लिंकेज फार्म भरने में रुचि नहीं दिखा रहे उपभोक्ता

रोहडू। डायरेक्ट ट्रांसफर इन कैश सब्सिडी योजना के तहत लिंकेज फार्म भरने में उपभोक्ता रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि विभाग ने गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए लिंकेज फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रोहडू कार्यालय के तहत आती चार गैस एजेंसियाें में कुल 52,148 उपभोक्ता हैं। इनमें से मात्र 7250 उपभोक्ताओं ने ही अपने लिंकेज फार्म भरे हैं। लिंकेज फार्म भरने के बाद ही गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में जाएगी। उपभोक्ताओं के लिए फार्म भरने के लिए 30 नवंबर…

Read More

विकास कार्यों में हेरफेर की जांच

भोरंज (हमीरपुर)। टौणीदेवी ब्लाक की बगवाड़ा पंचायत में विकास कार्यों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच शुरू हो गई है। बीडीओ टौणीदेवी संजीत कुमार ने मौका पर पहुंचकर पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। मामले की शिकायत ग्रामीण भूमिदेव चंदेल ने की थी। जांच के दौरान प्रधान, सचिव और पूर्व सचिवों सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। जांच अधिकारी ने शिकायत में सभी आरोपों पर रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। भूमि देव ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाए थे कि उसने…

Read More

ऑल इज वेल से गूंजा टाउन हाल

हमीरपुर। बचपन प्ले स्कूल और पाइन क्रिस्ट का वार्षिक समारोह टाउन हाल हमीरपुर में मनाया गया। समारोह में एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत प्रदीप ठाकु र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसमें छात्रों ने रघुपति राघव राजा राम…, ओ मां मेरी मां…, ओ मेरी छमक छलो…, ऑल इज वैल…, मस्ती की पाठशाला.., देखी है ऐसी दुनिया…, इस देश का यारो क्या कहना…, लुंगी डांस…, पानी री टांकी ओ…, नीलमां…, रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए…, वुमरो वुमरो…,…

Read More

आसाराम के दो आश्रमों में दबिश

हमीरपुर। आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश हिमाचल में जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने सुबह सवेरे हमीरपुर जिले में स्थित दो आश्रमों में दबिश दी। पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है। दूसरी ओर गुप्तचर विभाग भी आश्रमों पर नजर रखे हुए हैं। नारायण साईं के हिमाचल से जुड़ते कनेक्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। रेप मामले के आरोपों से घिरे नारायण साईं फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। गुजरात पुलिस भी गिरफ्तारी के…

Read More

दो दर्जन रोगियों में बांटी मुफ्त दवाईयां

दो दर्जन रोगियों में बांटी मुफ्त दवाईयां बद्दी (सोलन)। आईजीएमसी शिमला की टीम ने बद्दी तथा आसपास के क्षेत्र में दौरा कर दो दर्जन बुखार से पीड़ित रोगियों के खून से सैंपल लिए। रोगियों को विभाग की ओर से मुफ्त दवाइयां बांटी गई। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों का कहना है कि प्रारभिंक लक्षणों से डेंगू की संभावना कम लग रही है। रोगियों में वायरल फीवर के लक्षण हैं। मौसम बदलने के साथ हर वर्ष यह बुखार होता है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति साफ होगी। आईजीएमसी के…

Read More

बाजार में पटाखे बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध : श्रवण मांटा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने कहा कि बाजार में पटाखे बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। दिपावली पर्व के दौरान सभी विभाग मुस्तैद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया जिससे आगजनी की किसी घटना से निपटा जा सकें। पटाखों की बिक्री को स्टॉल लगाने को स्थल चिन्हित कर दिए हैं। एसडीएम शुक्रवार को विभिन्न विभागों की पांवटा में संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम श्रवण मांटा ने कहा कि पटाखे बिक्री को अस्थाई लाइसेंस जारी होंगे। पटाखे बिक्री…

Read More

बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

शिमला। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप वैद्य ने शिमला जिला कार्यकारिणी, मंडल संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा कर दी है। सह संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, (जाखू), परसराम गर्ग (भट्ठाकुफर ), चुनी लाल वर्मा (सुन्नी) सचिव के पद पर गगन लखनपाल, बलीराम चौहान (कोहबाग), विजेंद्र राणा (जुन्गा) और सह सचिव योगेंद्र चंदेल को नियुक्त किया गया है। सदस्यों में हरि मित्तल (माल रोड), अश्वनी शर्मा (बस स्टैंड), उमेश सूद (माल रोड), हेमंत शर्मा (खलीनी), संजीव वर्मा (संजौली), नवीन चड्ढा (नाभा), धनीराम (खलीनी), सतीश जम्वाल (माल रोड), ताराचंद…

Read More

परीक्षा से पहले बाहर हो गए हजारों

शिमला। परीक्षा देने से पहले ही हजारों उम्मीदवार बाहर हो गए। राज्य लोेक सेवा आयोग ने सेट (राज्य पात्रता परीक्षा) के लिए 1435 आवेदन रद किए हैं। इन्होंने आवेदन तो भरे, मगर इसके लिए आवश्यक फीस जमा नहीं की। परीक्षा 17 नवंबर को होगी। लेक्चरर की पात्रता के लिए मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार यह परीक्षा देते हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट के एक लिंक को खोलकर सेट के आवेदन आनलाइन भरे जाने थे। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में चालान सृजित किए जाने थे। सेट परीक्षा पहले 27…

Read More

न पानी मीटर लगाए, न राशि लौटा रहा एमसी

शिमला। नगर निगम ने शहर के सैकड़ों लोगों से पानी मीटर लगाने की एवज में 500 रुपये वसूल लिए लेकिन दो साल बाद भी मीटर नहीं लगाए हैं। लोगों ने थक हारकर मीटर खुद ही लगा लिए लेकिन निगम अब इन लोगों की जमा राशि नहीं लौटा रहा है। दो साल से लोग राशि वापस मांग रहे हैं। दो साल पहले करीब 200 लोगों ने पानी कनेक्शन लगाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। आवेदकों से एक हजार रुपये सिक्योरिटी और 500 रुपये मीटर चार्ज वसूला गया था।…

Read More

बीएसएल विस्थापितों के नाम करें जमीन

महादेव (मंडी)। सुंदरनगर में साठ-सतर के दशक में राष्ट्र निर्माण को समर्पित बहुउद्देशीय 990 मेगावाट ब्यास-सतलुज लिंक परियोजना के (बीएसएल) विस्थापितों ने बैठक कर मांगों पर चरचा की। तय हुआ कि लंबित पड़ी मांगों को लेकर विस्थापित बीबीएमबी के अध्यक्ष से मिलेंगे। रोपा विस्थापित संघ के अध्यक्ष निकू राम सैनी ने कहा कि करीब चार दशक बीत जाने के बाद भी बीबीएमबी प्रबंधन और सरकार परियोजना विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में नाकाम रही है। उन्होंने मांग की कि दशकों पहले परियोजना विस्थापिताें द्वारा कब्जाई गई भूमि को बिलासपुर…

Read More