जरूरतमंदों को मुफ्त में देंगे स्वास्थ्य परामर्श

भुंतर/कुल्लू/मंडी । कुल्लू में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया का कहना है कि प्रत्येक हिंदू को खाना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, धार्मिक सुरक्षा और रोजगार मिले, इसके लिए विहिप प्रयासरत है। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए विहिप शीघ्र निशुल्क परामर्श केंद्र खोलेगी। यह केंद्र दिल्ली और चंडीगढ़ में खोले जाएंगे। इनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निजी अस्पताल के विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श दिलवाया जाएगा। दिल्ली में निशुल्क परामर्श केंद्र 5 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक जरूरतमंद लोगों को…

Read More

पर्यावरण समिति ने किया एनएचपीसी दो का निरीक्षण

कुल्लू। एनएचपीसी परियोजना-2 ने दो दिवसीय पर्यावरण मूल्यांकन समिति की दसवीं बैठक का आयोजन किया। इस दो दिवसीय पर्यावरण मूल्यांकन समिति की बैठक में निदेशक पर्यावरण एवं वन मंत्रालय चंडीगढ़ सुरेंद्र कुमार, सदस्य शरद भटनागर, प्रमुख भू-विज्ञान एवं अन्य अधिकारियों ने पार्वती परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों में पर्यावरण प्रबंधन योजना के तहत किए जा रहे प्रमुख कार्यों का निरीक्षण किया। परियोजना के नगवाईं परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एनएचपीसी के अधिकारी ने पर्यावरण मूल्यांकन समिति की टीम के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों…

Read More

मारपीट के मामले में क्रास एफआईआर

कुल्लू। मनाली के बरोट के पास मारपीट करने के दो मामले पेश आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरोट निवासी छिकंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने बच्चे को स्कूल पहुंचाने जा रहा था तो उसी दौरान सेसराम, शिव राम, अजय, दीपक, ज्ञानदेई और मीना ने मारपीट की है। वहीं, दूसरी तरफ बरोट निवासी शिवराम ने छिकंद्र सिंह पर मारपीट करने पर क्रास एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस को दिए शिकायत…

Read More

कानूनगो और पटवारी सस्पेंड

कुल्लू। कार्यालय में गैरहाजिर रहने और काम में कोताही बरतने के कारण जिलाधीश कुल्लू ने कानूनगो और पटवारी को निलंबित कर दिया है। जिला राजस्व अधिकारी कुल्लू सिद्धार्थ आचार्य ने बताया कि क्षेत्रीय कानूनगो वृत्त भुंतर में कार्यरत कानूनगो बेली राम तथा कुल्लू तहसील के पटवार वृत्त ढालपुर में कार्यरत रोशन लाल पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में बिना किसी वैध कारण के 15 दिन गैरहाजिर रहने की वजह से बेली राम कानूनगो तथा पटवार वृत्त ढालपुर में कार्यरत पटवारी रोशन लाल को काम…

Read More

कानूनगो और पटवारी सस्पेंड

कुल्लू। कार्यालय में गैरहाजिर रहने और काम में कोताही बरतने के कारण जिलाधीश कुल्लू ने कानूनगो और पटवारी को निलंबित कर दिया है। जिला राजस्व अधिकारी कुल्लू सिद्धार्थ आचार्य ने बताया कि क्षेत्रीय कानूनगो वृत्त भुंतर में कार्यरत कानूनगो बेली राम तथा कुल्लू तहसील के पटवार वृत्त ढालपुर में कार्यरत रोशन लाल पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में बिना किसी वैध कारण के 15 दिन गैरहाजिर रहने की वजह से बेली राम कानूनगो तथा पटवार वृत्त ढालपुर में कार्यरत पटवारी रोशन लाल को काम…

Read More

खराहल में हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी!

काईस (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू की हरियाली को वन माफिया तबाह करने में जुटा है। खराहल घाटी के गाहर और वोडसू बीट के जंगलों में अवैध कटान के मामले सामने आने से पर्यावरण प्रेमी चिंतित हैं। इन जंगलों में हरे-भरे पेड़ों पर रातों-रात कुल्हाड़ी चल रही है। बहुमूल्य वन संपदा पर वनकाटुओं की टेड़ी नजर रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक इन जंगलों में देवदार और काईल के करीब एक दर्जन पेड़ों पर वन काटुओं ने कुल्हाड़ी चलाकर सफाया कर दिया है। इन पेड़ों की जगह अब वहां ठूंठ साफ नजर आ…

Read More

पर्यटन निगम के होटलों में 35 फीसदी छूट

तलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम ने सर्दियों के मौसम में ठंडे पड़े टूरिस्ट सीजन को गरमाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सैलानियों को कई तरह के आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि समर सीजन के मुकाबले इन दिनों कुल्लू-मनाली में सैलानियों की आमद काफी कम हो चली है। कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के बाद जैसे ही सर्दियों ने दस्तक दी, सैलानियों से गुलजार रहने वाले होटल सूने पड़ने लगे। अब आलम यह है कि निगम के होटलों का आक्यूपेंसी…

Read More

अब तीन रुपये में जाइए बस अड्डा

रामपुर बुशहर। मुख्य शहर रामपुर से बस अड्डे तक अब तीन रुपये में सफर होगा। परिवहन निगम ने शहर से बस अड्डे के बीच स्पेशल बस सेवा शुरू की है। वीरवार को विधायक एवं सीपीएस नंदलाल ने बस को हरी झंडी दिखाई। रामपुर शहर और बस अड्डे के बीच परिवहन निगम ने 37 सीटर बस सेवा शुरू की है। शहर और बस अड्डे के बीच स्पेशल बस सेवा आरंभ होने से कॉलेज विद्यार्थियों समेत आम लोगों को लाभ मिलेगा। शहर से बस अड्डे के लिए स्पेशल बस सेवा न होने…

Read More

मर्डर, लूटपाट में संलिप्त है स्नेचर

ऊना। जिले के झलेड़ा में पकड़े गए चेन स्नेचिंग के नौ आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में हत्या और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। यह खुलासा पुलिस की छानबीन में हुआ है। स्नेचिंग के एक आरोपी पर पंजाब के भवानीगढ़ संगरूर में मर्डर का केस दर्ज है। इसी आरोपी पर नशीले पदार्थों की तस्करी के जुर्म में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस चल रहा है। ऊना पुलिस ने इन आरोपियों को झलेड़ा में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोप में धरा है।…

Read More

मेडिकल स्टोर से नशे की खेप बरामद

ऊना। हमीरपुर मार्ग में स्थित एक मेडिकल स्टोर में ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान नशे के सामान की खेप बरामद की गई। नशे के सामान को जब्त कर लिया गया है। साथ ही 2.42 लाख रुपये भी मिले हैं। इन्हें भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर निशांत सरीन ने स्वास्थ्य महकमे के साथ मिलकर वीरवार सुबह उक्त मेडिकल स्टोर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों की खेप मिली।…

Read More