धर्मशाला। अचानक भूस्खलन से प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए कोटला के साथ लगते न्यांगल गांव के बाशिंदे करीब दो साल तक अपने घर नहीं लौट सकेंगे। भू जल वैज्ञानिकों की रिपोर्ट को आधार मानें तो यहां की जमीन फिलहाल रहने लायक नहीं है। केंद्रीय भूजल बोर्ड ने प्रभावित गांव का मौका मुआयना करने के बाद जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बोर्ड ने प्रशासन के माध्यम से आगामी दो मानसून सीजन तक एहतियात बरतने की सलाह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक न्यांगल के साथ लगती पूरी पहाड़ी की…
Read MoreCategory: Himachal News
इलाज करवाने आई महिला से छेड़छाड़
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने आई एक महिला से अस्पताल स्टाफ कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस जानकारी के मुताबिक महिला की माता ने नूरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी पत्थरी की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते उसे उपचार के लिए 23 अक्तूबर को नूरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसका आपरेशन किया गया। पीड़िता की माता ने आरोप लगाया है कि 25 अक्तूबर की रात करीब 2 बजे अस्पताल में उसकी बेटी सो रही थी,…
Read Moreकिसी ने पानी तो किसी ने उठाई पॉलीहाउस समस्या
फतेहपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ने शनिवार को फतेहपुर में चौपाल का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इलाके के लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान तहसीलदार चंदन कपूर, उद्यान विकास अधिकारी करनैल गुलेरिया, एसडीओ पीसी मनकोटिया, आईपीएच से बलवंत सिंह ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। फतेहपुर से राजेंद्र कौशल ने राजस्व विभाग में आने वाली समस्याओं को उठाया। तहसीलदार…
Read Moreमहिला से चरस और नकदी बरामद
कांगड़ा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहोड़ा गांव में छापा मारकर एक दुकान से 80 ग्राम चरस और एक लाख 25 हजार रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि दुकान की मालिक रक्षा देवी से 80 ग्राम चरस बरामद की गई है। इसके साथ ही महिला से नकदी भी बरामद हुई है। महिला के पास इतनी राशि कहां से आई, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। मिन्हास ने बताया कि महिला पैसों के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्टीकरण नहीं दे पाई…
Read Moreपांच माह तक नहीं होंगे बूढ़ी नागिन के दर्शन
कुल्लू। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सरयोलसर में माता बूढ़ी नागिन मंदिर के कपाट मार्गशीर्ष संक्रांति से बंद हो जाएंगे। समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट ऊंचे इस पर्यटन और धार्मिक स्थल सरयोलसर में वास करने वाली अधिष्ठात्री माता बूढ़ी नागिन के दर्शन अगले पांच माह तक नहीं हो पाएंगे। सरयोलसर मंदिर कमेटी प्रधान मोहर सिंह तथा माता के कारदार भागे राम राणा ने यह जानकारी दी है। बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी माता बूढ़ी नागिन के मंदिर के कपाट 16 नवंबर से बंद कर दिए जाएंगे। अब…
Read Moreबजौरा में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज
भुंतर (कुल्लू)। जिलास्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को बजौरा में हो गया। इस प्रतियोगिता में जिला भर के 27 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मनाली रोलर फ्लोर मिल बजौरा के प्रबंधक भूपेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। रविवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बंजार के विधायक कर्ण सिंह करेंगे। शनिवार को एकल गान में 24 स्कूलों, समूह गान में 26 और एकांकी में नौ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार को नारी उत्पीड़न, पर्यावरण संरक्षण, बालश्रम जैसे…
Read Moreविशाल, प्रताप और विवेक आगे बढ़े
कुल्लू। स्थानीय महाविद्यालय में चल रही इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन करीब 50 मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन 52, 56, 60, 64 तथा 69 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले हुए। 52 किलो भार वर्ग में पहला मैच सोलन के अनिक तथा सुंदरनगर के विशाल के बीच हुआ। इसे विशाल ने जीता। शिमला के गोपाल ने नगरोटा बगवां के आदित्य, शिमला के संजय ने सुजानपुर टिहरा के अनुज, सरकाघाट के अतुल ने बैजनाथ के मुकेश, सुन्नी के चेतन ने चुवाड़ी के राजकमल, कुल्लू के विजय ने नेरवा के मनोज,…
Read Moreकालेज छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
दौलतपुर (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शनिवार सुबह कालेज से थोड़ी दूर बाजार में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे छात्रा की मौत हो गई। घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा स्थानीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गाैंदपुर बनहेड़ा की रहने वाली यह छात्रा शनिवार सुबह नौ बजे घर से कालेज आई। इसके बाद छात्रा कालेज के बजाय बाजार की ओर निकली, जहां करीब दस बजे उसे उल्टी हुई और वह बेहोश…
Read Moreट्रेन में नशीली वस्तु खिलाकर लूटा
ऊना। जिला के सलोह निवासी 21 वर्षीय युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन में लूटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक को ट्रेन से अचेत अवस्था में उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार देर शाम युवक को होश आया। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार रजत साहनी पुत्र अशोक कुमार निवासी सलोह शुक्रवार देहरादून से नई दिल्ली होते हुए ऊना तक आने वाली जनशताब्दी रेलगाड़ी के माध्यम से घर आ…
Read Moreभाई पर दराती से हमला
अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने ही छोटे भाई पर दराती से हमला करके उसे लहूलुहान कर डाला। घटना में बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को अंब अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कोे भी पुलिस थाना लेकर आई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस के अनुसार कुठैड़ा खैरला निवासी सतीश पर उसके भाई ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। आरोपी का नाम अशोक बताया जा रहा है। घर में चल रहे किसी विवाद को लेकर…
Read More