नूरपुर (कांगड़ा)। किसान बागवान समृद्धि योजना के तहत लोनिवि विश्राम गृह में नूरपुर के विधायक अजय महाजन ने क्षेत्र किसानों को 10 लाख के चेक वितरित किए। ये चेक किसानों की ओर से बनाए गए टैंकों, उथले कुओं, बोर वेल आदि सिंचाई योजनाओं के लिए दिए गए। विधायक ने कहा कि नूरपुर विस क्षेत्र में किसानों के उत्थान के लिए सिंचाई योजनाओं पर हर माह लाखों रुपये खर्च किए जा रहे है। नूरपुर ब्लॉक के जिन क्षेत्रों में सिंचाई योजनाओं का अभाव है, उन्हें चिन्हित करके प्रदेश सरकार को रिपोर्ट…
Read MoreCategory: Himachal News
लापता महिला ने लगाया दुराचार का आरोप
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। बीते माह ठंढोल के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला को पुलिस ने सिलीगुड़ी से बरामद कर लिया है। महिला को सिलीगुड़ी (पश्चिमी बंगाल) से पालमपुर लाया गया है। महिला ने दुराचार और जबरन भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ठंढोल क्षेत्र से 25 सितंबर को एक 30 वर्षीय महिला शाम के समय घर से लापता हुई थी। जिस पर परिजनों ने उसके अपहरण की शंका जाहिर की थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो…
Read Moreप्रशासन से उठाए शहर के मसले
चंबा। उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में चंबा वरिष्ठ नागरिक कल्याण सोसायटी की बैठक हुई। इस दौरान सासोयटी की ओर से प्रस्तुत 36 से अधिक मामलों पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जो मामले उनसे संबंधित हैं, उन पर पूर्ण तत्परता एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से विचार किया जाएगा। साथ ही जो प्रदेश सरकार से संबंधित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त से शहर की सफाई, स्वास्थ्य, चौगान, स्ट्रीट लाइटें, यातायात व्यवस्था, विद्युत व पेयजल के बिलों के भुगतान…
Read Moreएक एक माह में पूरी होगी जांच : संदीप
चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने जिला के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में किसी भी प्रकार की जांच के मामले एक माह की अवधि से अधिक पेंडिंग नहीं रहने चाहिए। उन्होंने राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सड़क किनारे धार्मिक अतिक्रमण, वन भूमि अतिक्रमण तथा सरकारी भूमि तबादला संबंधी मामलों को संबंधित विभागाधिकारियों को शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए। ग्राम सभाओं के कोरम पूरे करके गांव में वन…
Read Moreबिना रीडिंग काट रहे बिल
चंबा। ग्राम पंचायत गैहरा में बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल नहीं मिल रहे हैं। इस कारण उन्हें बिल का भुगतान करने में परेशानी हो रही है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिना मीटर रीडिंग देखे दुकान पर बैठ कर बिजली बिल काट रहे हैं। इसके अलावा बिलों को दुकानदारों के पास ही छोड़ देते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिल रहे हैं। उपभोक्ता भूटिया, महिंद्र, रविंद्र कुमार, ज्ञान चंद, मदन लाल और कृष्ण चंद ने बताया कि शनिवार को बिल जमा करवाने की तिथि निर्धारित…
Read Moreसेब ड्रॉपिंग से बागवानों को मोटी चपत
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में इन दिनों सेब तुड़ान चरम पर है। बागवानों को सेब के उचित दाम तो मिल रहे हैं, लेकिन तुड़ाई से पूर्व फल झड़ने की समस्या से बागवानों को मोटी चपत लग रही है। जिन बगीचों में अभी तक सेब तुड़ान नहीं हुआ है, वहां भी सेब गिरने का क्रम जारी है। बगीचों में मोटे आकार के फल पेड़ों पर टिक नहीं पा रहे हैं। इससे बागवानों की मेहनत पर पानी सा फिर गया है। हालांकि, इन दिनों बागवानों की घाटी में उत्तम क्वालिटी के सेब…
Read Moreअनुराग के जन्म सप्ताह पर प्याज का तोहफा
कल्लू। महंगे दाम में मिल रहे प्याज ने लोगों के ‘आंसू’ निकाले दिए हैं। ऐसे में भाजयुमो कुल्लू भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के जन्म सप्ताह पर आधे दाम पर प्याज बेचेगी। आम लोगों को जहां प्याज आधे भाव में मिलेगा, वहीं महिलाओं को पांच से दस रुपये प्रति किलो पर विशेष छूट दी जाएगी। यह जानकारी पूर्व जिला भाजयुमो एवं वर्तमान नप अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने दी है। कालिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर के जन्म सप्ताह पर भाजयुमो कुल्लू ने जनता को सस्ते प्याज का तोहफा देने…
Read Moreटूअर की जानकारी न होने पर भड़के कार्यकर्ता
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक 15 मील में ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें मौजूद पर्यवेक्षक फुंचोंग राय के सामने कार्यकर्ताओं ने सांसद और मंत्रियों के टूअर प्रोग्राम की उचित समय पर जानकारी न दिए जाने पर जिला प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई। अरुणा ठाकुर, भगत राम और जयचंद समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दशहरे के दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने नग्गर में पार्किंग के उद्घाटन समेत कई कार्यक्रम किए। लेकिन, इसकी जानकारी उन्हें कार्यक्रम हो जाने के…
Read Moreहाथीथान-छरोड़नाला सड़क के टेंडर रद
भल्याणी (कुल्लू)। मणिकर्ण सड़क के एक पैच हाथीथान-छारोड़नाला के लिए वितरित टेंडर को रद कर दिया गया है। आनन-फानन में वितरित किए गए इस टेंडर को लेकर शिमला स्थित लोनिवि के कार्यालय ने टेंडर की स्वीकृति देने से मना कर दिया है। ऐसे में इस पैच पर तारकोल बिछाने का मामला लटक गया है। धार्मिक नगरी को जोड़ने वाली भुंतर-मणिकर्ण सड़क की हालत दयनीय हो गई है। इससे पूर्व भी बगियांदा से जरी पैच पर ठेकेदार की लेटलतीफी करने पर विभाग ने ठेकेदार के टेंडर को रद दिया था। अब…
Read Moreहोटल में बुलाकर महिला से दुराचार
ऊना। होटल में बुलाकर महिला से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। दुराचार का आरोपी पंजाब के नंगल का निवासी बताया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव की एक विवाहिता ने पंजाब के नंगल निवासी पर होटल में दुराचार करने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है और आरोपी ने लेनदेन के बहाने उसे एक होटल में बुलाकर दुराचार…
Read More