चंबा। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई कला अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठे परीक्षार्थियों ने इसमें त्रुटियां गिनाई हैं। परीक्षा की आंसर की देखकर अभ्यार्थियों के होश उड़ गए। स्थानीय परीक्षार्थियों के मुताबिक 29 सितंबर को ली गई आर्ट्स की टेट परीक्षा क ी सी सीरिज में लगभग सात प्रश्न के आंसर गलत दर्शाए गए। इसके अलावा बी सीरिज में भी कई त्रुटियां पाई गईं। महेंद्र सिंह भारद्वाज, तिलक ठाकुर, बाल कृष्ण, तारा चंद, कर्म सिंह, राम लोक, शेर चंद, राम चंद, संगीता कुमारी और निर्मला कुमारी…
Read MoreCategory: Himachal News
आठ और नौ को होगी सोल्जर क्लर्क भर्ती
चंबा। चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित की जा रही चंबा-कांगड़ा के युवाओं की खुली भर्ती दस अक्तूबर तक चलेगी। छह अक्तूबर रविवार को जिला कांगड़ा की छह तहसीलों के युवाओं के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। सेना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह अक्तूबर को जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर, पालमपुर, धीरा, थुरल, खुंडियां, बैजनाथ, मुलथान के उम्मीदवार भर्ती दे सकते हैं। सात अक्तूबर को जिला चंबा की समस्त तहसीलों के युवाओं के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी की भर्ती का आयोजन होगा। जिला के युवाओं को…
Read Moreपुलिस ने ककीरा स्कूल में दी दबिश
माध्यमिक पाठशाला ककीरा में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले की जांच करने के लिए पुलिस की टीम ने स्कूल में दबिश दी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी चोपड़ा से पूछताछ की गई। प्रधानाचार्य के बताया कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वह लड़की के पक्ष में हैं। उधर, स्कूल प्रबंधन समिति भी प्रधानाचार्य के बचाव में आ गई है। एसएमसी अध्यक्ष राम नरायण ने बताया कि प्रधानाचार्य मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। इस कारण लड़की के…
Read Moreपुलिस मैदान में दौड़े 4500 युवा
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित सेना भर्ती के दूसरे दिन 4500 युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया। शनिवार को कांगड़ा जिला के धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा, शाहपुर, बढ़ोह और रक्कर के उम्मीदवारों के लिए भर्ती का आयोजन किया गया था। भर्ती ग्राउंड के बाहर शनिवार सुबह तीन बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। भर्ती प्रक्रि या शनिवार को सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई। पुलिस मैदान से लेकर ततवानी तक युवाओं की लंबी लाइन लगी हुई थी और युवा अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भर्ती में…
Read Moreशर्मा दंपति ने किया देहदान का ऐलान
कांगड़ा। चड़ी निवासी रजनेश कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रमा शर्मा ने मरणोपरांत अपनी देहदान करने का ऐलान किया है। शनिवार को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में शर्मा दंपति ने देहदान के लिए तमाम सरकारी औपचारिकताएं पूरी कीं। मेडिकल कालेज के एनाटोमी विभाग से बाकायदा उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया है। सर्टिफिकेट के आधार पर मरणोपरंात दोनों की देह टांडा मेडिकल कालेज लाई जाएगी। इससे पहले अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर शर्मा दंपति ने आईजीएमसी में अपने नेत्रदान करने की घोषणा की थी। स्वामी रामदेव को अपना प्रेरणा…
Read Moreछात्राओं पर टिप्पणी से कालेज में हंगामा
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में एससीए और प्राध्यापक संघ आमने-सामने आ गए हैं। एक प्राध्यापक पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भड़की एससीए ने शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एससीए ने प्राध्यापक व प्राचार्य से छात्राओं से माफी मांगने की मांग की है। वहीं प्राध्यापक संघ ने एससीए प्रधान पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग उठाई है। साथ ही निलंबन न होने तक कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जानकारी…
Read Moreधर्मशाला कॉलेज में छेड़छाड़ पर चले लात-घूंसे
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में शनिवार को छात्रा से छेड़छाड़ पर जमकर लात-घूंसों की बरसात हुई। छात्रा के भाई ने कुछ युवकों को साथ लेकर कैंपस में आरोपी छात्र की जमकर धुनाई कर दी। शिक्षकों ने जैसे-तैसे आरोपी छात्र को हमलावरों से छुड़ाकर क्लास रूम में बंद कर उसकी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। इस पर छात्रा के भाई कक्षा में घुसने की कोशिश करते हुए प्राध्यापकों से भी उलझ पड़े। हालांकि, पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने तलब कर लिया। उधर, छात्रा का…
Read More‘भूकंप’ से हिला धर्मशाला!
धर्मशाला। ….भूकंप की आहट से पूरा धर्मशाला हिल उठा। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस और होमगार्ड के जवान शनिवार को एकाएक सड़कों पर उतर आए। सायरन व हूटर की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा। सड़कों पर दनादन दौड़ते आपातकालीन वाहनों को देख हर कोई भौचक्का रह गया। देखते ही देखते एनडीआरएफ के जवान न्यायिक परिसर धर्मशाला में घुस आए और तुरंत पूरा पूरिसर खाली करा दिया गया। शहर में एक बड़े स्तर की मॉक ड्रिल की रिहर्सल का आम लोगों को तब पता चला, जब माइक पर इसकी घोषणा…
Read Moreसैन्य अधिकारी समेत दो पर जानलेवा हमला
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत बड़ूहं गांव में एक बस चालक और उसके अन्य साथियों ने सैन्य अधिकारी समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। आर्मी अफसर व दो अन्य लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लिंक मार्ग पर बेतरतीब तरीके से बस पार्क करने को लेकर हुए इस विवाद के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना देहरा के तहत गांव बड़ूहं में रास्ते को लेकर कुछ लोगों…
Read Moreयातायात डायवर्ट करने की मुहिम को झटका
कुल्लू। दशहरा उत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने की मुहिम को करारा झटका लगा है। बस अड्डा सरवरी से भुंतर-रामशीला के बीच बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए अंतर राज्य बस अड्डा सरवरी से वामतट मार्ग नेशनल हाइवे-21 को जोड़ने के लिए निर्मित सड़क मार्ग पर दिया डंगा उद्घाटन से पहले ही धराशायी हो गया। यातायात के लिए भूतनाथ स्थित ब्यास नदी पर करोड़ों की लागत से अत्याधुनिक पुल का निर्माण किया है। यह बनकर महीनों से तैयार है लेकिन उद्घाटन नहीं होने से इस पर अभी तक वाहनों…
Read More