अंब (ऊना)। क्षेत्र के दोसड़का में शुक्रवार मध्य रात पेश आए सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हादसे के फौरन बाद अंब स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक श्रद्धालु की हालत अधिक नाजुक होने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब नादौन…
Read MoreCategory: Himachal News
दियोटसिद्ध में रात को बढ़ेगी पुलिस गश्त
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। मंदिर क्षेत्र में आठ कर्मचारी अलग से तैनात किए गए हैं। शनिवार से शुरू हो नवरात्रों में माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ा इजाफा होगा। नवरात्रों के मद्देनजर मंदिर न्यास ने रात को सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने के लिए पुलिस से आग्रह किया है। बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने दियोटसिद्ध मंदिर में रात को गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है।…
Read Moreरसोई में झगड़ा, तीन महिलाएं झुलसी
भोरंज (हमीरपुर)। क्षेत्र के पट्टा गांव में एक महिला पर जमीन विवाद के चलते अपनी रिश्तेदार तीन महिलाओं पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का आरोप है। तीनों महिलाओं को झुलसी हालत में सीएचसी भोरंज पहुंचाया गया। दो की हालत को गंभीर देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का धारा 307, 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपनी रसोई के पास विवादित जमीन में खुदाई कर रही…
Read Moreगलत दवाई के सेवन से मौत
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत चिल्लियां पंचायत के एक युवक की गलत दवाई का सेवन कर लेने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र कशमीर चंद निवासी कमलाल की तबीयत वीरवार को अचानक खराब हो गई। परिजन तुरंत नादौन अस्पताल ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि युवक का काफी समय से उपचार चल रहा था। वीरवार प्रात: उसने गलती से कोई और दवाई खा ली। इस कारण अचानक तबीयत खराब हो गई। सुरेश कुमार दिमागी तौर पर परेशान…
Read Moreन अनाज न प्रबंध
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार वोट के लिए जनता के साथ धोखा कर रही है। न अनाज उपलब्ध है, न प्रबंध और खाद्य सुरक्षा योजना को लागू कर दिया गया है। गैस सब्सिडी का पता नहीं कब आएगी, कितनी आएगी, सिलेंडर के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। धूमल हमीरपुर के गांधी चौक में बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ जिला भाजपा की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री का बयान…
Read Moreमैहरे बाजार में सामान का फर्जीबाड़ा
बड़सर (हमीरपुर)। मैहरे बाजार में एक अजीब मामला सामने आया है। सामान का बिल किसी ओर के नाम है, लेकिन बिल्टी किसी ओर के नाम है। एक दुकानदार राजनीतिक तौर पर बदले के लिए फंसाने का आरोप लगा रहा है। सामान भेजने वाली फर्म पूर्व में भी इसी क्रम में सामान भेजने की बात कह रही है। आबकारी विभाग के निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ। विभाग ने संबंधित व्यापारी को दस्तावेज दिखाने का अवसर दिया है अन्यथा जुर्माना ठोका जाएग। विभाग ने सामान कब्जे में ले लिया है। मैहरे बाजार…
Read Moreसैकड़ों छात्रों के प्रवेश फार्म रिजेक्ट
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सैकड़ों छात्रों के प्रवेश फार्म रिजेक्ट कर दिए हैं। सैकड़ों अन्य फार्म संस्थान प्रबंधनों के पास ही लौटा दिए हैं। फार्म विवि ने जमा नहीं किए हैं। कारण, संस्थानों ने मानकों को दरकिनार कर छात्रों को बीटेक प्रथम सत्र में प्रवेश दे दिया था। स्पष्ट है कि प्रदेश में चल रहे निजी इंजीनियरिंग संस्थान छात्रों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। संस्थान मानकों को दरकिनार कर अपने फायदे के लिए छात्रों को प्रवेश दे रहे हैं। कुछ संस्थानों ने छात्रों से फीस भी…
Read Moreशादी के दूसरे दिन दुल्हन कैश के साथ गायब!
शादी के दूसरे दिन दुल्हन कैश के साथ गायब! बद्दी (सोलन)। हैंडसम और अमीर रणवीर अपनी दादी की पसंद मनप्रीत से शादी कर लेता है। शादी की अगली सुबह रणवीर जब उठा तो मनप्रीत और घर का कैश-ज्वेलरी गायब थी। भेद खुला कि मनप्रीत अपनी आंटी रज्जो, अंकल गुरजीत और भाई हीरा के साथ मिलकर अमीर लड़कों को ठगती है। रणवीर की मुलाकात दो और लड़कों से हुई, जिन्हें मनप्रीत ने ऐसे ही धोखा दिया था। इस हादसे के बाद रणवीर की दादी का दिल टूट गया। रणवीर दादी से…
Read Moreकिराया बढ़ोतरी पर बिफरी भाजपा
किराया बढ़ोतरी पर बिफरी भाजपा सोलन। किराया वृद्धि और बढ़ती महंगाई को लेकर जिला भाजपा ने उपायुक्त चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम सीपी वर्मा के माध्यम से राज्यपाल उर्मिला सिंह को ज्ञापन भेजकर जल्द किराया बढ़ोतरी को कम करने और महंगाई में लगाम कसने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद राम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता विरोधी है। आज तक किराये में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई। 30 फीसदी बढ़ोतरी से आम जनता पर बोझ डाल दिया है। वहीं न्यूनतम किराया…
Read Moreएकजुटता के होने लगे प्रयास
अर्की (सोलन)। अर्की कांग्रेस में एकजुटता के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख पार्टी आलाकमान ने ब्लॉक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए जन संपर्क अभियान सहित कार्यकर्ताओं से बूथ एवं पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन का आह्वान किया है। वीरवार को अर्की ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक एवं नालागढ़ विस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पूर्व अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी ने बैठक की अध्यक्षता…
Read More