मंत्रों को मिटाने की प्रक्रिया से लोग खफा

मंडी। ग्रीन ट्रिब्यूनल बैंच के आदेशों पर धार्मिक त्रिवेणी रिवालसर में धार्मिक मंत्रों पर चढ़ाए रंगों को हटाने के कार्य पर लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगाें का कहना है कि पत्थराें पर लगे रंग को अवैज्ञानिक तरीके से मिटाया जा रहा है। इससे इन ऐतिहासिक स्थलों के स्वरूप बदलने और नष्ट होने का खतरा है। शुक्रवार को इस बारे लोगों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस बाबत ज्ञापन भेजा। गुरुदास नेगी, कुमार सिंह नेगी, थुप तेन, तारा चंद नेगी और दुर्गा दास ने बताया कि धार्मिक मंत्रों…

Read More

पेंशनर कल्याण संघ की बैठक 29 को

मंडी। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बल्ह इकाई की बैठक 29 अक्तूबर को ग्राम पंचायत डडौर में होगी। संघ के प्रधान मंगत राम चौधरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चरचा की जाएगी। संघ के मुख्य संरक्षक लालमन शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश संरक्षक एवं जिला प्रधान कृष्ण चंद्र आर्य, जिला महासचिव भगत राम आजाद, नानक चंद सैणी, खेम चंद ठाकुर, महेंद्र पाल, जय राम नायक, ललित कुमार मौजूद रहेंगे।

Read More

पधर के हजारों लोगों को कब मिलेगी राहत

पधर (मंडी)। पधर क्षेत्र की 15 पंचायतों की प्यास बुझाने के लिए निर्माणाधीन पजौंडी नाला पेयजल स्कीम का काम अधर में लटक गया है। सेंक्चुरी एरिया में पाइप लाइन बिछाने को लेकर छह सालों से पेयजल स्कीम सिरे नहीं चढ़ पा रही। इस कारण हजारों की आबादी को पर्याप्त पानी नसीब नहीं हो रहा। क्षेत्र की जिल्हण, उरला, चुक्कू, गवाली, डलाह, सियुन, कुन्नू, भड़वाहण, बड़ीधार, कुफरी, पाली, शिलग, तरयांबली, टांडू और कटिंडी पंचायतों की हजारों की आबादी की प्यास बुझाने के लिए निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल स्कीम पजौंडी नाला करीब छह…

Read More

होमगार्ड जवानों पर लाठीचार्ज की निंदा

मंडी। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के जवानों पर लाठीचार्ज की घटना को ऑल इंडिया होम गार्डस एसोसिएशन ने शर्मनाक करार दिया है। एसोसिएशन के सदस्य विजय कुमार शर्मा, कृपाल सिंह ठाकुर, आरएस नेगी, टेक सिंह, कन्हैया लाल और प्रदेश होमगार्डस संगठन के प्रांत अध्यक्ष बली राम ने कहा कि देशभर में 6 लाख से अधिक होमगार्डस शांतिपूर्ण तरीके से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हाेंने महामहिम राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

Read More

70 फीसदी घटा आभूषणों का कारोबार

बिलासपुर। महंगाई और सोने की कीमत में आ रहा उतार-चढ़ाव कारोबार पर भारी पड़ने लगा है। स्वर्णकारों का नवरात्र और करवाचौथ फीका रहा। अब धनतेरस और दीपावली के लिए भी गहनों की खास बुकिंग नहीं है। पिछले साल की तुलना इस साल सोने के कारोबार में 70 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की जा रही है। स्वर्णकारों का धंधा मंदा चला हुआ है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये के गहनों का कारोबार हुआ था। दीपावली, धनतेरस का त्यौहार आने वाला है। ग्राहक को कोई…

Read More

कौन सही, बोर्ड या विवि से मान्यता प्राप्त पुस्तकें?

बिलासपुर। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बीते सितंबर में आयोजित टीजीटी आर्ट्स की टेट परीक्षा की आंसर-की पर परीक्षार्थियों ने सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि फाइनल आंसर-की में गलतियां हैं। विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त पुस्तकों में संबंधित सवालों के कुछ और ही जवाब हैं। गलती चाहे किसी भी स्तर पर हुई हो, लेकिन इससे हजारों परीक्षार्थियों को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। गेहड़वीं बेरोजगार संघ के प्रधान अनिल कुमार के साथ ही सुभाष, अजय गौतम, जीवन शर्मा, यशपाल गौतम, सोहनलाल, ओंकार शर्मा, ममता देवी, प्रियंका चंदेल, दीपिका…

Read More

एसबीपी को ठोका दस हजार जुर्माना

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला घुमारवीं को जिला उपभोक्ता फोरम ने अंकुर नड्डा को 45 सौ रुपये की राशि ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए हैं। बैंक प्रबंधन को दस हजार रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के उपभोक्ता अंकुर नड्डा की शिकायत पर जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बीआर चंदेल, सदस्य श्याम लाल ठाकुर, मनोरमा देवी ठाकुर ने यह निर्णय सुनाया है। अंकुर ने अपनी शिकायत उपभोक्ता फोरम में दर्ज करवाई थी। अधिवक्ता लेखराम नड्डा ने बताया कि 10 अक्तूबर, 2010 को अंकुर नड्डा…

Read More

छात्र कैसे बनेंगे स्टेनोग्राफर?

बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा विभाग की लापरवाही लगभग दो दर्जन छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ गई है। आईटीआई बिलासपुर में हिंदी स्टेनोग्राफर ट्रेड में ट्रेनिंग ले रहे करीब दो दर्जन छात्रों को इन दिनों कोई शिक्षक नहीं है। करीब एक महीने से यह पद खाली चल रहा है। जिस वजह से विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। जनवरी में इस ट्रेड की सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। पढ़ाई हुई नहीं तो बच्चे परीक्षा कैसे दे पाएंगे। विद्यार्थियों ने इस संदर्भ में प्रधानाचार्य, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली और तकनीकी…

Read More

महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को बनाएं मुद्दा

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर मंडल भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (अभ्यास वर्ग) में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी टिप्स दिए तथा पार्टी की बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर दिया। इससे पूर्व शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री विपिन परमार, संगठन महामंत्री पवन राणा के पहुंचने पर मंडल भाजपा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते…

Read More

साहसिक खेलों को मिलेगी तवज्जो : सुधीर

बैजनाथ (कांगड़ा)। प्री वर्ल्ड कप के दूसरे दिन बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहरी नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने बिलिंग का दौरा कर खेल गतिविधियों का जायजा लिया। सुधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व में यह क्षेत्र सेंक्चुरी क्षेत्र में शामिल रहा है। इससे बिलिंग और राजगुंधा में विकास कार्यों को तेजी प्रदान नहीं की जा सकी है। जल्द ही राजगुंधा तक सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा और घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। स्थानीय पायलटों को रोजगार देने के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों…

Read More