लगी। इसके एवज में शख्स ने वन विभाग को वेट और…
Read Moreमनाली में स्की विलेज का तगड़ा विरोध
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के साथ सटे चंद्रखणी, पलचान और कोठी आदि पर्यटन स्थलों में प्रस्तावित करोड़ों की लागत से बनने वाले स्की विलेज मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर भी इसका विरोध हो रहा है। मनाली भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर स्की विलेज से प्रभावित होने वाली करीब नौ पंचायतों पलचान, वशिष्ठ, प्रीणी, जगतसुख, गोजरा, करजां, सोयल और हलाण-एक के ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध जताने की बात कही है। भाजपा के जिला सचिव एवं पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद चंदेल ने कहा कि…
Read Moreजनता से बेहतर संबंधों पर होगा काम : जी सिवा
केलांग। युवा आईपीएस अधिकारी जी सिवा कुमार ने लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। कुमार को सुनील कुमार के स्थान पर लाहौल स्पीति का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। साल 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार इससे पहले राजगढ़, मंडी, धर्मशाला, जुन्गा और किन्नौर में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुमार ने पहली बार लाहौल-स्पीति में एसपी का पदभार संभाला। वे मूलत: तामिलनाडू के रहने वाले युवा आईपीएस अधिकारी कुमार ने पदभार संभालने के बाद बताया है वह घाटी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
Read Moreपटवार कानूनगो संघ की बैठक
रोली (ऊना)। हरोली में जिला पटवार एवं कानूनगो संघ की बैठक मंगलवार को की गई। बैठक की अध्यक्षता पटवार कानूनगो संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। इस बैठक में स्थानीय मुदों पर चर्चा की गई। उपायुक्त की ओर से विभाग के कर्मचारियों को 4 9 14 का ला5ा शाघ्र देने का स्वागत किया गया। बैठक में हरोली ईकाई के प्रधान शिव देव सिहं,उप प्रधान शुभ कुमार,सचिव जोगिंद्र सिहं, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,जिला प्रतिनिधि सोहन लाल, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिहं, प्रधान ऊना ईकाई से 5ापेंद्र सिहं, प्रधान बंगाणा ईकाई से धर्मपाल…
Read Moreकिराया वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में वृद्धि और सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में की गई वृद्धि को लेकर सीपीआईएम का गुस्सा भड़क उठा है। कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सीपीआईएम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सीपीआईएम ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना भी दिया। सीपीआईएम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव विजय शर्मा ने कहा कि देश में खाद्य वस्तुओं…
Read More