जमीनी विवाद पर चलीं लाठियां, चार लहूलुहान

अंब (ऊना)। क्षेत्र के नकड़ोह में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटाे में खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में एक ही परिवार के चार लोग लहूलुहान हो गए हैं। इन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौका- ए- वारदात पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील दत्त निवासी नकड़ोह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह शाम को अपनी साइकिल पर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही योगराज नामक शख्स ने…

Read More

पुलिस की जांच पर पानी, फर्जी निकले सिमकार्ड

अंब (ऊना)। चर्चित नलोह गोलीकांड में पुलिस के हाथ फिर खाली हो गए हैं। सुराग के तौर पर जो तीन मोबाइल नंबर मिले थे। वे सारे फर्जी निकले हैं। सभी नंबर फर्जी आईडी पर जारी किए गए हैं। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन सिमकार्ड फर्जी होने से पुलिस की मुश्किल फिर बढ़ गई है। जांच में यह पाया गया कि सिमकार्ड फर्जी पतों पर अंब के एक रिटेलर ने जारी किए हैं। सभी सिम प्रवासियों को दिए गए हैं। 22…

Read More

वार्ड नंबर एक ; समस्याएं यहां अनेक

ऊना। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में समस्याओं का अंबार है। पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के चलते बरसात के समय लोग परेशान रहते हैं। कालोनियां पानी में डूब जाती हैं। घरों में पांच-पांच फीट तक पानी घुस जाता है। हर साल लोगों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है। हैरत की बात है कि आज तक इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का दर्द न तो प्रशासन ने सुना और न ही नगर परिषद ने। इस वर्ष भारी बरसात के मौसम ने यहां कहर बरपाया है। पानी…

Read More

दवा उद्योग में झंडा गाड़ने पर बवाल

मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र के एक दवा उद्योग में यूनियन नेताओं और प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। झंडा गाड़ने को लेकर बवाल मचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करवाया। इधर, हड़ताल पर बैठे श्रमिकों को झटका लगा है। उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब, श्रमिकों के शोषण एवं श्रमिकों की प्रताड़ना के आरोपों को नकारते हुए उद्योग के अधिकतर कर्मचारी प्रंबधन के समर्थन में उतर आए। दूसरी ओर इंटक समर्थक तकरीबन आधा दर्जन श्रमिक नेताओं ने जब उद्योग के समक्ष यूनियन का झंडा गाड़ने…

Read More

हरा मटर हुआ ‘लाल’, दाम 160 पार

गगरेट (ऊना)। प्याज के बाद मटर के दाम ने लंबी छलांग लगाई है। हरा मटर 160 रुपये किलो पहुंच गया है। गोभी, शिमला मिर्च, फ्रासबीन के दाम भी आसमान पर हैं। महंगाई ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। रसोई से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं। किलो में नहीं पाव में सब्जियों की खरीद की जा रही है। शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में सब्जियों के खुदरा दामों में आग लग गई है। श्राद्धों में सब्जियों के दाम कुछ कम थे, लेकिन नवरात्रों के साथ ही त्योहारी…

Read More

तहसील कार्यालय में सेंध, दस्तावेज खुर्द-बुर्द

ऊना। तहसील कार्यालय में चोरों ने सेंधमारी कर दो एलसीडी मॉनीटरों पर हाथ साफ कर लिए। तहसील कार्यालय परिसर में स्थित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी के कार्यालय में सेंध लगाते हुए दो मॉनीटर उड़ा लिए हैं। यहां रखी अलमारी को भी खंगाला गया है और दस्तावेज खुर्द-बुर्द किए गए हैं। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित तहसील एवं निजी कंपनी के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चार एलसीडी उड़ा…

Read More

दो माह में भरेंगे शिक्षकों के खाली पद : वीरभद्र

रोहडू (शिमला)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि दो माह के भीतर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पदों को भरने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी को निर्देश भी दिए कि दुर्गम क्षेत्रों में खाली पदों को भरने में प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में समान विकास कराया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पीजी कालेज सीमा में यूथ फेस्टिवल एवं सिल्वर जुबली के समापन…

Read More

सरकाघाट-सकरोहा बस सेवा को बहाल करे निगम

टिहरा (मंडी)। लोगों ने सरकाघाट से सकरोहा वाया टिहरा बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। पिछले कई दिनों से बंद पड़ी बस सेवा के चलते लोगाें को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब धर्मपुर भाजयुमो और भाजपा ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। भाजयुमो ने दो-तीन दिन के भीतर बस सेवा बहाल करने का आग्रह किया है। इसके बाद भाजयुमो सड़क पर उतरकर सरकार से बस सेवा बहाली की मांग करेगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर तथा मंडल महामंत्री सुखराम राणा ने कहा कि सरकाघाट…

Read More

सरौंझ की दहलीज पर पहुंच गई बस

पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका दूंधा की भड़वाहण पंचायत बस सेवा से जुड़ गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ डिपो की बस सेवा बुधवार से सरौंझ के लिए चलना शुरू हो गई। इससे स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। बस सेवा कुफरी से सुबह 7.10 बजे चलेगी और आठ बजे सरौंझ पहुंचेगी। इसके बाद सरौंझ से ध्वापा हरड़गलू डिग्री कॉलेज नारला और शाम चार बजे कुन्नू से सरौंझ रूट पर चलेगी। इस बस सेवा से इलाके के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता जालपा मंदिर सरौण को जाने वाले…

Read More

लोगों को नहीं मिला डेढ़ करोड़ का पानी

लडभड़ोल (मंडी)। ऊटपुर पंचायत के तीन गांवों की प्यासी जमीन को हरा-भरा बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। योजना को बनाने में विभाग ग्यारह साल लगा चुका है। लेकिन डेढ़ करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। विभाग इसका ठीकरा जहां जनता के सिर फोड़ रही है वहीं जनता विभाग की नाकामी को जिम्मेवार ठहरा रही है। लोगाें का आरोप है कि सरकार ने यह योजना जनता से कहीं ज्यादा ठेकेदाराें के हित में बनाई थी। पंचायत ऊटपुर के तीन गांवाें सांडा,…

Read More