मनाली नेशनल हाइवे की हालत सुधारें

कुल्लू/पतलीकूहल। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव से ठीक पहले सड़क परिवहन एवं स्वास्थ्य जनहित संघर्ष समिति ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीतिय तैयार कर ली है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-21 की मनाली से कुल्लू तक हालत खराब हो गई है। वाम मार्ग की टायरिंग उखड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लिहाजा, लोगों को हर दिन समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। समिति की शनिवार को पतलीकूहल में…

Read More

दशहरा उत्सव का सुरक्षा मैप प्लान तैयार

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सुरक्षा का मैप प्लान पुलिस महकमे ने तैयार कर लिया है। उत्सव में सुरक्षा घेरा इतना कड़ा रहेगा कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। यह दावा खुद पुलिस महकमे का है। इस साल दशहरा पर्व में सुरक्षा का जिम्मा 1700 पुलिस जवानों के हाथ रहेगा। यह जानकारी एसपी डा. विनोद कुमार धवन ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व में आने वाले हर एक शख्स पर सर्विलेंस टावर और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उत्सव के दौरान बम निरोधक दस्ते के…

Read More

देवताओं के लिए लारजी-औट मार्ग बहाल

बंजार (कुल्लू)। आठ सालों बाद लारजी-औट पुराना सड़क मार्ग बहाल हो गया। शनिवार को विधायक और अधिकारियों के वाहनों का काफिला लारजी-औट सड़क मार्ग से गुजरा। इसका विधिवत श्रीगणेश विधायक कर्ण सिंह ने निरीक्षण के उपरांत प्रथम नवरात्र पर औट के पुराने पुल को पार करके किया। इससे पहले उन्होंने आकाश माता मंदिर के पास नारियल फोड़ा। विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि फिलहाल यह सड़क मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देशों पर दशहरा उत्सव को लेकर आनी और बंजार विधासभा क्षेत्र को जाने वाले 150 देवी देवताओं के लिए खोली…

Read More

कुल्लू को कई सौगातें देकर जाएंगे मुख्यमंत्री

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कुल्लू दौरे के दौरान लोगों को कई सौगातें देकर जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। दशहरा उत्सव के समापन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भुंतर में तहसील कार्यालय का शुभारंभ कर तहसील कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा कुल्लू शहर में ट्रैफिक को कम करने के लिए बनाए गए भुतनाथ पुल का उद्घाटन करना भी उनके कार्यक्रम में शामिल रहेगा। पुल के लोकार्पण के बाद…

Read More

मनाली शहर में जल्द बनेगा बाईपास : अनूप

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में डबल लेन का पुल और बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने यह बात पत्रकारवार्ता में कही। कहा कि जल्द ही मनाली में डबल लेन पुल और बाईपास का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सौजन्य से इस काम को आरंभ करने के आदेश दिए हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लिखित आग्रह किया था। इसके चलते उन्होंने संबंधित केंद्रीय मंत्रालय से बातचीत की थी और केंद्रीय सड़क…

Read More

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर से छह किलोमीटर दूर म्याड़ घाटी के शकोली गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस के अनुसार मयाड़ घाटी के शकोली गांव के पास एक वैन सड़क से नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शकोली गांव में अफरातफरी मच गई। समस्त ग्रामीण घटना स्थल की ओर रवाना हुए और साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक…

Read More

चिंतपूर्णी में 15 हजार ने टेका माथा

चिंतपूर्णी (ऊना)। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी श्रद्धालुओं के आमद से गुलजार हो गई है। अश्विन नवरात्र मेले के पहले दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र पिंडी के दर्शन किए। नवरात्र मेले के पहले दिन मेला अधिकारी एसडीएम सुखदेव सिंह और मेला पुलिस अधिकारी मदन लाल कौशल ने मंदिर में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद दोनाें अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाहरी राज्यों से माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु पर्ची के माध्यम से ही मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Read More

सड़क पर खर्च होंगे 15 करोड़

दुलैहड़ (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को 15.15 करोड़ की लागत से स्तरोन्नत होने वाली अजौली-लालूवाल सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. सिम्मी अग्निहोत्री भी उपस्थित थीं। औद्योगिक महत्ता की इस सड़क के निर्माण पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय 13 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जबकि हिमाचल के उद्योग विभाग द्वारा इस पर 2.15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने पहली किश्त के रूप में साढ़े छह करोड़ रुपये और हिमाचल उद्योग विभाग ने भी अपने हिस्से की राशि जारी कर…

Read More

पंजावर में आगजनी, लाखों का नुकसान

पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के अप्पर पंजावर में शुक्रवार मध्य रात्रि हुई आगजनी की घटना में एक फर्नीचर हाउस जलकर राख हो गया। घटना में कारोबारी का लाखाें रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। बहरहाल हरोली पुलिस ने मामले के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान के सुनसान जगह में होने के कारण किसी को भी इसका पता नहीं चल पाया, जबकि सुबह मालिक के दुकान खोलने के बाद सारी घटना का खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्पर…

Read More

200 प्रवासियों की झुग्गियां हटाईं

पंजावर (ऊना)। ईसपुर गांव में पुलिस ने शनिवार को सरकारी जमीन पर झुग्गियां बनाकर रहने वाले प्रवासी लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ा। पुलिस एवं पंचायत की ओर से की गई कार्रवाई में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से डेरा जमाए प्रवासियों की लगभग 200 झुग्गियों को हटा दिया गया है। ईसपुर पंचायत के प्रधान संजय पाठक ने कहा कि क्षेत्र में करीब 200 झुग्गी झोपड़ियां हैं। झुग्गियों में रहने वाले लोग ही क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी में भी इन्हीं लोगों…

Read More