उत्पीड़न की शिकायत पर जांच के आदेश

बा। स्थानीय उपमंडल अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने ही कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक पर अभद्र व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और गलत हरकतें करने का आरोप लगाया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने वीरवार को इस संबंध में उपायुक्त संदीप कदम को एक लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपमंडल कार्यालय में तैनात इस महिला कर्मी ने उपायुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में लिखा है कि वह एक विधवा औरत है और वर्ष 1992-93 से पूरी ईमानदारी के साथ सेवाएं दे रही…

Read More

विशेष ग्राम सभाओं की तिथियां तय

सलूणी (चंबा)। आशा कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर खंड स्तरीय बैठक का आयोजन समिति हाल सलूणी में किया गया। इसकी अध्यक्षता बीएमओ किहार डा. सुरेंद्र सिंह ने की। इस बैठक में बीडीओ सलूणी योगेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेष ग्राम सभाओं में आशा वर्कर के लिए आवेदन किया जा सकता है। बैठक में बीएमओ किहार ने विकास खंड सलूणी की विभिन्न पंचायतों से आए प्रधानों व उप प्रधानों को आशा वर्करों के चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लनोट, चीह, पुखरी, सूरी,…

Read More

न पेंशन मिल रही, न एरियर

प्रदेश पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। निगम के सेवानिवृत्त निरीक्षक मनोहर लाल टंडन ने कहा कि न तो समय पर पेंशन मिल रही है और न ही लंबित 35 प्रतिशत डीए का एरियर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठा दावा कर रही है कि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान कर दिया है। टंडन ने कहा कि आज माह की 21 तारीख हो गई है, लेकिन पेंशन नहीं मिली है। महंगाई आसमान छू रही है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों…

Read More

ज्वालाजी पहुंची एनआरएचएम टीम

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी मेें वीरवार को केंद्रीय मंत्रालय व शिमला एनआरएचएम कार्यालय से दो महिला डाक्टरों की टीम ने दस्तक दी। टीम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. सविता व डॉ. नीरंजना शामिल रहीं। उन्होेंने ज्वालामुखी अस्पताल के हर वार्ड व कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया व स्वयं मरीजों से उनकी देखभाल की जानकारी ली। अस्पताल में जच्चा-बच्चा के बारे में भी मरीजों व तीमारदारों से व्यक्तिगत रूप से छानबीन की। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह एनआरएचएम की टीम कांगड़ा जिला के…

Read More

गढ़ मार्ग पर बस परिचालक भिड़े

डरोह (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर डरोह के गढ़ लिंक रोड चौक पर वीरवार सुबह दो बसों के परिचालकों के बीच समयसारिणी को लेकर मारपीट हो र्गई। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। घटना करीब नौ बजे की है। इससे पालमपुर-सुजानपुर उच्च मार्ग करीब एक घंटा बंद रहा। सुबह-सुबह स्कूली बच्चों व कार्यालयों को जाने वाले यात्रियों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रास्ता खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों व बस में सवार यात्रियों के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस गढ़ लिंक रोड पर सवारियां…

Read More

पांव फिसलने से एक व्यक्ति की मौत

कांगड़ा)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत कुडल में शाह नहर के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबली शर्मा (50) निवासी गांव स्थाना तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक बबली शर्मा बुधवार देर शाम अपने घर से जगीर में सब्जी खरीदने गया था। माना जा रहा है कि रास्ते में उसका पांव फिसल गया और वह शाह नहर के पानी में बह गया। हालांकि, बुधवार देर रात तक बबली शर्मा के वापस घर न लौटने पर…

Read More

आलमपुर के जंगल में गोली लगने से प्राध्यापक घायल

थुरल/पालमपुर (कांगड़ा)। आलमपुर इलाके की जांगल पंचायत के साई गांव में बंदूक की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे टांडा रेफर किया गया है। गोली उसी के गांव के एक व्यक्ति की बंदूक से चली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्राध्यापक अनिल कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी साई अपने गांव के नजदीक भांजे की शादी के लिए एक बूटी (सहस्रपाली) लेने जंगल गया था। जब वह जंगल में था तो उसे बंदूक की गोली लग गई।…

Read More

तकनीकी सहायक बने फार्म मैनेजर

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर और उसके अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्रों व अनुसंधान केंद्रों में लगे तकनीकी सहायक अब फार्म मैनेजर के नाम से जाने जाएंगे। अब इनका पदनाम बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार कृषि विवि में लगे तकनीकी सहायक सालों से विवि प्रशासन से यह मांग उठा रहे थे कि उनका पदनाम तकनीकी सहायक से बदलकर फार्म मैनेजर रखा जाए। लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई थी। जबकि कुलपति ने अपने 100 दिन पूरे होते ही इन तकनीकी सहायकों की मांग को पूरा कर दिया…

Read More

आठ ने नकारी अध्यापक की नौकरी

धर्मशाला। जिला कांगड़ा शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में वीरवार को टीजीटी काउंसलिंग का आगाज हो गया। पहले दिन टीजीटी कला की काउंसलिंग में कुल 74 अभ्यर्थियों में से 66 ही मौजूद रहे। जबकि आठ प्रार्थी काउंसलिंग से गैर हाजिर रहे। जिला कांगड़ा से कला विषय में टीजीटी टेट पास कुल 74 प्रार्थियों ने आवेदन किया था। शिक्षा विभाग ने सभी कॉल लेटर जारी किए थे। बावजूद इसके आठ अभ्यर्थी काउंसलिंग से नदारद रहे। योग्यता होने के बावजूद इन अभ्यर्थियों ने अध्यापक की नौकरी को नकार दिया। वहीं शिक्षा विभाग की मानें…

Read More

मणिकर्ण में दो किलो चरस समेत गिरफ्तार

णिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने एक नेपाली युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधीनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के राशकड़ के समीप पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी…

Read More